TM Special | लॉन्च होते ही ट्रेंड करने लगी सोनिया गांधी की किताब, कोई बोला 'दिल छू गया', कोई उठा रहा सवाल

किताब बाज़ार में आए अभी कुछ ही घंटे हुए हैं, और अधिकतर प्रतिक्रियाएं चुनिंदा अंशों पर आधारित हैं। पूरी किताब पढ़कर राय बनाने वाले पाठकों की समीक्षाएं आना अभी बाकी है। लेकिन एक बात साफ़ है: सोनिया गांधी ने पहली बार अपनी ज़िंदगी, अपने फैसलों और अपने परिवार की कहानी अपने शब्दों में रखी है, और देश उसे पढ़ने, शेयर करने और बहस में जुट गया है।
सोनिया गांधी ने पहली बार अपनी ज़िंदगी, अपने फैसलों और अपने परिवार की कहानी अपने शब्दों में रखी है, और देश उसे पढ़ने और बहस करने में जुट गया है।
सोनिया गांधी ने पहली बार अपनी ज़िंदगी, अपने फैसलों और अपने परिवार की कहानी अपने शब्दों में रखी है, और देश उसे पढ़ने और बहस करने में जुट गया है।
Published on: 

नई दिल्ली- 10 नवंबर की सुबह जब देश के बुक स्टोर्स के शटर उठे, तो कई जगह किताब खरीदने वालों की कतार पहले से मौजूद थी। हाथों में थी एक ऐसी किताब, जिसका इंतज़ार महीनों से हो रहा था: सोनिया गांधी की आत्मकथा ‘Belonging: A Journey of Love’।

दिन चढ़ते-चढ़ते यह किताब सिर्फ़ दुकानों में नहीं, सोशल मीडिया की टाइमलाइन पर भी छा गई। कहीं इसके पन्नों की तस्वीरें थीं, कहीं पसंदीदा लाइनों के स्क्रीनशॉट, कहीं भावुक पोस्ट और कहीं तीखी बहस। इसकी वजह सिर्फ़ किताब नहीं, उसके आने की कहानी भी है।

पहली वजह है इंतज़ार और विवाद। HarperCollins India की घोषणा से देश में किताब के प्रकाशन को लेकर हफ्तों से चली आ रही अनिश्चितता खत्म हुई थी। किताब के अधिकार Penguin Random House India के साथ मतभेद के बाद HarperCollins को मिले। जिस किताब के प्रकाशन पर ही सवाल उठे हों, उसके पन्नों में झांकने की उत्सुकता बढ़नी ही थी।

दूसरी वजह है सोनिया गांधी की डिजिटल एंट्री। लगभग हमेशा सोशल मीडिया से दूर रहने वाली सोनिया ने अक्टूबर में पहले इंस्टाग्राम और फिर X पर कदम रखा। इंस्टाग्राम पर उन्होंने किताब के साथ वीडियो डाला, जिसमें वे बेटी प्रियंका को पन्ने पलटकर दिखाते हुए कहती हैं, "लॉट्स ऑफ पिक्चर्स।" यहीं से लॉन्च की ज़मीन तैयार हो गई थी।

तीसरी वजह उनका वह बयान है, जिसने जिज्ञासा और बढ़ा दी। लॉन्च से पहले सोनिया ने कहा था कि "कुछ तमाशा तो होगा ही।" और लॉन्च के बाद लोग कह रहे हैं कि तमाशा शुरू हो चुका है।

किताब बाज़ार में आए अभी कुछ ही घंटे हुए हैं, और अधिकतर प्रतिक्रियाएं चुनिंदा अंशों पर आधारित हैं। पूरी किताब पढ़कर राय बनाने वाले पाठकों की समीक्षाएं आना अभी बाकी है। लेकिन एक बात साफ़ है: सोनिया गांधी ने पहली बार अपनी ज़िंदगी, अपने फैसलों और अपने परिवार की कहानी अपने शब्दों में रखी है, और देश उसे पढ़ने, बांटने और बहस करने में जुट गया है।

सोनिया गांधी ने पहली बार अपनी ज़िंदगी, अपने फैसलों और अपने परिवार की कहानी अपने शब्दों में रखी है, और देश उसे पढ़ने और बहस करने में जुट गया है।
राजीव गांधी की जयंती पर भावुक हुए राहुल, किया सोनिया गांधी की किताब 'Belonging: A Journey of Love' का ऐलान

किताब में ऐसा क्या जिसे लेकर पाठक हैं उत्साहित?

544 पन्नों की यह किताब युद्ध के बाद के इटली में सोनिया के बचपन से शुरू होती है और कैम्ब्रिज तक पहुंचती है, जहां 1965 में उनकी मुलाकात राजीव गांधी से हुई। इटली की एक लड़की का भारत के सबसे ताकतवर राजनीतिक परिवार की बहू बनना, फिर एक के बाद एक त्रासदियां झेलना, यह कहानी अपने आप में किसी फ़िल्म जैसी है। सोनिया गांधी ने अपनी यह किताब अपने बच्चों - राहुल और प्रियंका और अपने नाती-नातिन - रेहान और मिराया को समर्पित की है।

पाठकों ने खास तौर पर जिन प्रसंगों को सोशल मीडिया पर साझा किया, वे ये हैं:

1. "अगर उन्होंने तुम्हें भी मार दिया तो?"


सबसे ज़्यादा शेयर हुआ प्रसंग इंदिरा गांधी की हत्या के बाद का है। यूज़र्स के मुताबिक, जब राजीव गांधी ने प्रधानमंत्री पद संभालने की बात कही, तो सोनिया घबरा गईं और यही सवाल पूछा। राजीव का जवाब था कि वे लोग वैसे भी उन्हें मार देंगे। जैकी यादव, नीरज भवानी और संतोष यादव जैसे कई यूज़र्स ने इसे एक पत्नी की बेबसी और राहुल-प्रियंका के भविष्य को लेकर एक मां की चिंता का मार्मिक चित्र बताया।

2. जब सामने थी प्रधानमंत्री की कुर्सी


2004 में कांग्रेस की जीत के बाद सोनिया ने प्रधानमंत्री पद क्यों नहीं लिया, इसकी कहानी भी पाठकों को खींच रही है। साझा किए गए अंशों के अनुसार, चुनाव से पहले राहुल और प्रियंका से उनकी बात हो चुकी थी और दोनों नहीं चाहते थे कि वे यह पद लें। गांधीवादी ब्लॉगर अपूर्व भारद्वाज ने इसे "सत्ता सामने होने पर भी उसका त्याग" बताते हुए लिखा कि "सोनिया गांधी होना आसान नहीं है।"

3. मेनका गांधी पर लिखा हिस्सा


वरिष्ठ पत्रकार अजय झा ने जो अंश साझा किया, वह अलग बहस छेड़ रहा है। इसमें सोनिया ने मेनका के चुनाव प्रचार, उनके आरोपों और चार साल के अपने नन्हे बेटे वरुण को प्रचार में साथ रखने पर अपनी पीड़ा लिखी है। पारिवारिक रिश्तों की यह कड़वाहट पहली बार इस तरह सोनिया के शब्दों में सामने आई है, इसलिए यह हिस्सा चर्चा में है। किताब के अंश को अजय इस तरह से लिखते हैं, " मेनका ने अपनी खुद की राजनीतिक पार्टी, संजय विचार मंच, बनाई थी। वह राजीव गांधी के खिलाफ चुनाव लड़ीं और पूरे चुनाव प्रचार के दौरान हम पर दुर्भावनापूर्ण आरोप लगाती रहीं। वह अपने चार साल के बेटे को अपने साथ ले जाती थीं और वोट मांगने के दौरान उसे खुली छत वाली गाड़ी के हैच से ऊपर उठा कर रखती थीं। हमारे प्यारे बच्चे को राजनीतिक मोहरे के रूप में इस्तेमाल होते देखना दिल दहला देने वाला था.."

4. पहली मुलाकात और तस्वीरें


किताब की निजी और भावुक परतें भी पाठकों को लुभा रही हैं। केरल के मुख्यमंत्री ने बताया कि उन्हें यह जानकर हैरानी हुई कि कवर की तस्वीर राजीव गांधी ने 1966 में तुरिन में खींची थी। किताब में पारिवारिक तस्वीरों का भी बड़ा खज़ाना है।

क्या कह रहे हैं पाठक और नेता?

कांग्रेस खेमे की राय: राजीव शुक्ला किताब खरीदने पहुंचे तो भीड़ देखकर हैरान रह गए। उनका कहना था कि नेहरू जी के बाद शायद सोनिया परिवार की पहली व्यक्ति हैं, जिन्होंने आत्मकथा लिखी है, और लोगों को उनकी भावनाओं की कद्र करनी चाहिए, इसे विवाद नहीं बनाना चाहिए। केरल के मुख्यमंत्री ने इसे "प्रेम, हानि और अपनेपन की निजी यात्रा" बताया और कहा कि उनके जीवन से सीख मिलती है कि राजनीति की असली नींव सहानुभूति है।

राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत लिखते हैं, "समकालीन भारतीय राजनीति में सोनिया गांधी का जीवन त्याग, समर्पण और संघर्ष का एक दुर्लभ उदाहरण है। देश का सर्वोच्च पद—प्रधानमंत्री का पद—ऐसा था जिसे भारत की जनता, कांग्रेस पार्टी और UPA के सभी नेता उन्हें सौंपना चाहते थे। फिर भी, उन्होंने विनम्रतापूर्वक इसे अस्वीकार कर दिया।

मैं उस ऐतिहासिक दिन संसद के सेंट्रल हॉल में व्यक्तिगत रूप से मौजूद था, जब UPA के सभी सांसद चाहते थे कि श्रीमती सोनिया गांधी भारत की प्रधानमंत्री बनें। कांग्रेस पार्टी और UPA के नेताओं की भी यही भावना थी। लेकिन, उन्होंने सत्ता के सर्वोच्च पद से ऊपर पार्टी और देश के व्यापक हितों को रखा।" वे आगे लिखते हैं," आज भी, RSS और BJP की विभाजनकारी विचारधारा के सामने, गांधी परिवार सबसे बड़ी वैचारिक चुनौती के रूप में सबसे आगे खड़ा है।गांधी परिवार के खिलाफ हर तरफ से साजिशें रची गईं, लेकिन उन्होंने हमेशा गरिमा और शालीनता के साथ उनका सामना किया। कई कठिनाइयों, व्यक्तिगत हमलों और राजनीतिक चुनौतियों का सामना करने के बावजूद, इस परिवार ने संविधान, लोकतांत्रिक मूल्यों, सामाजिक सद्भाव और देश की एकता के लिए अपना संघर्ष जारी रखा है।"

बुक रिलीज़ पर शिवसेना (UBT) के प्रवक्ता अवधेश शुक्ला कहते हैं, "सोनिया गांधी जी की जो किताब रिलीज़ हुई है, उसके अंदर क्या है, यह तो आपको पढ़ने के बाद ही पता चलेगा। उन्होंने जो कुछ भी लिखा है, वह देशहित में लिखा है। आज BJP इस किताब के नाम पर प्रोपेगैंडा फैला रही है और राजनीति कर रही है। हाल ही में हमारे नेता संजय राउत साहब की भी किताब आई थी, जिस पर BJP ने बहुत हंगामा खड़ा कर दिया था। BJP जो उपदेश देती है, खुद उस पर अमल नहीं करती। उन्हें बस कोई न कोई मुद्दा चाहिए। सोनिया गांधी जी ने देश के लिए बहुत बड़े बलिदान दिए हैं।"

समर्थकों का तर्क: सोशल मीडिया पर कई यूज़र्स का कहना है कि दशकों तक सोनिया के बारे में अफवाहें फैलाई गईं और अब उन्होंने खुद अपनी कहानी लिखी है। उनके मुताबिक यह किताब राजनीतिक कम और निजी ज़्यादा है, यानी परिवार, नुकसान, प्यार और भारत में अपना घर खोजने की कहानी।

पाठकों की मांग: पत्रकार ज़ाकिर अली त्यागी ने HarperCollins India से हिंदी संस्करण जल्द लाने की अपील की। उनका कहना है कि करोड़ों हिंदी भाषी पाठक अंग्रेज़ी में सहज नहीं हैं और उन्हें भी यह किताब पढ़ने का मौका मिलना चाहिए।

दूसरी तरफ सवाल भी, भाजपा के आरोप

हर बड़ी किताब की तरह इस पर भी राजनीति गरमा गई है। कुछ रिपोर्टों के मुताबिक भाजपा ने किताब की टाइमिंग और प्रकाशन पर सवाल उठाए हैं, जबकि कांग्रेस इसे सोनिया की "अनकही कहानी" बताकर बचाव कर रही है। सोशल मीडिया पर भी दोनों तरफ से तीखी टिप्पणियां चल रही हैं। कहीं इसे "सच सामने लाने की कोशिश" कहा जा रहा है, तो कहीं इसे राजनीतिक एजेंडे से जोड़ा जा रहा है। किताब में दिए गए निजी अनुभवों को लेकर, बीजेपी ने बाबरी मस्जिद विध्वंस के जिक्र पर सवाल उठाए हैं , साथ ही 1984 के सिख-विरोधी दंगों पर चुप्पी को लेकर भी निशाना साधा है।

भाजपा प्रवक्ता तुहिन सिन्हा ने लिखा- "सोनिया गांधी जी को उनकी किताब के विमोचन पर बहुत-बहुत बधाई। सोनिया गांधी जी की किताब से देश को तीन अहम सवालों के जवाब मिलने की उम्मीद है:

1) वह 1968 में भारत आ गई थीं, लेकिन उन्हें नागरिकता 1983 में मिली। तो फिर उन्होंने 1980 में अपना वोट कैसे डाला?

2) 2008 में कांग्रेस और CCP के बीच हुए गुप्त समझौते (MoU) में क्या बातें थीं?

3) क्या सोनिया जी सिर्फ तब रोती हैं जब उनका वोट बैंक खतरे में होता है, या तब भी रोती हैं जब हमारे सुरक्षाकर्मी शहीद होते हैं?"

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी कहते हैं, "सोनिया गांधी की किताब से यह स्पष्ट हो गया है कि पूरी किताब की मूल सोच बाबरी वोट बैंक के इर्द-गिर्द घूमती है। उन्होंने यह जाहिर कर दिया है कि बाबरी से जुड़ी वोट बैंक की राजनीति उनकी सोच में गहराई तक बसी हुई है।"

बीजेपी सांसद तरुण चुग कहते हैं, "मैं सोनिया गांधी से आग्रह करता हूँ कि वे घटनाओं को चुन-चुनकर न देखें। देश यह जानना चाहता है कि सभी प्रमुख घटनाओं पर उनके परिवार की क्या राय है। 1975 में जब देश में आपातकाल (इमरजेंसी) लागू किया गया और पूरे देश को एक जेल में बदल दिया गया, तब उनके परिवार की क्या राय थी? उस समय पत्रकारों, मीडिया घरानों और राजनेताओं को जेल में डाल दिया गया था, संविधान को निलंबित कर दिया गया था, और बोलने व अभिव्यक्ति की आज़ादी पर रोक लगा दी गई थी।"

आईएएनएस से बातचीत में किताब पर अपनी राय रखते हुए मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा कहते हैं, "सोनिया गांधी ने अपनी किताब में जो लिखा है, वह पूरी तरह से झूठा और धोखाधड़ीपूर्ण है। एक पत्नी के तौर पर, उन्होंने स्वाभाविक रूप से अपने पति का बचाव करने की कोशिश की है, और यह बात समझ में आती है। वह भला यह कैसे कह सकती थीं कि नरसंहार के लिए राजीव गांधी जिम्मेदार थे।"

VHP के महासचिव सुरेंद्र जैन कहते हैं, "पूरी दुनिया बाबरी ढांचे के ढहाए जाने पर गर्व कर रही थी - जो विदेशी हमलावर बाबर की क्रूरता का प्रतीक था, लेकिन सोनिया गांधी आंसू बहा रही थीं। उन्होंने अपनी किताब में यह बात लिखी है। सोनिया गांधी तब भी रोई थीं, जब दिल्ली पुलिस के बहादुर जवानों ने उन आतंकवादियों को एक मुठभेड़ में मार गिराया था, जिन्होंने बम धमाकों से राष्ट्रीय राजधानी को दहला दिया था..."

ANI से बातचीत में बीजेपी सांसद राहुल सिन्हा कहते हैं, "सोनिया गांधी के कुछ भी लिखने से कोई फर्क नहीं पड़ेगा; इसे कोई पढ़ने वाला नहीं है। भले ही वह इमरजेंसी और नागरिकों को जेल में डाले जाने के बावजूद इंदिरा गांधी का समर्थन करें, लेकिन इस देश की जनता ऐसा समर्थन नहीं करेगी।"

सोनिया गांधी ने पहली बार अपनी ज़िंदगी, अपने फैसलों और अपने परिवार की कहानी अपने शब्दों में रखी है, और देश उसे पढ़ने और बहस करने में जुट गया है।
TM Exclusive | राजस्थान में जाति पंचायतों के सामाजिक बहिष्कार पर हाईकोर्ट के आदेश के 6 महीने बाद भी कोई एक्शन नहीं; अब कानून मंत्री को देना होगा जवाब!
सोनिया गांधी ने पहली बार अपनी ज़िंदगी, अपने फैसलों और अपने परिवार की कहानी अपने शब्दों में रखी है, और देश उसे पढ़ने और बहस करने में जुट गया है।
SC/ST की 19 PhD सीटें कहां गईं? JNU में BAPSA का धरना छठे दिन, वंचित छात्रों के दबाव में प्रशासन ने खोले गेट, सुननी पड़ी माँगें | TM Campus Report
सोनिया गांधी ने पहली बार अपनी ज़िंदगी, अपने फैसलों और अपने परिवार की कहानी अपने शब्दों में रखी है, और देश उसे पढ़ने और बहस करने में जुट गया है।
TM Special | माँ सफ़ाई कर्मचारी, पिता ऑटो चालक: कैसे पीएचडी स्कॉलर बेटी दीपाली साल्वे बन रही हैं हाशिये के असंख्य छात्रों की उम्मीद!
सोनिया गांधी ने पहली बार अपनी ज़िंदगी, अपने फैसलों और अपने परिवार की कहानी अपने शब्दों में रखी है, और देश उसे पढ़ने और बहस करने में जुट गया है।
TM Student Voice | असहयोग की कोख से जन्मा जामिया, 20 साल से अपने छात्रों की चुनी हुई आवाज़ का इंतज़ार!
सोनिया गांधी ने पहली बार अपनी ज़िंदगी, अपने फैसलों और अपने परिवार की कहानी अपने शब्दों में रखी है, और देश उसे पढ़ने और बहस करने में जुट गया है।
TM Special | अशोक विजयदशमी पर अहमदाबाद में 120 दलितों ने अपनाया बौद्ध धर्म, उधर सोशल मीडिया पर बहस: क्या दलितों को धर्मांतरण करना चाहिए?

द मूकनायक की प्रीमियम और चुनिंदा खबरें अब द मूकनायक के न्यूज़ एप्प पर पढ़ें। Google Play Store से न्यूज़ एप्प इंस्टाल करने के लिए यहां क्लिक करें.

द मूकनायक को सब्सक्राइब करें

'द मूकनायक' जनवादी पत्रकारिता करता है. यह संविधान, लोकतंत्र और सामाजिक न्याय पर चलने वाला मीडिया समूह है। अगर आप भी चाहते हैं कि 'द मूकनायक' हमेशा हाशिए पर खड़े लोगों की आवाज बुलंद करता रहे, बेजुबानों की पीड़ा दिखाते रहें तो सब्सक्राइब करें।

यहां सब्सक्राइब करें