समुदाय के सिर्फ 5 वोट लेकिन ग्रामीणों ने जताया विश्वास और मनीषा बाई बन गईं राजस्थान की पहली किन्नर सरपंच!

मनीषा ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को 301 वोटों के अंतर से मात दी, जिससे गांव के सियासी समीकरण पूरी तरह बदल गए।
कुशालपुरा की जनता ने किन्नर मनीषा बाई को सरपंच चुनकर बरसों पुरानी धारणा की दीवार गिरा दी है।
कुशालपुरा की जनता ने किन्नर मनीषा बाई को सरपंच चुनकर बरसों पुरानी धारणा की दीवार गिरा दी है।
Published on: 

रायपुर (ब्यावर)- जिन्हें कभी समाज ने उपहास का पात्र बनाया, जिनकी मौजूदगी पर लोग हंसे, जिन्हें दुत्कारा और दरवाजे से लौटाया, उन्हीं हाथों में अब गांव की बागडोर है। जो कभी तिरस्कार की नजरों से देखी जाती थीं, वे अब गांव के विकास पर फैसले लेंगी। यह जीत सिर्फ 301 वोटों की नहीं, उस सोच की भी है जो बदलने लगी है।

राजस्थान में पंचायत चुनाव के चौथे और अंतिम चरण में अजमेर संभाग के ब्यावर जिले की रायपुर पंचायत समिति क्षेत्र के कुशालपुरा गांव से किन्नर मनीषा बाई सरपंच निर्वाचित हुई हैं। उन्होंने दो पूर्व सरपंच परिवारों के प्रत्याशियों को हराया और अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को 301 वोटों के अंतर से मात दी, जिससे गांव के सियासी समीकरण पूरी तरह बदल गए।

सरपंच पद के लिए कुल 5 प्रत्याशी मैदान में थे। मनीषा बाई के अनुसार गांव में किन्नर समाज के केवल 5 वोट हैं, जबकि कुल मतदाता 7,100 हैं। यानी उनकी जीत समुदाय के वोटों से नहीं, बल्कि पूरे गांव के विश्वास से संभव हुई। कुशालपुरा की पहचान कभी किन्नर समाज बहुल गांव की रही थी, पर समय के साथ कई परिवार दूसरे स्थानों पर चले गए और अब कुछ ही परिवार रहते हैं। इसके बावजूद ग्रामीणों ने उन पर भरोसा जताया। मनीषा कहती हैं चुनाव के रिजल्ट आने के बाद वे ख़ुशी के मारे फूट फूट के रो पड़ीं। किन्नर समुदाय में भी ख़ुशी की लहर दौड़ गईं है और मनीषा की जीत ने समुदाय में नए जोश का संचार किया है।

कुशालपुरा के वोटरों ने किन्नर मनीषा बाई को सरपंच चुनकर बता दिया कि सभी समान हैं। जिन्हें कभी समाज ने हाशिये पर रखा था, अब सरपंच बनने के बाद मनीषा गांव की सड़क, पानी और विकास के फैसले लेंगी।

जीत के बाद मनीषा बाई ने सबसे पहले अपने गुरु का आशीर्वाद लिया, फिर समर्थकों ने जोरदार स्वागत किया। उन्होंने कहा कि यह जीत उनकी व्यक्तिगत नहीं, बल्कि कुशालपुरा की जनता के अटूट विश्वास की जीत है। उन्होंने मतदाताओं का आभार जताते हुए कुशालपुरा की जनता को अपना परिवार बताया और भरोसा दिलाया कि ग्रामीणों को बेहतर बुनियादी सुविधाएं दिलाने और उनके सुख-दुख में साथ खड़े रहने को वे अपनी सर्वोच्च प्राथमिकता रखेंगी।

उनका सपना कुशालपुरा को सर्वसुविधायुक्त आदर्श गांव बनाना है। उन्होंने कहा कि सरपंच का पद केवल सम्मान का माध्यम नहीं, बल्कि जनता के प्रति सीधी जवाबदेही का प्रतीक है, और यह भी एलान किया कि विकास कार्य न करा पाईं तो वे पद से इस्तीफा दे देंगी। जीत से किन्नर समाज में खुशी का माहौल है।

मनीषा बाई की शिष्या और राजस्थान की पहली किन्नर एडवोकेट रवीना सिंह ने कहा कि किन्नर समाज भी समाज का महत्वपूर्ण अंग है, किन्नर भी इंसान हैं और उनके पास भी दिल और दिमाग है। उन्होंने कहा कि किन्नर होना अभिशाप नहीं है, बल्कि अर्धनारीश्वर रूप में शिव और शक्ति का प्रतीक है, और मनीषा बाई की जीत पूरे समुदाय के लिए प्रेरणा है।

उन्होंने यह भी कहा कि जब वे प्रदेश की पहली किन्नर एडवोकेट बन सकती हैं, तो मनीषा बाई सरपंच क्यों नहीं बन सकतीं। देश में किन्नर जनप्रतिनिधियों की यह कड़ी नई नहीं है। शबनम मौसी 1998 में मध्य प्रदेश की सोहागपुर सीट से विधायक चुनी गई थीं। महाराष्ट्र के सोलापुर जिले के तरंगफल गांव से ज्ञानेश्वर कांबले सरपंच चुनी गईं। फरवरी 2025 में छत्तीसगढ़ के चनवारीडांड गांव में सोनू उरांव ने पूर्व सरपंच को हराकर जीत दर्ज की और उन्हें राज्य की पहली किन्नर सरपंच बताया गया। अब कुशालपुरा के ग्रामीणों की नजरें मनीषा बाई के वादों पर टिकी हैं।

कुशालपुरा की जनता ने किन्नर मनीषा बाई को सरपंच चुनकर बरसों पुरानी धारणा की दीवार गिरा दी है।
ट्रांसजेंडर अधिकारों पर दूसरा ऐतिहासिक फैसला लाईं जेन कौशिक, लेकिन बोलीं- ‘आज भी नौकरी हमारा हक़ नहीं, भीख है’ | TM Exclusive
कुशालपुरा की जनता ने किन्नर मनीषा बाई को सरपंच चुनकर बरसों पुरानी धारणा की दीवार गिरा दी है।
महाराष्ट्र में ट्रांसजेंडर समुदाय के लिए खास कदम: एसटी बस स्टैंड्स पर बनेंगे अलग शौचालय, 9.76 करोड़ रुपये मंजूर
कुशालपुरा की जनता ने किन्नर मनीषा बाई को सरपंच चुनकर बरसों पुरानी धारणा की दीवार गिरा दी है।
BNS के तहत ट्रांसजेंडर महिलाओं को भी मिला 'महिला की गरिमा' का कानूनी अधिकार, बॉम्बे हाई कोर्ट का फैसला
कुशालपुरा की जनता ने किन्नर मनीषा बाई को सरपंच चुनकर बरसों पुरानी धारणा की दीवार गिरा दी है।
केरल की पहली ट्रांसजेंडर पीएचडी छात्रा समेत 16 सस्पेंड: खराब स्ट्रीट लाइट पर नाटकीय विरोध से संस्कृत यूनिवर्सिटी में कैसे भड़का विवाद?
कुशालपुरा की जनता ने किन्नर मनीषा बाई को सरपंच चुनकर बरसों पुरानी धारणा की दीवार गिरा दी है।
घर से निकाली गईं, पर सपने नहीं छोड़े: डॉ. रूथ जॉन पॉल बनीं MD करने वाली भारत की पहली दलित ट्रांसजेंडर महिला

द मूकनायक की प्रीमियम और चुनिंदा खबरें अब द मूकनायक के न्यूज़ एप्प पर पढ़ें। Google Play Store से न्यूज़ एप्प इंस्टाल करने के लिए यहां क्लिक करें.

द मूकनायक को सब्सक्राइब करें

'द मूकनायक' जनवादी पत्रकारिता करता है. यह संविधान, लोकतंत्र और सामाजिक न्याय पर चलने वाला मीडिया समूह है। अगर आप भी चाहते हैं कि 'द मूकनायक' हमेशा हाशिए पर खड़े लोगों की आवाज बुलंद करता रहे, बेजुबानों की पीड़ा दिखाते रहें तो सब्सक्राइब करें।

यहां सब्सक्राइब करें