Bihar: मुस्लिम युवती की मांग में भरवाया सिंदूर! नवादा पुलिस ने वायरल वीडियो की सच्चाई बताई, पढ़िए पूरी खबर

पुलिस जांच में पाया गया कि युगल एक ही समुदाय के हैं और उनके बीच पहले से आपसी संबंध हैं। वे आपसी सहमति से घूमने जा रहे थे। इसी दौरान कुछ असामाजिक तत्वों ने उन्हें रोका, अभद्र व्यवहार किया और अनावश्यक परेशान किया।
पुलिस ने मोटरसाइकिल के रजिस्ट्रेशन के आधार पर मालिक की पहचान की।
आरोपियों ने युवती का चेहरा खोलकर वीडियो बनाया और युवक पर सिंदूर लगाने का दबाव बनाया। घटना के दौरान पीछा भी किया गया।सोशल मीडिया
Published on

नवादा (बिहार)- सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें मोटरसाइकिल पर सवार एक युवक-युवती के साथ कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा अभद्र व्यवहार किया जाता दिख रहा है। युवती पर जबरन चेहरा खोलने और युवक से सिंदूर लगवाने का दबाव बनाया जा रहा है। वीडियो में धार्मिक नारे भी सुनाई दे रहे हैं। इस घटना को सांप्रदायिक रंग देकर प्रचारित किया जा रहा है कि दोनों अलग-अलग समुदायों से हैं।

नवादा पुलिस ने क्या कहा?

नवादा पुलिस अधीक्षक कार्यालय ने 8 जुलाई को जारी बयान में स्पष्ट किया कि वायरल वीडियो की गंभीरता से जांच की गई। पुलिस ने मोटरसाइकिल के रजिस्ट्रेशन के आधार पर मालिक की पहचान की। वाहन पार्वती देवी (पति ललित किशोर, थाना रजौली) के नाम पर दर्ज था, जिन्होंने बताया कि उन्होंने इसे पहले सिरदला थाना क्षेत्र की निवासी फिरोजा खातून को बेच दिया था।

जांच में युवक और युवती दोनों की पहचान की गई। उनसे पूछताछ और उपलब्ध साक्ष्यों के सत्यापन के बाद पुलिस ने पाया कि दोनों मुस्लिम समुदाय के हैं और उनके बीच पहले से आपसी संबंध हैं। वे आपसी सहमति से घूमने जा रहे थे। इसी दौरान कुछ असामाजिक तत्वों ने उन्हें रोका, अभद्र व्यवहार किया और अनावश्यक परेशान किया।

पुलिस ने कहा, “सोशल मीडिया पर इस घटना को सांप्रदायिक दृष्टिकोण से प्रचारित किया जा रहा है, जो गलत है। नवादा पुलिस अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील करती है।”

पुलिस ने घटना में शामिल आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है। कई आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि बाकी की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। जांच में वायरल वीडियो, गवाहों के बयान और डिजिटल साक्ष्यों की जांच की जा रही है। जरूरत पड़ने पर और गिरफ्तारियां हो सकती हैं।

वीडियो में युवती बार-बार मदद मांगती दिख रही है, जबकि युवक भी उन्हें जाने देने की गुजारिश कर रहा है। आरोपियों ने युवती का चेहरा खोलकर वीडियो बनाया और युवक पर सिंदूर लगाने का दबाव बनाया। घटना के दौरान पीछा भी किया गया।

पुलिस ने स्पष्ट किया कि इस घटना को सांप्रदायिक रंग देकर अफवाहें फैलाई जा रही हैं। नवादा पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि बिना जांच के ऐसी खबरों को शेयर न करें और अफवाहों पर ध्यान न दें। कानूनी कार्रवाई जारी है।

यह घटना सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं के साथ छेड़छाड़ और बदसलूकी की चिंता को फिर से जगाती है। साथ ही सोशल मीडिया पर बिना सत्यापित खबरों के वायरल होने के जोखिम को भी उजागर करती है।

पुलिस ने मोटरसाइकिल के रजिस्ट्रेशन के आधार पर मालिक की पहचान की।
“जुर्म मेरा यह कि मैं ढाढ़ी और सर पर टोपी लेकर शोरूम पर बैठा हूं...": जुहू में मुस्लिम दुकानदार पर ग्राहक महिलाओं का नफरती हमला | जानिये क्या है मामला
पुलिस ने मोटरसाइकिल के रजिस्ट्रेशन के आधार पर मालिक की पहचान की।
PM के महिला सम्मान भाषण के बीच एक घटना: मुजफ्फरनगर में पूर्व भाजपा मंत्री के बेटे ने मां-बेटी के साथ की अभद्रता, वीडियो वायरल!
पुलिस ने मोटरसाइकिल के रजिस्ट्रेशन के आधार पर मालिक की पहचान की।
हिंदू फ्रेंड को बुर्का पहनाया, नॉन-वेज खिलाया: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने 2 मुस्लिम छात्राओं पर FIR रद्द करने से किया इनकार, कानून समझाया

द मूकनायक की प्रीमियम और चुनिंदा खबरें अब द मूकनायक के न्यूज़ एप्प पर पढ़ें। Google Play Store से न्यूज़ एप्प इंस्टाल करने के लिए यहां क्लिक करें.

द मूकनायक की मदद करें

‘द मूकनायक’ जनवादी पत्रकारिता करता है. यह संविधान, लोकतंत्र और सामाजिक न्याय पर चलने वाला मीडिया समूह है. अगर आप भी चाहते हैं कि ‘द मूकनायक’ हमेशा हाशिए पर खड़े लोगों की आवाज़ बुलंद करता रहे, बेजुबानों की पीड़ा दिखाते रहे तो सपोर्ट करें.

यहां सपोर्ट करें
The Mooknayak - आवाज़ आपकी
www.themooknayak.com