PM के महिला सम्मान भाषण के बीच एक घटना: मुजफ्फरनगर में पूर्व भाजपा मंत्री के बेटे ने मां-बेटी के साथ की अभद्रता, वीडियो वायरल!

इस घटना की वीडियो ऐसे समय में वायरल हो रही है जब ठीक एक दिन पहले, 18 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विपक्ष की निंदा करते हुए महिलाओं के सम्मान और उनकी शक्ति (नारी शक्ति) के मुद्दे पर जोर दिया था।
पुलिस ने शांतिभंग में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया, मजिस्ट्रेट कोर्ट में पेश किया, वहां से हाथोंहाथ जमानत मिल गई।
पुलिस ने शांतिभंग में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया, मजिस्ट्रेट कोर्ट में पेश किया, वहां से हाथोंहाथ जमानत मिल गई।
Published on

मुजफ्फरनगर- मुजफ्फरनगर में एक विवादास्पद मामला सामने आया है, जिसमें भाजपा के पूर्व मंत्री सुधीर कुमार बालियान के पुत्र आर्यमान रघुवंशी पर मां-बेटी के साथ छेड़छाड़ और अपमानजनक व्यवहार का आरोप लगा है। घटना 17 अप्रैल की रात करीब 10 से 10:30 बजे के बीच नई मंडी क्षेत्र में हुई, जहां शिकायतकर्ता की मां और बहन घर के बाहर खड़ी थीं।

पीड़िता के भाई की तहरीर के अनुसार, हौंडा स्कूटर (UP12AL2131) पर सवार दो युवक आए। उनमें से एक पचेंडा रोड निवासी आर्यमान रघुवंशी और दूसरा शिवपुरी निवासी शौर्य गुप्ता थे। आर्यमान के पिता सुधीर बालियान BJP सरकार में विधायक/कैबिनेट मंत्री रह चुके हैं। दोनों युवाओं ने अपशब्दों का प्रयोग किया, अश्लील बातें कीं, धंधे वाली बोलकर बत्तमीजी की और मारपीट व धक्का-मुक्की के बाद भाग गए। पीड़िता पक्ष ने बाद में इनकी पहचान की और अपनी मां-बहन की सुरक्षा को लेकर खतरा जताया।

पुलिस ने इस पर नई मंडी थाने में FIR संख्या 0191 दर्ज की, जो 18 अप्रैल को दोपहर 1:12 बजे दर्ज हुई। FIR में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराएं 74 (महिला की शीलता भंग करने के इरादे से हमला), 79 (महिला की शीलता का अपमान करने वाले शब्द, इशारा या कार्य), 115(2) और 352 लगाई गईं। ये धाराएं अपेक्षाकृत हल्की मानी जाती हैं, जिनमें तत्काल गिरफ्तारी का प्रावधान नहीं होता।

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने और चौतरफा आलोचना के बाद पुलिस ने शांति भंग के मामले में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। उन्हें मजिस्ट्रेट कोर्ट में पेश किया गया, जहां से कुछ घंटों में ही जमानत मिल गई। इस पूरे प्रक्रिया में महज तीन घंटे लगे। आरोपियों के परिवार ने दावा किया है कि मामला राजनीतिक साजिश है, जबकि कुछ रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि लड़की पक्ष पर “बड़े” लोगों का दबाव था, जिससे सख्त कार्रवाई नहीं हो सकी।

इस घटना की वीडियो ऐसे समय में वायरल हो रही है जब ठीक एक दिन पहले, 18 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विपक्ष की निंदा करते हुए महिलाओं के सम्मान और उनकी शक्ति (नारी शक्ति) के मुद्दे पर जोर दिया था। पीएम मोदी ने विपक्षी दलों पर महिलाओं की आकांक्षाओं को कुचलने का आरोप लगाते हुए राष्ट्र को संबोधित किया था।

सोशल मीडिया पर इस घटना ने तूल पकड़ लिया है। यूजर्स BJP से जुड़े लोगों द्वारा महिलाओं के साथ छेड़छाड़ या अपराधों के अन्य उदाहरण गिना रहे हैं और सवाल उठा रहे हैं कि सत्ताधारी दल की छत्रछाया में ऐसे मामले क्यों बार-बार सामने आते हैं।

पुलिस ने शांतिभंग में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया, मजिस्ट्रेट कोर्ट में पेश किया, वहां से हाथोंहाथ जमानत मिल गई।
“महिलाएं अपना अपमान कभी नहीं भूलतीं”: मोदी के राष्ट्र संबोधन पर 14 वर्षीय जलवायु कार्यकर्ता लिसीप्रिया ने मणिपुर की याद दिलाई!
पुलिस ने शांतिभंग में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया, मजिस्ट्रेट कोर्ट में पेश किया, वहां से हाथोंहाथ जमानत मिल गई।
पुलिस से मदद मांगने आने वाली महिलाओं का करता था शोषण! मंगलुरु के मूडबिद्री थानेदार की करतूत सामने आईं तो...
पुलिस ने शांतिभंग में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया, मजिस्ट्रेट कोर्ट में पेश किया, वहां से हाथोंहाथ जमानत मिल गई।
"मसाज पार्लर..धंधे वाली...": दिल्ली में नॉर्थईस्ट की महिलाओं को नस्लीय गालियां; वीडियो वायरल होने के बाद देशभर में गुस्सा!

द मूकनायक की प्रीमियम और चुनिंदा खबरें अब द मूकनायक के न्यूज़ एप्प पर पढ़ें। Google Play Store से न्यूज़ एप्प इंस्टाल करने के लिए यहां क्लिक करें.

द मूकनायक की मदद करें

‘द मूकनायक’ जनवादी पत्रकारिता करता है. यह संविधान, लोकतंत्र और सामाजिक न्याय पर चलने वाला मीडिया समूह है. अगर आप भी चाहते हैं कि ‘द मूकनायक’ हमेशा हाशिए पर खड़े लोगों की आवाज़ बुलंद करता रहे, बेजुबानों की पीड़ा दिखाते रहे तो सपोर्ट करें.

यहां सपोर्ट करें
The Mooknayak - आवाज़ आपकी
www.themooknayak.com