छत्तीसगढ़ में क्रूरता की हदें पार: पत्नी के बाल काटे, कालिख मली, अपना पेशाब पिलाया!

घटना बीते रविवार की है लेकिन वीडियो वायरल होने के बाद FIR दर्ज हुई और पीडिता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पति जितेंद्र घसिया को गिरफ्तार कर लिया है।
पीड़िता ने बताया कि करीब 15 साल पहले उसने और जितेंद्र ने प्रेम विवाह किया था और उनके चार बच्चे हैं, जो सभी उसके पति के साथ रहते हैं। आरोपी उसके चरित्र पर संदेह करता था और करीब एक साल पहले उसे छोड़कर चला गया था। तब से वह एक परिचित के घर रह रही थी ।
पीड़िता ने बताया कि करीब 15 साल पहले उसने और जितेंद्र ने प्रेम विवाह किया था और उनके चार बच्चे हैं, जो सभी उसके पति के साथ रहते हैं। आरोपी उसके चरित्र पर संदेह करता था और करीब एक साल पहले उसे छोड़कर चला गया था। तब से वह एक परिचित के घर रह रही थी ।इंटरनेट
Published on

कोरिया-  छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले से एक शर्मनाक और हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक शख्स ने अपनी पत्नी के साथ बेहद क्रूर अत्याचार किया। आरोपी ने महिला की पिटाई की, उसका सिर मुंडवा दिया और उसे अपना पेशाब पीने के लिए मजबूर किया। पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार यह वारदात 14 जून को कोरिया जिले के पांडोपारा गांव में हुई, जो पतना थाना क्षेत्र के अंतर्गत आता है। हालांकि, पुलिस ने सोशल मीडिया पर इस घटना के कथित वीडियो सामने आने के बाद प्राथमिकी (FIR) दर्ज की। पीड़िता लगभग 35 वर्ष की है, उसने 15 जून को थाने में शिकायत दर्ज कराई।

कोरिया के प्रभारी पुलिस अधीक्षक (एसपी) सुरेशा चौबे ने बताया कि आरोपी की पहचान जितेंद्र घसिया के रूप में हुई है। पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया कि उसका पति नशे की हालत में आया और उसने उसके साथ मारपीट की।

पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 85 (पति या रिश्तेदारों द्वारा क्रूरता), 115(2) (स्वेच्छा से चोट पहुंचाना), 296 (अश्लील हरकतें) और 351(2) (आपराधिक धमकी) के तहत मामला दर्ज किया है। पीड़िता ने शुरू में घटना का पूरा विवरण नहीं बताया था, लेकिन गुरुवार को वीडियो सामने आने के बाद पूरी घटना स्पष्ट होने पर BNS की धारा 123 (हानिकारक, नशीला या बेहोश करने वाला पदार्थ देने से संबंधित) भी जोड़ी गई । विडियो में मारपीट करने वाले आरोपी के अलावा दो- तीन अन्य जन भी नजर आ रहे हैं जिसमे एक महिला पीडिता को डांटती हुई दिखाई दे रही है।

पीड़िता ने पत्रकारों से बात करते हुए बताया कि करीब 15 साल पहले उसने और जितेंद्र ने प्रेम विवाह किया था और उनके चार बच्चे हैं, जो सभी उसके पति के साथ रहते हैं। आरोपी उसके चरित्र पर संदेह करता था और करीब एक साल पहले उसे छोड़कर चला गया था। तब से वह एक परिचित के घर रह रही थी ।

आरोपी 14 जून को उसके रहने की जगह पर आया और उस पर हमला कर दिया। पीड़िता ने आरोप लगाते हुए कहा, "उसने मेरे हाथ-पैर बांध दिए, मारपीट की और गालियां दीं। उसने पहले कैंची से मेरे बाल काटे और फिर उस्तरे से मेरा सिर मुंडवा दिया। उसने जबरदस्ती मेरे मुंह में अपना पेशाब डाला और एक बच्चे का पेशाब भी मुझ पर डाला। उसने मुझे जिंदा जलाने की धमकी दी" ।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में आरोपी को पीड़िता को बार-बार थप्पड़ मारते, लात मारते, उसका सिर मुंडवाते और उसके चेहरे और शरीर पर काला पदार्थ लगाते हुए देखा जा सकता है। हमले के दौरान उसके कपड़े भी फटे हुए थे ।

पीड़िता ने बताया कि करीब 15 साल पहले उसने और जितेंद्र ने प्रेम विवाह किया था और उनके चार बच्चे हैं, जो सभी उसके पति के साथ रहते हैं। आरोपी उसके चरित्र पर संदेह करता था और करीब एक साल पहले उसे छोड़कर चला गया था। तब से वह एक परिचित के घर रह रही थी ।
पुणे में ढोंगी 'गुरु' की हैवानियत: खुद को बताया 'अवतार', महिला को पिलाता था पेशाब, बिजली के झटके, 15 साल तक रेप!
पीड़िता ने बताया कि करीब 15 साल पहले उसने और जितेंद्र ने प्रेम विवाह किया था और उनके चार बच्चे हैं, जो सभी उसके पति के साथ रहते हैं। आरोपी उसके चरित्र पर संदेह करता था और करीब एक साल पहले उसे छोड़कर चला गया था। तब से वह एक परिचित के घर रह रही थी ।
नशे में धुत्त पति ने की पत्नी की हत्या, कटा सिर लेकर पूरे गाँव में घूमा; पुलिस से कहा- 'बहुत प्यार करता था...'
पीड़िता ने बताया कि करीब 15 साल पहले उसने और जितेंद्र ने प्रेम विवाह किया था और उनके चार बच्चे हैं, जो सभी उसके पति के साथ रहते हैं। आरोपी उसके चरित्र पर संदेह करता था और करीब एक साल पहले उसे छोड़कर चला गया था। तब से वह एक परिचित के घर रह रही थी ।
NEET पेपर लीक से त्रस्त छात्रों के नाम पर अभिजीत दीपके का मोदी को खुला पत्र- 1 करोड़ मुआवज़ा और शिक्षा मंत्री का इस्तीफा

द मूकनायक की प्रीमियम और चुनिंदा खबरें अब द मूकनायक के न्यूज़ एप्प पर पढ़ें। Google Play Store से न्यूज़ एप्प इंस्टाल करने के लिए यहां क्लिक करें.

द मूकनायक की मदद करें

‘द मूकनायक’ जनवादी पत्रकारिता करता है. यह संविधान, लोकतंत्र और सामाजिक न्याय पर चलने वाला मीडिया समूह है. अगर आप भी चाहते हैं कि ‘द मूकनायक’ हमेशा हाशिए पर खड़े लोगों की आवाज़ बुलंद करता रहे, बेजुबानों की पीड़ा दिखाते रहे तो सपोर्ट करें.

यहां सपोर्ट करें
The Mooknayak - आवाज़ आपकी
www.themooknayak.com