रात को खुले में सोए, सुबह किसानों से मांगा समर्थन | जानिए जंतर मंतर से प्रोटेस्ट का लेटेस्ट अपडेट

भारी बैरिकेडिंग, सीसीटीवी निगरानी और अतिरिक्त बल तैनात किया गया है। प्रदर्शन अब तक शांतिपूर्ण बना हुआ है, लेकिन सुविधाओं की कमी को लेकर तनाव बना हुआ है।
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का जंतर मंतर पर प्रदर्शन शनिवार रातभर जारी रहा। CJP की मुख्य मांग केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की है। प्रदर्शनकारी साफ कह चुके हैं कि इस्तीफा मिलने तक वे यहां से नहीं हटेंगे।
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का जंतर मंतर पर प्रदर्शन शनिवार रातभर जारी रहा। CJP की मुख्य मांग केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की है। प्रदर्शनकारी साफ कह चुके हैं कि इस्तीफा मिलने तक वे यहां से नहीं हटेंगे।CJP x हैंडल
Published on

नई दिल्ली- कॉकरोच जनता पार्टी' (CJP) का जंतर-मंतर पर नीट (NEET) पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन जारी है। अनुमति समाप्त होने के बावजूद युवा छात्र और महिलाओं सहित सैकड़ों प्रदर्शनकारी, खुले आसमान के नीचे सोए। दिल्ली पुलिस द्वारा बिजली बंद करने, पानी की बोतलों को प्रवेश पर रोकने और वॉशरूम एरिया पर बैरिकेड लगाने के बाद प्रदर्शनकारियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

CJP ने इस कार्रवाई को मानवाधिकारों का उल्लंघन बताया। संगठन ने एक बयान में कहा, “शांतिपूर्ण धरने को पानी, खाना, स्वच्छता और सुरक्षा से वंचित कर दिया गया। शाम होते ही लाइटें बंद कर दी गईं, जिससे महिलाओं समेत सैकड़ों प्रदर्शनकारियों की सुरक्षा और सम्मान को खतरा पैदा हो गया। यदि कोई दुर्भाग्यपूर्ण घटना होती है तो दिल्ली पुलिस जिम्मेदार होगी।”

रात भर cjp फाउंडर अभिजीत दीपके और उनके समर्थक स्थल पर डटे रहे। दीपके द्वारा धरना स्थल की सफाई करने के बाद, आज दूसरे दिन भी समर्थकों से भारी संख्या में पहुंचने की अपील की गई है। सुबह होते ही CJP ने देशभर के किसानों, मजदूरों और युवाओं से जोरदार समर्थन का आह्वान किया। अभिजीत दीपके ने कहा, “जब किसानों को जरूरत थी तब छात्र उनके साथ खड़े हुए थे। आज छात्रों को उसी समर्थन की जरूरत है। आपके बच्चे जंतर मंतर पर अपने हक के लिए संघर्ष कर रहे हैं। 12 से अधिक बच्चे आत्महत्या कर चुके हैं। कृपया जंतर मंतर आइए और हमारा साथ दीजिए।”

जब किसानों को जरूरत थी तब छात्र उनके साथ खड़े हुए थे। हम देशभर के किसान, मज़दूर भाइयों और बहनों से अपील करते हैं,आपके बच्चे जंतर मंतर पर अपने हक के लिए संघर्ष कर रहे हैं। 12 से अधिक बच्चे आत्महत्या कर चुके हैं। प्लीज जंतर मंतर आइए, हमारा साथ दीजिए। अगर देश का किसान और मज़दूर देश के युवाओं का साथ दे दे, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफ़ा कोई नहीं रोक सकता..
-अभिजीत दीपके

अभिजीत दीपके ने पुलिस के “सहयोग” वाले सवाल पर भी नाराजगी जताई। उनसे एक मीडिया कर्मी ने पूछा कि जन्तर मंतर पर हुए और भी प्रदर्शनों के मुकाबले पुलिस ने आपके साथ सहयोग किया है जिसपर दीपके बोले, “ये सहयोग होता है? रात को पानी के लिए तरस रहे थे छात्र, आतंकवादियों की तरह ट्रीट किया जा रहा है और आप सहयोग कह रहे हैं...” दीपके ने दिल्ली पुलिस से रविवार सुबह विनती भी की और कहा" मैं पुलिस से गुज़ारिश करता हूँ कि वे लोगों को जंतर-मंतर आने से न रोकें। हम कुछ भी गलत नहीं कर रहे हैं, हम बस उन छात्रों के लिए न्याय मांग रहे हैं जिन्होंने आत्महत्या की थी।"

CJP की मुख्य मांग केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की है। प्रदर्शनकारी साफ कह चुके हैं कि इस्तीफा मिलने तक वे यहां से नहीं हटेंगे।

दिल्ली पुलिस ने अनुमति 20 जून शाम 5 बजे तक दी थी और विस्तार की मांग खारिज कर दी थी। भारी बैरिकेडिंग, सीसीटीवी निगरानी और अतिरिक्त बल तैनात किया गया है। प्रदर्शन अब तक शांतिपूर्ण बना हुआ है, लेकिन सुविधाओं की कमी को लेकर तनाव बना हुआ है।

लेटेस्ट अपडेट: सुबह प्रदर्शनकारियों की संख्या बढ़ रही है। किसान संगठनों और अन्य युवा-छात्र समूहों के आने की उम्मीद है। CJP बड़े समर्थन के साथ आंदोलन को और मजबूत करने की रणनीति पर काम कर रही है।

अभी तक केंद्र सरकार या शिक्षा मंत्रालय की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। जंतर मंतर पर स्थिति पर नजरें बनी हुई हैं। आंदोलन का आगे क्या रुख होगा, यह किसानों व अन्य समर्थकों के आने पर निर्भर करेगा।

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का जंतर मंतर पर प्रदर्शन शनिवार रातभर जारी रहा। CJP की मुख्य मांग केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की है। प्रदर्शनकारी साफ कह चुके हैं कि इस्तीफा मिलने तक वे यहां से नहीं हटेंगे।
“नागपुर के छात्र को अबू धाबी परीक्षा केंद्र”: NEET Re-Exam से पहले छात्रों में गुस्सा; CJP और NSUI ऐसे बना रहे शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का दबाव
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का जंतर मंतर पर प्रदर्शन शनिवार रातभर जारी रहा। CJP की मुख्य मांग केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की है। प्रदर्शनकारी साफ कह चुके हैं कि इस्तीफा मिलने तक वे यहां से नहीं हटेंगे।
NEET पेपर लीक से त्रस्त छात्रों के नाम पर अभिजीत दीपके का मोदी को खुला पत्र- 1 करोड़ मुआवज़ा और शिक्षा मंत्री का इस्तीफा
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का जंतर मंतर पर प्रदर्शन शनिवार रातभर जारी रहा। CJP की मुख्य मांग केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की है। प्रदर्शनकारी साफ कह चुके हैं कि इस्तीफा मिलने तक वे यहां से नहीं हटेंगे।
CJP जंतर मंतर प्रदर्शन: मुस्लिम युवाओं से दूर रहने की अपील की वजह - ट्रैप का डर या सांप्रदायिक सतर्कता?
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का जंतर मंतर पर प्रदर्शन शनिवार रातभर जारी रहा। CJP की मुख्य मांग केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की है। प्रदर्शनकारी साफ कह चुके हैं कि इस्तीफा मिलने तक वे यहां से नहीं हटेंगे।
"CJP Protest में नहीं जाना": दिल्ली पुलिस की मनमानी; युवती को जिम से उठाकर लगाया 'वर्चुअल हाउस अरेस्ट'

द मूकनायक की प्रीमियम और चुनिंदा खबरें अब द मूकनायक के न्यूज़ एप्प पर पढ़ें। Google Play Store से न्यूज़ एप्प इंस्टाल करने के लिए यहां क्लिक करें.

द मूकनायक की मदद करें

‘द मूकनायक’ जनवादी पत्रकारिता करता है. यह संविधान, लोकतंत्र और सामाजिक न्याय पर चलने वाला मीडिया समूह है. अगर आप भी चाहते हैं कि ‘द मूकनायक’ हमेशा हाशिए पर खड़े लोगों की आवाज़ बुलंद करता रहे, बेजुबानों की पीड़ा दिखाते रहे तो सपोर्ट करें.

यहां सपोर्ट करें
The Mooknayak - आवाज़ आपकी
www.themooknayak.com