MP: दमोह में प्रभारी प्राचार्य ने 3 स्टूडेंट्स को ‘खराब आचरण’ की टीसी थमाई; दलित छात्र से बदसलूकी का वीडियो वायरल होने पर बवाल!

आज़ाद समाज पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और भीम आर्मी से जुड़े सुनिल अस्तेय ने इस घटना को दलित छात्र के साथ मारपीट और जातिगत भेदभाव का गंभीर मामला बताया है।
प्रभारी प्राचार्य कमलेश शर्मा पर कक्षा 9वीं के एक दलित छात्र के साथ कार्यालय में थप्पड़ मारने और धक्का देने का आरोप लगा है। घटना का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।
प्रभारी प्राचार्य कमलेश शर्मा पर कक्षा 9वीं के एक दलित छात्र के साथ कार्यालय में थप्पड़ मारने और धक्का देने का आरोप लगा है। घटना का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।
Published on: 

दमोह- मध्य प्रदेश के दमोह जिले के पटेरा स्थित शासकीय उत्कृष्ट हायर सेकेंडरी विद्यालय में 26 नवंबर को एक गंभीर घटना सामने आई है। प्रभारी प्राचार्य कमलेश शर्मा पर कक्षा 9वीं के एक छात्र को कार्यालय में मारने और धक्का देने का आरोप लगा है। घटना का सीसीटीवी वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। उसी दिन दो छात्र और एक छात्रा को ‘खराब आचरण’ का उल्लेख करते हुए स्थानांतरण प्रमाण पत्र (टीसी) भी जारी कर दिया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कक्षा में दो छात्र और एक छात्रा बातचीत कर रहे थे। प्रभारी प्राचार्य ने उन्हें अपने कक्ष में बुलाया। आरोप है कि कक्ष में एक दलित छात्र के साथ अभद्र व्यवहार करते हुए मारपीट की गई और उसे कमरे से बाहर निकाल दिया गया। यह पूरा दृश्य स्कूल के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। टीसी में तीनों विद्यार्थियों के आचरण को अच्छा नहीं बताया गया है।

आज़ाद समाज पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और भीम आर्मी से जुड़े सुनिल अस्तेय ने इस घटना को दलित छात्र के साथ मारपीट और जातिगत भेदभाव का गंभीर मामला बताया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि दलित छात्र के साथ कार्यालय में सबके सामने मारपीट की गई तथा दो छात्रों और एक छात्रा की टीसी काट दी गई। अस्तेय ने सवाल उठाया, “आखिर एक दलित बच्चे का स्कूल में पढ़ना और सम्मान से बैठना भी गुनाह है क्या?”

उन्होंने मध्य प्रदेश सरकार, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और दमोह कलेक्टर को टैग करते हुए तत्काल निष्पक्ष जांच, आरोपी प्रभारी प्राचार्य के खिलाफ एससी/एसटी अधिनियम सहित संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज करने, तत्काल निलंबन और कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी कि न्याय नहीं मिला तो भीम आर्मी जिला मुख्यालय पर आंदोलन करेगी। बाबा साहब के संविधान में सबको समान अधिकार होने का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि किसी की मनमानी नहीं चलेगी।

प्रभारी प्राचार्य कमलेश शर्मा ने मारपीट के आरोप से इनकार किया है। उनका कहना है कि छात्र अभद्रता कर रहा था, इसलिए उसे कक्ष से बाहर निकाला गया। उन्होंने दावा किया कि अभिभावकों को सूचित किया गया था। वीडियो वायरल होने के बाद दमोह कलेक्टर प्रताप नारायण यादव ने संज्ञान लिया और जिला शिक्षा अधिकारी को पूरे मामले की जांच के निर्देश दिए हैं।

शिक्षक कमलेश शर्मा को इसी वर्ष अगस्त के महीने में स्कूल के प्रभारी प्राचार्य की जिम्मेदारी दी गई है। उनके कार्यकाल की शुरुआत में ही स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण को लेकर विवाद सामने आया था, जिसका मामला न्यायालय में विचाराधीन बताया जा रहा है। इतना ही नहीं कुछ शिक्षकों और छात्रों ने ये भी आरोप लगाए हैं कि प्रभारी प्राचार्य नियमित रूप से विद्यालय में उपस्थित नहीं रहते हैं और शासकीय बैठकों से भी अनुपस्थित रहते हैं। दमोह कलेक्टर प्रताप नारायण यादव मामले की जांच कर दोषी पर कार्रवाई की बात कह रहे हैं।

यह मामला स्कूलों में अनुशासन के नाम पर बच्चों के साथ जातिगत भेदभाव और व्यवहार, टीसी जारी करने की प्रक्रिया और शिक्षा संस्थानों में सुरक्षित व सम्मानजनक वातावरण को लेकर गंभीर सवाल खड़े करता है। जांच रिपोर्ट का इंतजार है।

प्रभारी प्राचार्य कमलेश शर्मा पर कक्षा 9वीं के एक दलित छात्र के साथ कार्यालय में थप्पड़ मारने और धक्का देने का आरोप लगा है। घटना का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।
TM Special | एक पहाड़ी, एक दीपस्तंभ और दो धार्मिक आस्थाएं: क्यों तमिलनाडु का तिरुपरंकुंद्रम बन गया देश का सबसे चर्चित मुद्दा?
प्रभारी प्राचार्य कमलेश शर्मा पर कक्षा 9वीं के एक दलित छात्र के साथ कार्यालय में थप्पड़ मारने और धक्का देने का आरोप लगा है। घटना का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।
TM Exclusive | "हमारी उम्र कैसे नहीं घटेगी, जब ज़िंदगी ही इस हाल में कटती हो?"
प्रभारी प्राचार्य कमलेश शर्मा पर कक्षा 9वीं के एक दलित छात्र के साथ कार्यालय में थप्पड़ मारने और धक्का देने का आरोप लगा है। घटना का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।
"परिसीमन बिल आ रहा है... आदिवासी-दलित सीटों का अंतर 281 से 421 हो जाएगा!"
प्रभारी प्राचार्य कमलेश शर्मा पर कक्षा 9वीं के एक दलित छात्र के साथ कार्यालय में थप्पड़ मारने और धक्का देने का आरोप लगा है। घटना का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।
तमिलनाडू में अंबेडकर ओवरसीज छात्रवृत्ति पर क्या है विवाद; क्यों सरकार को जारी करने पड़े आंकड़े
प्रभारी प्राचार्य कमलेश शर्मा पर कक्षा 9वीं के एक दलित छात्र के साथ कार्यालय में थप्पड़ मारने और धक्का देने का आरोप लगा है। घटना का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।
गेट के बाहर करते थे पूजा, 5 दशक बाद अब दलितों को मिली तमिलनाडू के इस मंदिर में एंट्री, जानिये क्या है पूरा मामला
द मूकनायक को सब्सक्राइब करें

'द मूकनायक' जनवादी पत्रकारिता करता है. यह संविधान, लोकतंत्र और सामाजिक न्याय पर चलने वाला मीडिया समूह है। अगर आप भी चाहते हैं कि 'द मूकनायक' हमेशा हाशिए पर खड़े लोगों की आवाज बुलंद करता रहे, बेजुबानों की पीड़ा दिखाते रहें तो सब्सक्राइब करें।

यहां सब्सक्राइब करें