"परिसीमन बिल आ रहा है... आदिवासी-दलित सीटों का अंतर 281 से 421 हो जाएगा!"

झारखंड जनाधिकार महासभा का INDIA गठबंधन दलों व गैर-भाजपा दलों व नेताओं के नाम खुला पत्र
महासभा ने जम्मू-कश्मीर (2022) और असम (2023) के विशेष परिसीमन का हवाला दिया है। इन राज्यों में सीमाओं को इस तरह बदला गया कि भाजपा समर्थक मतदाता एकजुट हो गए और विरोधी बिखर गए।
झारखंड जनाधिकार महासभा ने आगाह किया कि बिना जन चर्चा के परिसीमन बिल पास न करें, वरना दलित-आदिवासी प्रतिनिधित्व खतरे में पड़ जायेगासांकेतिक चित्र- इंटरनेट
Published on: 

नई दिल्ली- झारखंड जनाधिकार महासभा ने INDIA गठबंधन और गैर-भाजपा दलों व नेताओं के नाम एक खुला पत्र जारी कर आगाह किया है कि 30 नवंबर से शुरू होने वाले संसद सत्र में मोदी सरकार द्वारा लाए जा रहे परिसीमन बिल को जनता की शर्तों को पूरा किए बिना किसी भी हालत में पारित न किया जाए। महासभा का साफ कहना है कि वर्तमान स्वरूप में परिसीमन आदिवासियों, दलितों और मुसलमानों की राजनीतिक आवाज को और कमजोर करेगा।

परिसीमन लोकसभा और विधानसभा क्षेत्रों की सीमाओं को जनसंख्या के आधार पर फिर से निर्धारित करने की प्रक्रिया है। इससे सीटों की संख्या और आरक्षण का पैटर्न प्रभावित होता है। मोदी सरकार 50 प्रतिशत सीटें बढ़ाने और 25 वर्षों के लिए फ्रीज करने का प्रस्ताव लेकर आ रही है।

महासभा ने पत्र में विस्तार से बताया है कि यह प्रस्ताव आदिवासी और दलित प्रतिनिधित्व के लिए खतरनाक है।

आदिवासी-दलित सीटों पर क्या खतरा?

वर्तमान में गैर-आरक्षित और आदिवासी-दलित आरक्षित सीटों के बीच 281 का अंतर है। 50 प्रतिशत बढ़ोतरी के बाद यह अंतर 421 तक पहुंच जाएगा। इतना बड़ा अंतर आदिवासी-दलित आवाजों को दबाना आसान बना देगा।

  • तमिलनाडु और उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों के बीच सीटों का अंतर 41 से बढ़कर 61 हो जाएगा, जिससे क्षेत्रीय असंतुलन और बढ़ेगा।

  • पांचवीं और छठी अनुसूची क्षेत्रों में पंचायतों के अध्यक्ष पद आदिवासियों के लिए आरक्षित होते हैं, लेकिन विधानसभा-लोकसभा में आरक्षण सिर्फ जनसंख्या के आधार पर होता है। नतीजतन कई अनुसूचित क्षेत्रों की सीटें आदिवासियों के लिए आरक्षित नहीं हैं। 50 प्रतिशत बढ़ोतरी से भी इस ऐतिहासिक अन्याय का निराकरण नहीं होगा।

  • आदिवासियों के साथ ऐतिहासिक अन्याय पलायन, अधिक मृत्यु दर, जनसंख्या नियंत्रण का प्रयोग एवं भारी बाहरी आबादी के बसने के कारण, आदिवासी प्रतिनिधित्व में भारी कमी का खतरा है। वर्तमान में पाँचवी/छठी अनुसूची क्षेत्रों में पंचायती राज इकाईयों और स्वशासी परिषदों में सभी अध्यक्ष पद आदिवासियों के लिए आरक्षित होते हैं। लेकिन विधानसभा व लोकसभा चुनावों में जनसंख्या के आधार पर आरक्षण होता है। इसके कारण अनुसूचित क्षेत्र की अनेक सीटें आदिवासियों के लिए आरक्षित नहीं हैं। वर्तमान प्रस्ताव अनुसार अगर 50% बढ़ोतरी भी होती है, तो भी इस ऐतिहासिक अन्याय का निराकरण नहीं होगा और आदिवासियों की राजनैतिक आवाज़ कमजोर होगी।

विधानसभा व लोकसभा की वाउन्ड्री बदलने की प्रक्रिया 2022 में जम्मू-कश्मीर व 2023 में असम में हुआ विशेष परिसीमन मोदी सरकार के खतरनाक खेल का नमूना है। दोनों राज्यों में कई सीटों के सीमाओं को ऐसे फेर-बदल किया गया ताकि भाजपा समर्थक मतदाता एकजुट हो जाएँ और विरोधी बंट जाएं। समुदायों और वोटरों को चिन्हित करके, बूथों को चिन्हित करके यह खेल खेला गया। इससे आदिवासियों और मुसलमानों की चुनावी आवाज कमजोर हुई है। पूरे देश में इसी खेल से आदिवासियों, दलितों और मुसलमानों की राजनीतिक आवाज कमजोर करने की साजिश है।
-झारखंड जनाधिकार महासभा

महासभा ने जम्मू-कश्मीर (2022) और असम (2023) के विशेष परिसीमन का हवाला दिया है। इन राज्यों में सीमाओं को इस तरह बदला गया कि भाजपा समर्थक मतदाता एकजुट हो गए और विरोधी बिखर गए। समुदायों और बूथों को चिन्हित कर आदिवासियों व मुसलमानों की चुनावी ताकत कमजोर की गई। महासभा का आरोप है कि पूरे देश में यही खेल आदिवासी-दलित-मुस्लिम आवाज को कमजोर करने के लिए खेला जा रहा है।

चुनाव आयोग की मौजूदा स्थिति पर भी सवाल उठाए गए हैं। परिसीमन आयोग में केन्द्रीय चुनाव आयुक्त तीन सदस्यों के परिसीमन आयोग में मुख्य चुनाव आयुक्त, राज्य चुनाव आयुक्त व सर्वोच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त जज रहते हैं। चुनाव आयोग द्वारा पिछले कुछ सालों में भाजपा के प्रति पक्षपात व SIR के खेल को देखते हुए देश की एक बड़ी आबादी व विपक्षी दलों की मांग है कि वर्तमान मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाया जाए, 2023 के चुनाव आयुक्त चयन कानून को रद्द किया जाए और चुनाव आयोग को निष्पक्ष बनाया जाए। ऐसा नहीं होने पर केंद्र सरकार द्वारा चयनित परिसीमन आयोग भाजपा के चुनावी फायदा को ही प्राथमिकता देगी।

महासभा ने साफ कहा है कि जब तक इन मुद्दों पर जनता के साथ पारदर्शी चर्चा कर समाधान नहीं निकलता, तब तक परिसीमन नहीं होना चाहिए। महिला आरक्षण को परिसीमन का इंतजार किए बिना मौजूदा सीट संख्या पर तुरंत लागू किया जाए। सीटें बढ़ाने के बजाय संघीय ढांचे और विकेंद्रीकृत शासन व्यवस्था को मजबूत करने पर ध्यान देना चाहिए।

पत्र में कहा गया है, “हम मानते हैं कि मोदी सरकार परिसीमन के माध्यम से अपनी तानाशाही की जड़ों को और मजबूत करना चाहती है। हमें आशा है कि INDIA गठबंधन व गैर-भाजपा दलें व नेता अपने स्वार्थ के लिए देश और जनता के साथ ऐतिहासिक गद्दारी नहीं करेंगे और एकजुट होकर इस कोशिश को नाकाम करेंगे।”

महासभा ने जम्मू-कश्मीर (2022) और असम (2023) के विशेष परिसीमन का हवाला दिया है। इन राज्यों में सीमाओं को इस तरह बदला गया कि भाजपा समर्थक मतदाता एकजुट हो गए और विरोधी बिखर गए।
यवतमाल हत्याकांड | सामान्य सीट पर दलित महिला बनी सरपंच तो रंजिश में कर दी पति की हत्या: बॉम्बे हाईकोर्ट ने 10 दोषियों की उम्रकैद रखी बरकरार
महासभा ने जम्मू-कश्मीर (2022) और असम (2023) के विशेष परिसीमन का हवाला दिया है। इन राज्यों में सीमाओं को इस तरह बदला गया कि भाजपा समर्थक मतदाता एकजुट हो गए और विरोधी बिखर गए।
संविधान दिवस स्पेशल | बाबा साहब ने दिया था बराबरी का हक, आज राजस्थान के 37 में से 26 जिलों में महिला जिला प्रमुख
महासभा ने जम्मू-कश्मीर (2022) और असम (2023) के विशेष परिसीमन का हवाला दिया है। इन राज्यों में सीमाओं को इस तरह बदला गया कि भाजपा समर्थक मतदाता एकजुट हो गए और विरोधी बिखर गए।
संविधान दिवस विशेष: संविधान के वे ख़ास प्रावधान जो हाशिये के समाज को बराबरी का हक़ देते हैं
महासभा ने जम्मू-कश्मीर (2022) और असम (2023) के विशेष परिसीमन का हवाला दिया है। इन राज्यों में सीमाओं को इस तरह बदला गया कि भाजपा समर्थक मतदाता एकजुट हो गए और विरोधी बिखर गए।
संविधान दिवस पर मायावती ने कहा- सत्ता की 'मास्टर चाबी' के बिना बाबा साहेब का मिशन अधूरा, केंद्र की सरकारों से मांगा हिसाब

द मूकनायक की प्रीमियम और चुनिंदा खबरें अब द मूकनायक के न्यूज़ एप्प पर पढ़ें। Google Play Store से न्यूज़ एप्प इंस्टाल करने के लिए यहां क्लिक करें.

द मूकनायक को सब्सक्राइब करें

'द मूकनायक' जनवादी पत्रकारिता करता है. यह संविधान, लोकतंत्र और सामाजिक न्याय पर चलने वाला मीडिया समूह है। अगर आप भी चाहते हैं कि 'द मूकनायक' हमेशा हाशिए पर खड़े लोगों की आवाज बुलंद करता रहे, बेजुबानों की पीड़ा दिखाते रहें तो सब्सक्राइब करें।

यहां सब्सक्राइब करें