Jantar Mantar Updates | "धर्मेंद्र प्रधान असली आतंकी" : CJP संस्थापक का जंतर-मंतर पर पीएम मोदी और शिक्षा मंत्री पर तीखा हमला

28 जून को खाप पंचायतों का बड़ा प्रदर्शन
बुधवार को मीडिया से मुखातिब हुए अभिजीत दीपके, साथ में प्रवक्ता सौरव दास, आशुतोष रांका और विजेता दहिया (दायें से बायें)
बुधवार को मीडिया से मुखातिब हुए अभिजीत दीपके, साथ में प्रवक्ता सौरव दास, आशुतोष रांका और विजेता दहिया (दायें से बायें)
Published on

नई दिल्ली- जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का NEET पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर चल रहा विरोध-प्रदर्शन पांचवें दिन भी जारी रहा ।आंदोलनकारी केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। इस बीच, प्रदर्शन के दौरान हुए हमले और सोशल मीडिया अकाउंट को लेकर सरकार के साथ तनातनी भी बढ़ गई है। CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके, प्रवक्ता सौरव दास, आशुतोष रांका और विजेता दहिया मीडिया से मुखातिब हुए और अब तक की घटनाओं और लोगों से मिल रहे समर्थन आदि की जानकारी दी।

CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान पर जमकर हमला बोला। दरअसल, प्रधान ने एक इंटरव्यू में CJP को "आतंकियों की बी-टीम" बताया था । इस पर दीपके ने पलटवार करते हुए कहा कि जो युवा न्याय की मांग कर रहे हैं, उन्हें आतंकी कहना शर्मनाक है। उन्होंने आरोप लगाया, "धर्मेंद्र प्रधान ही असली आतंकी हैं। इस शिक्षा मंत्री के कारण 17 मासूम छात्रों की जान गई है। एक प्रधानमंत्री जो युद्ध रोकने का दावा करता है, वह पेपर लीक नहीं रोक सकता और अपने शिक्षा मंत्री से इस्तीफा भी नहीं ले सकता।" 

RSS-BJP समर्थकों पर हमले का आरोप, दलित कंटेंट क्रिएटर नीशु के पिता के सिर पर तीन गहरे घाव। मेडिकल रिपोर्ट के मुताबिक चोट गंभीर, फिर भी दोषियों पर केवल हल्की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

MEITY समिति के सामने पेश हुए दीपके

प्रदर्शन के दौरान ही दीपके को सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MEITY) की समीक्षा समिति के सामने पेश होना पड़ा। यह समिति CJP के X अकाउंट को ब्लॉक किए जाने के मामले की सुनवाई कर रही थी । दीपके ने इस पर कटाक्ष करते हुए कहा, "समिति के सदस्यों ने कहा कि विवरण गोपनीय हैं, इसलिए नहीं बताए जा सकते। अगर सरकार को गोपनीयता की इतनी ही चिंता है, तो उन्हें पहले NEET के पेपर गोपनीय रखने चाहिए थे। यह युवाओं की आवाज को दबाने की एक साफ कोशिश है।" 

CJP के मुख्य प्रवक्ता सौरव दास ने आरोप लगाया कि प्रदर्शन स्थल पर RSS-BJP समर्थकों ने हमला किया। उन्होंने बताया कि "सोशल मीडिया क्रिएटर नीशू के पिता को सिर पर तीन गहरे घाव लगे हैं। पीड़ित SC समुदाय से हैं, मेडिकल रिपोर्ट में गंभीर चोट की पुष्टि हुई है, लेकिन दिल्ली पुलिस ने केवल मामूली धाराएं लगाई हैं।" दास ने मांग की कि पुलिस SC/ST (अत्याचार निवारण) अधिनियम और हत्या के प्रयास की धाराएं लगाए और FIR की कॉपी पीड़ितों को दे।

CJP के प्रवक्ता आशुतोष रांका ने बताया कि धमकियों के बावजूद प्रदर्शन जारी रहेगा। उन्होंने कहा, "देशभर की सभी खाप पंचायतें इस रविवार, 28 जून को जंतर-मंतर पर हमारे साथ जुड़ेंगी।" इसके अलावा, दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रोफेसर विजेंद्र चौहान, प्रो. आभा देव (मिरांडा हाउस), अभिनय मैथ्स और विक्रमजीत सिंह जैसे शिक्षकों ने भी प्रदर्शन का समर्थन किया । कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी प्रधान के 'आतंकी' वाले बयान की निंदा की और उनके इस्तीफे की मांग की।

क्या बोले मल्लिकार्जुन खड़गे?

धमेंद्र प्रधान द्वारा आंदोलनरत छात्रों को दहशतगर्दों की बी पार्टी कहने वाले बयान पर खड़गे ने विरोध जताया. अपने x हैंडल पर एक पोस्ट में खड़गे ने लिखा, " 90 पेपर लीक हुए हैं, करोड़ों छात्रों का भविष्य बरबाद हुआ है, 20 बच्चों ने NEET Paper Leak की वजह से अपनी जान ले ली, परिवार तबाह हो गए… पर मोदी सरकार के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान कुर्सी पर चिपककर, इंटरव्यू देते हुए “छात्रों की गूँज” को “दहशतगर्द” (Terrorists) बता रहे हैं। देश ये भूला नहीं है कि खुद प्रधानमंत्री मोदी जी ने भरी संसद में अन्नदाता किसानों को “आंदोलनजीवी” और “परजीवी” (Parasites) की अपमानजनक संज्ञा दी थी। जो इस सरकार से सवाल पूछता है, उसको देशद्रोही (Anti-National) बोलते हैं। छात्रों की गूँज पूरे देश में बुलंद होगी, मोदी मंत्री प्रधान को इस्तीफ़ा देना ही पड़ेगा !!"

बुधवार को मीडिया से मुखातिब हुए अभिजीत दीपके, साथ में प्रवक्ता सौरव दास, आशुतोष रांका और विजेता दहिया (दायें से बायें)
Jantar Mantar Updates | सैकड़ों युवा सड़कों पर, अभिजीत दीपके लग्जरी होटल में? CJP ने किया फैक्ट चेक, बताया वायरल वीडियो का पूरा सच
बुधवार को मीडिया से मुखातिब हुए अभिजीत दीपके, साथ में प्रवक्ता सौरव दास, आशुतोष रांका और विजेता दहिया (दायें से बायें)
Jantar Mantar Updates | पेपर लीक के खिलाफ CJP का नया अभियान: चौथे दिन डायपर डोनेशन ड्राइव, किसान भी पहुंचे
बुधवार को मीडिया से मुखातिब हुए अभिजीत दीपके, साथ में प्रवक्ता सौरव दास, आशुतोष रांका और विजेता दहिया (दायें से बायें)
"किसी और देश के मिनिस्टर होते तो शर्म से..." CJP फाउंडर अभिजीत दीपके ने 'द मूकनायक' को बताया क्यों कॉकरोच कर रहे हैं जिद!
बुधवार को मीडिया से मुखातिब हुए अभिजीत दीपके, साथ में प्रवक्ता सौरव दास, आशुतोष रांका और विजेता दहिया (दायें से बायें)
NEET री-एग्जाम में 2 लाख अभ्यर्थी गायब क्यों? अब NTA से अटेंडेंस डेटा जारी करने की उठी मांग

द मूकनायक की प्रीमियम और चुनिंदा खबरें अब द मूकनायक के न्यूज़ एप्प पर पढ़ें। Google Play Store से न्यूज़ एप्प इंस्टाल करने के लिए यहां क्लिक करें.

द मूकनायक की मदद करें

‘द मूकनायक’ जनवादी पत्रकारिता करता है. यह संविधान, लोकतंत्र और सामाजिक न्याय पर चलने वाला मीडिया समूह है. अगर आप भी चाहते हैं कि ‘द मूकनायक’ हमेशा हाशिए पर खड़े लोगों की आवाज़ बुलंद करता रहे, बेजुबानों की पीड़ा दिखाते रहे तो सपोर्ट करें.

यहां सपोर्ट करें
The Mooknayak - आवाज़ आपकी
www.themooknayak.com