बिग बॉस-11 विजेता शिल्पा शिंदे के बयान से खलबली! कबूला- 'प्रोड्यूसर पर लगाया था यौन उत्पीड़न का झूठा केस!'

"वो बिल्कुल झूठ था... मेरे पास कोई रास्ता नहीं था, इसलिए मैंने केस किया": भारती सिंह के पॉडकास्ट में शिल्पा का विस्फोटक इकबालिया बयान
 भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया के पॉडकास्ट पर शिल्पा ने एक बेहद चौंकाने वाला खुलासा किया।
भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया के पॉडकास्ट पर शिल्पा ने एक बेहद चौंकाने वाला खुलासा किया।भारती टीवी
Published on

मुंबई- टेलीविजन की जानी-मानी अभिनेत्री शिल्पा शिंदे ने कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिम्बाचिया के पॉडकास्ट में एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। एक हालिया एपिसोड में उन्होंने स्वीकार किया कि अपने प्रोड्यूसर पर लगाया गया यौन उत्पीड़न का आरोप झूठा था और यह केस उन्होंने पेमेंट विवाद के कारण किया था। यह इकबालिया बयान 11 साल बाद आया है और अब इसने मनोरंजन जगत में हलचल मचा दी है।

शिल्पा ने बिग बॉस सीजन 11 में हिस्सा लिया था और जनवरी 2018 में इसकी विजेता बनकर उभरी थीं। बिग बॉस में आने से पहले शिल्पा शिंदे को सबसे बड़ी पहचान एंड टीवी (&TV) के बेहद लोकप्रिय कॉमेडी शो 'भाभी जी घर पर है!' में 'अंगूरी मनमोहन तिवारी' का किरदार निभाकर मिली थी। उनका डायलॉग "सही पकड़े हैं" पूरे देश में एक घरेलू जुमला बन गया था। हालांकि, साल 2016 में शो के निर्माताओं के साथ हुए कुछ विवादों के बाद उन्होंने यह शो छोड़ दिया था।

शिल्पा ने बताया कि उन्हें शो से बाहर निकाला जा रहा था और तीन महीने से बकाया पेमेंट भी नहीं मिल रहा था। उन्होंने कहा, "मेरे पास कोई रास्ता ही नहीं था। उन्होंने चारों तरफ से मेरे रास्ते बंद कर दिए थे।" पुलिस ने एफआईआर दर्ज करने के लिए जो भाषा इस्तेमाल करने को कहा, वह भी उनके लिए आसान नहीं था क्योंकि शिल्पा का बैकग्राउंड लॉ का है। उस वक्त उनके दोस्तों ने भी उन्हें रोका था, लेकिन शिल्पा ने फैसला लिया।

केस के बाद सेटलमेंट हुई, और शिल्पा का बकाया पेमेंट क्लियर हुआ। सेटलमेंट की शर्त यह थी कि दोनों पक्ष मीडिया में एक-दूसरे के बारे में कुछ नहीं बोलेंगे। शिल्पा ने कहा, "आज 11 साल बाद भी मैं उनके साथ काम करती हूं , 'भाभी जी घर पर हैं' इसीलिए किया क्योंकि हमारे राइटर मनोज जी की इच्छा थी।" उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि उन्होंने उस वक्त उन्हें हर्ट किया था और आज उनके रिश्ते बहुत अच्छे हैं।

शिल्पा ने कहा, "झूठ झूठ ही होता है, छोटा हो या बड़ा। मैंने उनसे भी कहा था कि जब कभी मौका मिलेगा, मैं यह कन्फेस करूंगी।" उन्होंने यह भी कहा कि लोग सच बोले बिना ही मर जाते हैं, लेकिन उन्हें किसी का डर नहीं है।

इस खुलासे के बाद जेंडर न्यूट्रल कानून और पुरुषों के अधिकारों के लिए काम करने वाली संस्था NCM इंडिया कौंसिल फॉर मेन अफेयर्स ने मुंबई पुलिस से मांग की है कि शिल्पा शिंदे को तत्काल गिरफ्तार किया जाए। संस्था का कहना है कि झूठे यौन उत्पीड़न के आरोप लगाना एक गंभीर अपराध है और इस पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।

यह मामला इसलिए भी संवेदनशील है क्योंकि शिल्पा शिंदे खुद एक कानूनी पृष्ठभूमि से आती हैं और उन्होंने जानबूझकर इस रास्ते को चुना। इस खुलासे ने यह सवाल भी उठा दिया है कि इस तरह के झूठे आरोप समाज में असली पीड़ितों की आवाज़ को किस हद तक कमज़ोर करते हैं।

 भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया के पॉडकास्ट पर शिल्पा ने एक बेहद चौंकाने वाला खुलासा किया।
“मैं आशा हूँ, पीड़िता नहीं”: पूर्व MLA और मलयालम फिल्म निर्देशक P.T. Kunju Muhammed पर यौन उत्पीड़न का केस करने वाली आशा अची जोसेफ ने क्यों जाहिर की अपनी पहचान
 भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया के पॉडकास्ट पर शिल्पा ने एक बेहद चौंकाने वाला खुलासा किया।
19 साल का लड़का, 17 की लड़की– दोनों राजी, फिर भी POCSO! Rajasthan HC ने किया पूरा FIR और केस खारिज

द मूकनायक की प्रीमियम और चुनिंदा खबरें अब द मूकनायक के न्यूज़ एप्प पर पढ़ें। Google Play Store से न्यूज़ एप्प इंस्टाल करने के लिए यहां क्लिक करें.

द मूकनायक की मदद करें

‘द मूकनायक’ जनवादी पत्रकारिता करता है. यह संविधान, लोकतंत्र और सामाजिक न्याय पर चलने वाला मीडिया समूह है. अगर आप भी चाहते हैं कि ‘द मूकनायक’ हमेशा हाशिए पर खड़े लोगों की आवाज़ बुलंद करता रहे, बेजुबानों की पीड़ा दिखाते रहे तो सपोर्ट करें.

यहां सपोर्ट करें
The Mooknayak - आवाज़ आपकी
www.themooknayak.com