UP: कक्षा 4 की छात्रा को अश्लील वीडियो दिखाने वाले हेडमास्टर को ग्रामीणों ने पहनाए चप्पलों की माला, हेलमेट पहनाकर ले गई पुलिस

वाराणसी जिले के पिसौर के प्राथमिक विद्यालय में हंगामा: छात्रा से छेड़छाड़ के आरोपी हेडमास्टर को भीड़ से बचाने के लिए पुलिस को करनी पड़ी कड़ी मशक्कत, पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज।
Pisaur School News.
हेडमास्टर को चप्पलों की माला पहनाने पहुंची भीड़, पुलिस ने आरोपी को हेलमेट पहनाकर ऐसे बचाया।(Ai तस्वीर)
Published on

शिवपुर (वाराणसी): शिवपुर थाना क्षेत्र के पिसौर गांव में सोमवार को उस वक्त तनाव की स्थिति पैदा हो गई, जब सैकड़ों नाराज ग्रामीणों ने एक प्राथमिक विद्यालय पर धावा बोल दिया। मामला बेहद संवेदनशील था, ग्रामीणों का आरोप था कि स्कूल के हेडमास्टर ने कक्षा 4 की एक छात्रा को अपने मोबाइल पर अश्लील वीडियो दिखाकर उसका यौन उत्पीड़न किया है। भीड़ का गुस्सा देख आरोपी हेडमास्टर ने खुद को स्कूल के एक कमरे में बंद कर लिया।

क्या है पूरा मामला?

घटना की जांच के दौरान यह बात सामने आई कि हेडमास्टर ने शनिवार को छात्रा के साथ यह घिनौनी हरकत की थी। आरोप है कि उसने बच्ची को मोबाइल पर अश्लील वीडियो दिखाया था। स्कूल से घर लौटने के बाद जब डरी-सहमी छात्रा ने अपने परिजनों को आपबीती सुनाई, तो ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया। रविवार की छुट्टी होने के कारण ग्रामीण सोमवार को स्कूल खुलने का इंतजार कर रहे थे।

सोमवार सुबह जैसे ही स्कूल खुला, सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण वहां धमक पड़े और हेडमास्टर को पकड़ने की कोशिश की। खुद को घिरता देख हेडमास्टर ने तुरंत खुद को अपने कार्यालय में अंदर से लॉक कर लिया।

चप्पलों की माला लेकर डटी रही भीड़

स्कूल के बाहर का नजारा बेहद तनावपूर्ण था। उग्र भीड़ हाथों में चप्पलों की माला लेकर खड़ी थी और प्रशासन से मांग कर रही थी कि आरोपी को उनके हवाले किया जाए। सूचना मिलते ही शिवपुर पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को घर लौटने के लिए समझाने का प्रयास किया, लेकिन लोग टस से मस नहीं हुए।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए वरुणा जोन के डीसीपी प्रमोद कुमार, जिला प्रशासन की टीम, बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारी और भारी पुलिस बल पिसौर गांव में कैंप करने पहुंचे। अधिकारियों ने काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों को शांत कराया।

हेलमेट पहनाकर निकाला गया आरोपी

बेसिक शिक्षा अधिकारी ने मौके पर ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि पुलिस कार्रवाई के अलावा हेडमास्टर के खिलाफ सख्त विभागीय कार्रवाई भी सुनिश्चित की जाएगी। इस आश्वासन के बाद कुछ ग्रामीण तो परिसर से चले गए, लेकिन युवाओं की एक बड़ी भीड़ अभी भी बाहर ही डटी थी, जो हेडमास्टर के बाहर आने का इंतजार कर रही थी।

कड़ी मशक्कत से, सुरक्षा व्यवस्था के बीच पुलिस ने कमरे का दरवाजा खुलवाया। भीड़ के हमले से बचाने के लिए पुलिस ने हेडमास्टर के सिर पर हेलमेट पहनाया और उसे सुरक्षा घेरे में लेकर गाड़ी में बैठाया, जिसके बाद उसे थाने ले जाया गया। अधिकारियों ने पुष्टि की है कि आरोपी हेडमास्टर के खिलाफ यौन उत्पीड़न और पॉक्सो एक्ट (POCSO Act) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

Pisaur School News.
पंजाब: लॉ कॉलेज के क्लासरूम में खौफनाक वारदात; छात्रा की गोली मारकर हत्या, छात्र ने खुद को भी उड़ाया
Pisaur School News.
मणिपुर: उखरुल में फिर भड़की हिंसा, 25 घर और सरकारी क्वार्टर खाक; जान बचाने के लिए लोगों का पलायन शुरू
Pisaur School News.
दिल्ली: गड्ढे में 8 घंटे तक तड़पता रहा बाइक सवार, तमाशबीन बना रहा ठेकेदार, मजदूर पर गिरी गाज!

द मूकनायक की प्रीमियम और चुनिंदा खबरें अब द मूकनायक के न्यूज़ एप्प पर पढ़ें। Google Play Store से न्यूज़ एप्प इंस्टाल करने के लिए यहां क्लिक करें.

The Mooknayak - आवाज़ आपकी
www.themooknayak.com