UP: दरोगा पर मारपीट का आरोप, शख्स ने खाया जहर, चौकी के बाहर शव रखकर परिजनों का प्रदर्शन

देवरिया के बरहज में शख्स की मौत के बाद भारी हंगामा, परिजनों ने भलुअनी पुलिस पर लगाया प्रताड़ना का आरोप, चौकी के बाहर शव रखकर किया चक्काजाम।
Deoria Bhaluani Police Station assault
देवरिया में पुलिस पूछताछ के बाद शख्स की मौत पर भारी बवाल। परिजनों का आरोप है कि दरोगा की पिटाई व प्रताड़ना से आहत होकर उसने जान दी।(Ai Image)
Published on: 

उत्तर प्रदेश: देवरिया जिले के बरहज इलाके में रविवार को भारी तनाव का माहौल देखने को मिला। गौरा पुलिस चौकी के बाहर परिजनों और स्थानीय लोगों ने 50 वर्षीय अमरनाथ यादव का शव सड़क पर रखकर जोरदार प्रदर्शन किया। परिवार वालों का गंभीर आरोप है कि पुलिस की पिटाई और प्रताड़ना के कारण ही अमरनाथ की जान गई है।

गौरा वार्ड के रहने वाले अमरनाथ की तबीयत शनिवार शाम अचानक बिगड़ गई थी। आनन-फानन में उन्हें पहले एक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें महर्षि देवराहा बाबा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया, जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।

रविवार को पोस्टमार्टम के बाद परिजन शाम करीब साढ़े चार बजे शव लेकर गौरा पुलिस चौकी पहुंचे और धरने पर बैठ गए। आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर दी और भलुअनी थाने में तैनात एक सब-इंस्पेक्टर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करने लगे। यह चक्काजाम लगभग एक घंटे तक चला, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर किसी तरह स्थिति को संभाला।

परिजनों ने बताया कि अमरनाथ और उनकी पत्नी नीरज के बीच इस साल जून महीने से ही गहनों को लेकर घरेलू विवाद चल रहा था। विवाद के बाद पत्नी अपने मायके चली गई थीं और भलुअनी पुलिस से मामले की शिकायत की थी। मृतक के भाई का आरोप है कि 10 अक्टूबर को पूछताछ के लिए बुलाकर दरोगा ने अमरनाथ के साथ बदसलूकी और मारपीट की। आरोप है कि इसी अपमान से बुरी तरह आहत होकर उन्होंने जहर खा लिया।

इस पूरे घटनाक्रम पर पुलिस का कहना है कि मौत का स्पष्ट कारण अभी स्थापित नहीं हो सका है। बरहज के एसएचओ विशाल कुमार उपाध्याय ने आश्वासन दिया है कि इस मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाएगी। वहीं, बरहज की सीओ रंजना सचान ने पुलिस पर लगे आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि थाने के सीसीटीवी फुटेज में टॉर्चर की कोई बात सामने नहीं आई है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी शरीर पर चोट के कोई निशान नहीं मिले हैं।

Deoria Bhaluani Police Station assault
कर्नाटक में 56% आरक्षण कानून रद्द होने पर भड़के सिद्धारमैया, बोले- 'आरक्षण खैरात नहीं, बीजेपी ने सिर्फ चुनावी फायदे के लिए किया था इस्तेमाल'
Deoria Bhaluani Police Station assault
12 अक्टूबर Delhi Protest: 'मार्च फॉर डेमोक्रेसी' में उमड़ा जन सैलाब; मोदी-शाह के खिलाफ़ दिखा आक्रोश
Deoria Bhaluani Police Station assault
परिवार ने ठुकराया, अदालत में लड़ी जंग: डॉ. रूथ जॉन पॉल बनीं देश की पहली ट्रांसजेंडर पीजी डॉक्टर

द मूकनायक की प्रीमियम और चुनिंदा खबरें अब द मूकनायक के न्यूज़ एप्प पर पढ़ें। Google Play Store से न्यूज़ एप्प इंस्टाल करने के लिए यहां क्लिक करें.

द मूकनायक को सब्सक्राइब करें

'द मूकनायक' जनवादी पत्रकारिता करता है. यह संविधान, लोकतंत्र और सामाजिक न्याय पर चलने वाला मीडिया समूह है। अगर आप भी चाहते हैं कि 'द मूकनायक' हमेशा हाशिए पर खड़े लोगों की आवाज बुलंद करता रहे, बेजुबानों की पीड़ा दिखाते रहें तो सब्सक्राइब करें।

यहां सब्सक्राइब करें
The Mooknayak - आवाज़ आपकी
www.themooknayak.com