दिल्ली नस्लीय अपमान: आरोपी दंपति शर्मिंदा, हर्ष सिंह बोले- 'हमें दिल्ली का दरिंदा कपल मत बनाइए, गलती के लिए माफी'

अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने घटना की कड़ी निंदा की। मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड के. संगमा ने भी उत्तर-पूर्वी नागरिकों के खिलाफ ऐसे भेदभाव को “पूरी तरह अस्वीकार्य” बताते हुए इसे रोकने की अपील की।
वीडियो वायरल होने के बाद दंपति को राष्ट्रीय स्तर पर भारी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है। कई यूजर्स ने उन्हें ‘दिल्ली के दरिंदे कपल’ कहकर आलोचना की।
वीडियो वायरल होने के बाद दंपति को राष्ट्रीय स्तर पर भारी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है। कई यूजर्स ने उन्हें ‘दिल्ली के दरिंदे कपल’ कहकर आलोचना की।
Published on

नई दिल्ली: दक्षिण दिल्ली के मालवीय नगर में 20 फरवरी को अरुणाचल प्रदेश की तीन युवतियों के साथ कथित नस्लीय अपमान और बदसलूकी के मामले में आरोपी दंपति हर्ष सिंह और उनकी पत्नी रूबी जैन ने अपने कृत्यों पर शर्मिंदगी जताई है।

ANI को दिए गए इंटरव्यू में हर्ष सिंह ने कहा, “हमें दिल्ली के दरिंदे कपल मत बनाइए, गलती के लिए शर्मिंदा हैं... हमसे दोबारा सुना भी नहीं जा रहा जो हमने कहा। यह हीट ऑफ द मोमेंट में हो गया।” उन्होंने आगे कहा, “न हमारी सोच ऐसी है, न ही हमारा कोई इरादा था, लेकिन घमासान और गुस्से में ऐसा हो गया।”

हर्ष सिंह ने सोशल मीडिया यूजर्स से अपील की कि उन्हें ‘दिल्ली का दरिंदा कपल’ न बनाया जाए। उन्होंने कहा, “मैं नॉर्थ-ईस्ट के लोगों से माफी मांगता हूं। हम दिल्ली पुलिस का पूरा सहयोग कर रहे हैं। पुलिस निष्पक्ष जांच कर ले, उसके बाद अगर कोर्ट हमें जो सजा देना चाहे, हम खुशी-खुशी स्वीकार करेंगे। हम दिल्ली पुलिस और भारतीय न्यायपालिका पर भरोसा रखते हैं।”

यूँ बढ़ी एक छोटी सी बात

20 फरवरी को दोपहर करीब 3:30 बजे मालवीय नगर में किराए के फ्लैट पर रह रही अरुणाचल प्रदेश की तीन युवतियों (जिनमें से एक यूपीएससी की तैयारी कर रही हैं) ने एयर कंडीशनर इंस्टॉल करवाया। ड्रिलिंग के दौरान नीचे वाले फ्लोर पर धूल-मलबा गिरने से पड़ोसी दंपति के साथ विवाद शुरू हुआ।

यह विवाद जल्द ही नस्लीय और अपमानजनक टिप्पणियों में बदल गया। वायरल वीडियो में रूबी जैन को युवतियों को “मोमोज बेचने वाली”, “₹500 में मसाज पार्लर में धंधा करने वाली”, “सेक्स वर्कर” और उत्तर-पूर्वी लोगों को “गटर-छाप”, “नॉर्थईस्ट वाले शिट हैं” जैसी गालियां देते हुए सुना जा सकता है। हर्ष सिंह ने भी इसी भाषा का इस्तेमाल किया। सबसे आपत्तिजनक बात जो रूबी ने कहा, " अगर मालूम करना है मेरा पति कितना जवान है तो मेरे बेडरूम में चली जा..." . यह सारा विवाद रिकॉर्ड हो गया जो दो दिन बाद सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, उसके बाद देशभर में इस घटना को लेकर आक्रोश फ़ैल गया.

पीड़ित युवतियों की शिकायत पर मालवीय नगर पुलिस थाने में हर्ष सिंह और रूबी जैन के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 79 (महिला की लज्जा भंग), 351(2) (आपराधिक धमकी), 3(5) (साझा इरादा) और 196 (नस्ल, जन्म स्थान आदि के आधार पर शत्रुता बढ़ाना) के तहत FIR दर्ज की गई है। धारा 196 संज्ञेय और गैर-जमानती है। पुलिस जांच जारी है।

ANI से बातचीत करते हुए हर्ष सिंह ने कहा , “मैं सोशल मीडिया उपयोगकर्ताओं से अनुरोध करता हूं कि वे कहानी के दोनों पक्षों को सुनें। वीडियो में हमारी प्रतिक्रिया दिख रही है। हमारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाया गया...मेन टू मेन बात हो रही थी फिर महिला के आने के बाद स्थिति और बिगड़ गई... कृपया मीडिया ट्रायल न करें; भारतीय न्यायपालिका इससे ऊपर है। मुझे विश्वास है कि दिल्ली पुलिस सच्चाई सामने लाएगी। हमें जो भी सजा मिलेगी, हम उसे स्वीकार करेंगे, लेकिन हमें दिल्ली का दरिंदा दंपत्ति न बनाएं। हम इसके हकदार नहीं हैं। मुझे सोशल मीडिया पर अश्लील, छेड़छाड़ की हुई तस्वीरें भेजी जा रही हैं। हमारे परिवार और पेशे को इसमें घसीटा नहीं जाना चाहिए। मुझे शर्म आ रही है, और मैं व्यक्तिगत रूप से पूर्वोत्तर के सभी लोगों से माफी मांगता हूं"।

वीडियो वायरल होने के बाद दंपति को राष्ट्रीय स्तर पर भारी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है। कई यूजर्स ने उन्हें ‘दिल्ली के दरिंदे कपल’ कहकर आलोचना की।
"मसाज पार्लर..धंधे वाली...": दिल्ली में नॉर्थईस्ट की महिलाओं को नस्लीय गालियां; वीडियो वायरल होने के बाद देशभर में गुस्सा!
वीडियो वायरल होने के बाद दंपति को राष्ट्रीय स्तर पर भारी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है। कई यूजर्स ने उन्हें ‘दिल्ली के दरिंदे कपल’ कहकर आलोचना की।
SIR Fraud: सांसद साकेत गोखले ने बताया क्यों मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार को होनी चाहिए जेल

द मूकनायक की प्रीमियम और चुनिंदा खबरें अब द मूकनायक के न्यूज़ एप्प पर पढ़ें। Google Play Store से न्यूज़ एप्प इंस्टाल करने के लिए यहां क्लिक करें.

The Mooknayak - आवाज़ आपकी
www.themooknayak.com