MP में बच्चों से बढ़ रही यौन शोषण की घटनाएं! जबलपुर में 13 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म, NCRB आंकड़ों ने बढ़ाई चिंता

बच्ची ने पुलिस को बताया कि पिछले कुछ समय से आरोपी चाचा लगातार घर आकर जबरन दुष्कर्म कर रहा था और विरोध करने पर धमकी देता था।
सांकेतिक फोटो
सांकेतिक फोटो इंटरनेट
Published on

भोपाल। पुलिस अंकल मुझे, तो कुछ समझ में नहीं आ रहा था, कि चाचा मेरे साथ क्या कर रहे है। मैं स्कूल से आती, दादी के साथ खाना खाती। कभी-कभी चाचा भी साथ में रहते थे। कई बार मुझे साथ में बाजार भी घूमने ले गए। पर एक साल से उनकी हरकतें बहुत खराब हो गई थी। जैसे ही अकेले देखते तो कमरे में बुलाकर अजीब सी हरकत करते। मैं विरोध करती तो डांट लगाते थे। यह कहते हुए 13 वर्षीय रेप सरवाइवर ने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई

दरअसल, मध्यप्रदेश के जबलपुर के हनुमानताल थाना क्षेत्र में 13 वर्षीय नाबालिग बच्ची ने अपने सगे चाचा के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने शिकायत मिलते ही त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को चंद घंटों में गिरफ्तार कर लिया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि बच्ची के साथ करीब एक साल से शोषण किया जा रहा था।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, बच्ची के पिता का दो वर्ष पहले निधन हो चुका है। मां अपनी दो बड़ी बेटियों के साथ अलग रह रही है, जबकि पीड़िता अपनी 55 वर्षीय दादी के साथ रहती थी। दादी के काम पर जाने के दौरान घर में बच्ची अकेली रहती थी। इसी दौरान पास में रहने वाले 26 वर्षीय चाचा ने उसका भरोसा जीतकर गलत हरकतें शुरू कीं।

पहली घटना के बाद डर के कारण चुप रही बच्ची

बच्ची ने पुलिस को बताया कि पिछले कुछ समय से आरोपी चाचा लगातार घर आकर जबरन दुष्कर्म कर रहा था और विरोध करने पर धमकी देता था। अंततः उसने हिम्मत दिखाई और थाने पहुंचकर पूरी घटना की जानकारी दी।

जांच में सामने आया कि मार्च 2025 में आरोपी ने पहली बार जबरदस्ती करने की कोशिश की थी। विरोध करने पर वह वहां से चला गया, लेकिन बाद में उसने धमकाकर बच्ची को चुप रखा। इसके बाद आरोपी ने लगातार मौके का फायदा उठाकर उसका शोषण जारी रखा।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई, सुरक्षा के इंतजाम

हनुमानताल थाना प्रभारी सुभाषचंद्र बघेल ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हुई और आरोपी को तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया। मामले में सख्त धाराओं में केस दर्ज किया गया है। आरोपी बच्ची का सगा चाचा है। थाना प्रभारी ने बताया यह जघन्य अपराधी की श्रेणी में आता है, आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा दिलवाई जाएगी। साथ ही बच्ची की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए भी आवश्यक कदम उठाए गए हैं।

बच्ची ने पुलिस को ऐसे बताई चाचा की करतूत...

बच्ची ने पुलिस को बताया कि... अंकल मुझे, तो कुछ समझ में नहीं आ रहा था, कि चाचाजी मेरे साथ क्या कर रहे है। मैं स्कूल से आती, दादी के साथ खाना खाती। कभी-कभी चाचा भी साथ में रहते थे। कई बार मुझे साथ में बाजार भी घूमने ले गए।

पर एक साल से उनकी हरकतें बहुत खराब हो गई थी। जैसे ही अकेले देखते तो कमरे में बुलाकर अजीब सी हरकत करते। मैं विरोध करती तो डांट लगाते थे। इसके चलते आज शिकायत की। पुलिस ने पकड़ा तो चाचा मुझे धमकी दे रहे थे कि जेल से छूटने के बाद मैं तुम्हें छोडूंगा नहीं।

NCRB के आंकड़ों में स्थिति भयाभय

मध्य प्रदेश लंबे समय से महिलाओं के खिलाफ अपराधों, खासकर दुष्कर्म के मामलों में देशभर में चर्चा का विषय बना रहा है। वर्ष 2023 में भी स्थिति बहुत बेहतर नहीं रही। एनसीआरबी की रिपोर्ट बताती है कि प्रदेश दुष्कर्म की घटनाओं में देशभर में तीसरे स्थान पर रहा। यहां एक साल के भीतर 2,979 मामले दर्ज हुए। राजस्थान 5,078 घटनाओं के साथ सबसे ऊपर रहा, जबकि उत्तर प्रदेश में 3,516 मामले सामने आए।

यह आंकड़े साफ दिखाते हैं कि प्रदेश में महिलाओं की सुरक्षा अब भी बड़ी चुनौती बनी हुई है। हालाँकि सरकार ने महिलाओं की सुरक्षा के लिए कई योजनाएं और हेल्पलाइन नंबर शुरू किए हैं, लेकिन ज़मीनी स्तर पर इनका असर बहुत कम दिखाई दे रहा है।

सांकेतिक फोटो
एमपी में नहीं थम रही दरिंदगी: सागर में 5 साल की मासूम से दुष्कर्म, प्रदेश में बढ़ते अपराधों ने बढ़ाई चिंता
सांकेतिक फोटो
MP: चलती बस में महिला से अश्लील हरकत, असिस्टेंट प्रोफेसर पर केस दर्ज, पीड़िता ने घटना का रिकॉर्ड किया वीडियो
सांकेतिक फोटो
मध्य प्रदेश में नहीं थम रही रेप की घटनाएं! अगरबत्ती फैक्ट्री में बंधक बनाकर दो नाबालिग बहनों से दुष्कर्म, तीन आरोपी फरार

द मूकनायक की प्रीमियम और चुनिंदा खबरें अब द मूकनायक के न्यूज़ एप्प पर पढ़ें। Google Play Store से न्यूज़ एप्प इंस्टाल करने के लिए यहां क्लिक करें.

द मूकनायक की मदद करें

‘द मूकनायक’ जनवादी पत्रकारिता करता है. यह संविधान, लोकतंत्र और सामाजिक न्याय पर चलने वाला मीडिया समूह है. अगर आप भी चाहते हैं कि ‘द मूकनायक’ हमेशा हाशिए पर खड़े लोगों की आवाज़ बुलंद करता रहे, बेजुबानों की पीड़ा दिखाते रहे तो सपोर्ट करें.

यहां सपोर्ट करें
The Mooknayak - आवाज़ आपकी
www.themooknayak.com