सफाई कर्मचारियों की मजदूरी में कटौती पर मद्रास हाईकोर्ट सख्त, चेन्नई कलेक्टर और नगर निगम आयुक्त से मांगा जवाब

प्रशासन द्वारा 5 अक्टूबर को एक आदेश जारी कर सफाई कर्मचारियों की दैनिक मजदूरी ₹832 से घटाकर ₹762 कर दी गई थी। इस कटौती से प्रत्येक कर्मचारी को रोजाना ₹70 और महीने में लगभग ₹2,100 का सीधा आर्थिक नुकसान हो रहा है। सबसे गंभीर बात यह है कि इस आदेश को अप्रैल 2026 से लागू किया गया है।
Safai Karmachari news
चेन्नई में सफाई कर्मचारियों के वेतन और नौकरी की सुरक्षा का मुद्दा पिछले एक साल से अधिक समय से गरमाया हुआ है। सांकेतिक फोटो - इंटरनेट
Published on: 

चेन्नई- चेन्नई नगर निगम (Greater Chennai Corporation) के सफाई कर्मचारियों की दैनिक मजदूरी में की गई कटौती का मामला अब मद्रास हाईकोर्ट पहुंच गया है। कर्मचारियों के एक दिन के वेतन को ₹832 से घटाकर ₹762 किए जाने के फैसले को चुनौती देते हुए हाईकोर्ट में एक याचिका दायर की गई है। इस पर सोमवार 23 नवंबर को सुनवाई करते हुए अदालत ने चेन्नई जिला कलेक्टर और ग्रेटर चेन्नई कॉरपोरेशन के आयुक्त को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण देने का आदेश दिया है। अदालत ने मामले की अगली सुनवाई 2 दिसंबर के लिए तय की है।

ये है पूरा विवाद

प्रशासन द्वारा 5 अक्टूबर को एक आदेश जारी कर सफाई कर्मचारियों की दैनिक मजदूरी ₹832 से घटाकर ₹762 कर दी गई थी। याचिकाकर्ता के मुताबिक, इस कटौती से प्रत्येक कर्मचारी को रोजाना ₹70 और महीने में लगभग ₹2,100 का सीधा आर्थिक नुकसान हो रहा है। सबसे गंभीर बात यह है कि इस आदेश को अप्रैल 2026 से लागू किया गया है।

अदालत में दायर याचिका में निम्नलिखित प्रमुख मांगें रखी गई हैं जिसमे: 5 अक्टूबर को जारी वेतन कटौती के आदेश को तत्काल प्रभाव से निरस्त करना मुख्य है। इसके अलावा कर्मचारियों की दैनिक मजदूरी को फिर से ₹832 प्रतिदिन निर्धारित किया जाए। अप्रैल 2026 से 5 अक्टूबर 2026 के बीच काटे गए प्रतिदिन ₹70 के हिसाब से सभी कर्मचारियों को उनके बकाया वेतन (arrears) का भुगतान करने का निर्देश दिया जाए।

मामले की प्रारंभिक सुनवाई के बाद मद्रास हाईकोर्ट के जस्टिस सी. सरवनन ने इस मुद्दे को गंभीरता से लेते हुए चेन्नई जिला कलेक्टर और नगर निगम आयुक्त को इस कटौती के पीछे के कारणों पर जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है।

निजीकरण और वेतन को लेकर लंबे समय से चल रहा है संघर्ष

चेन्नई में सफाई कर्मचारियों के वेतन और नौकरी की सुरक्षा का मुद्दा पिछले एक साल से अधिक समय से गरमाया हुआ है।

सफाई व्यवस्था के निजीकरण और थर्ड-पार्टी ठेकेदारी प्रथा के विरोध में उझाइप्पोर उरिमाई इयक्कम (Uzhaippor Urimai Iyakkam) जैसे श्रमिक संगठनों के नेतृत्व में रिपन बिल्डिंग के बाहर कई बड़े विरोध प्रदर्शन हो चुके हैं। ग्रेटर चेन्नई कॉरपोरेशन (GCC) द्वारा दो ज़ोन में कचरा प्रबंधन के निजीकरण और 'राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन' (NULM) के तहत वर्षों से काम कर रहे लगभग 1,953 सफाई कर्मचारियों को अचानक नौकरी से निकाले जाने के विरोध में यह प्रदर्शन शुरू हुआ था।

13 दिनों तक चले इस प्रदर्शन के बाद, अगस्त 2025 में मद्रास हाई कोर्ट के निर्देश पर पुलिस ने आधी रात को कार्रवाई करते हुए प्रदर्शनकारियों को वहां से हटाया और हिरासत में लिया था। इस पर शालिन मारिया लॉरेंस और अन्य कार्यकर्ताओं ने पुलिस पर बल प्रयोग करने और प्रदर्शनकारियों के लिए भोजन व शौचालय जैसी बुनियादी सुविधाएं बंद करने के गंभीर आरोप लगाए थे।

लंबे आंदोलन के बाद सरकार के साथ हुई बातचीत में कर्मचारियों को ₹50 दैनिक भोजन भत्ता, शौचालय और सुरक्षा उपकरण जैसी सुविधाएं देने पर सहमति बनी थी। हालांकि, स्थायी रोजगार, साप्ताहिक सवैतनिक अवकाश और ₹832 न्यूनतम दैनिक वेतन लागू करने की मुख्य मांगें अभी भी विवाद के केंद्र में बनी हुई हैं।

Safai Karmachari news
सीवर में 593 कर्मियों ने गवांई जान, सरकार ने 261 मौतें छुपाईं: झूठे आंकड़ों और अनदेखी का विरोध करने सडकों पर आए सफाईकर्मी
Safai Karmachari news
चेन्नई: क्यों प्रदूषित कूवम नदी में उतरकर सफाईकर्मी बने अपनी ही जान के दुश्मन? एक महिला की मौत | क्या सो रही है स्टालिन सरकार?
Safai Karmachari news
तमिलनाडू : सफाई कर्मियों का भोजन ले जाने वाले थे कचरा ट्रक में, जानिये जन विरोध के बाद क्या हुआ?

द मूकनायक की प्रीमियम और चुनिंदा खबरें अब द मूकनायक के न्यूज़ एप्प पर पढ़ें। Google Play Store से न्यूज़ एप्प इंस्टाल करने के लिए यहां क्लिक करें.

द मूकनायक को सब्सक्राइब करें

'द मूकनायक' जनवादी पत्रकारिता करता है. यह संविधान, लोकतंत्र और सामाजिक न्याय पर चलने वाला मीडिया समूह है। अगर आप भी चाहते हैं कि 'द मूकनायक' हमेशा हाशिए पर खड़े लोगों की आवाज बुलंद करता रहे, बेजुबानों की पीड़ा दिखाते रहें तो सब्सक्राइब करें।

यहां सब्सक्राइब करें