खड़गे प्रकरण थमा नहीं… अब बिहार के सरकारी स्कूल में कुर्सी-कार्यालय का ‘शुद्धिकरण’, प्रभारी प्रधानाध्यापक निलंबित

2 सितंबर को प्रभार मिलने के बाद प्रभारी प्रधानाध्यापक ज्ञान प्रकाश ने पूजा के साथ गंगाजल का छिड़काव किया। उनके अनुसार कुछ शिक्षकों ने हंसी-मजाक में कहा “सर, कुर्सी शुद्ध कर लीजिए” और उसी समय वीडियो बना।
वीडियो में ज्ञान प्रकाश हाथ में गिलास लिए कुर्सी पर जल छिड़कते, मंत्रोच्चार करते तथा कुर्सी को प्रणाम करते दिख रहे हैं। कुछ क्लिप में पृष्ठभूमि में “शांति-शांति” और “ओम शांति” जैसे शब्द भी सुनाई देते हैं।

Published on

मुजफ्फरपुर- उत्तराखंड के हल्द्वानी में 8 अगस्त को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की जनसभा के बाद रामलीला मैदान पर गंगाजल-हवन के साथ कथित ‘शुद्धिकरण’ का मामला अभी थमा नहीं कि एक ऐसी अन्य घटना ने समाज में व्याप्त जातिवादी मानसिकता पर नयी बहस छेड़ दी है। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के मुरौल प्रखंड स्थित राजकीयकृत शिवनंदन उच्च माध्यमिक विद्यालय के विशिष्ट शिक्षक-सह-प्रभारी प्रधानाध्यापक ज्ञान प्रकाश का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैला, जिसमें वे प्रधानाध्यापक कार्यालय और कुर्सी पर गंगाजल छिड़कते तथा मंत्रोच्चार करते दिख रहे हैं। वीडियो 4 सितंबर को विभाग के संज्ञान में आया। उसी दिन जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय ने पत्रांक 1492 द्वारा स्पष्टीकरण मांगा और तत्पश्चात उन्हें निलंबित कर विभागीय कार्यवाही के अधीन कर दिया गया।

रिपोर्टों के अनुसार विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक का प्रभार 2 सितंबर को ज्ञान प्रकाश को सौंपा गया। इससे पहले प्रभार सुशील कुमार चौधरी के पास था। कुछ रिपोर्ट्स में सुशील कुमार के निषाद समुदाय से होने की बात बताई जाती है, हालाँकि इसकी पुष्टि नहीं हुई। प्रभार परिवर्तन के बाद कार्यालय में गंगाजल छिड़कने और मंत्र पढ़ने का वीडियो रिकॉर्ड हुआ और सोशल मीडिया पर प्रचारित हुआ। वीडियो में ज्ञान प्रकाश हाथ में गिलास लिए कुर्सी पर जल छिड़कते, मंत्रोच्चार करते तथा कुर्सी को प्रणाम करते दिख रहे हैं। कुछ क्लिप में पृष्ठभूमि में “शांति-शांति” और “ओम शांति” जैसे शब्द भी सुनाई देते हैं।

इस घटना को सोशल मीडिया और स्थानीय चर्चाओं में पूर्व प्रभारी के समुदाय से जोड़कर देखा गया।

विवाद गहराने के बाद स्थानीय मीडिया से बातचीत में ज्ञान प्रकाश ने कहा कि वे विद्यालय में नियमित पूजा-पाठ करते हैं और ज्ञान की देवी मां शारदे को प्रणाम कर दिनचर्या शुरू करते हैं। उन्होंने कहा कि सुशील चौधरी के कार्यकाल में भी वे यही करते थे। 2 सितंबर को प्रभार मिलने के बाद पूजा के साथ गंगाजल का छिड़काव किया। उनके अनुसार कुछ शिक्षकों ने हंसी-मजाक में कहा “सर, कुर्सी शुद्ध कर लीजिए” और उसी समय वीडियो बना। उन्होंने आरोप लगाया कि वीडियो दुर्भावना से वायरल किया गया। उन्होंने कहा, “मेरी कोई ऐसी मंशा नहीं थी। सभी टीचर एक होते हैं। इसमें जाति, धर्म और मजहब की बात नहीं है।”

जिला शिक्षा पदाधिकारी का आदेश
जिला शिक्षा पदाधिकारी का आदेश

जिला शिक्षा पदाधिकारी कुमार अरविन्द सिन्हा के कार्यालय आदेश में लिखा गया है कि 4 सितंबर को सोशल मीडिया पर प्रचारित वीडियो क्लिप में ज्ञान प्रकाश राजकीयकृत शिवनंदन उच्च माध्यमिक विद्यालय मुरौल के प्रधानाध्यापक कार्यालय का शुद्धिकरण करते पाए गए। पत्रांक 1492 दिनांक 4.09.2026 द्वारा स्पष्टीकरण मांगा गया।

आदेश के अनुसार, वीडियो में कार्यालय शुद्धिकरण करते पाए जाने के कारण उनके विरुद्ध आचरण अपनाने, कर्तव्यों का निर्वहन निष्ठापूर्वक नहीं करने, अनुशासनहीनता बरतने, विद्यालय में शैक्षणिक माहौल पर कुप्रभाव डालने तथा सरकारी सेवक आचार नियमावली 1976 (यथा समय-समय पर संशोधित) का उल्लंघन करने के प्रथम दृष्टया प्रमाणित आरोप में उन्हें निलंबित करते हुए विभागीय कार्यवाही के अधीन किया गया है।

निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय, सकरा निर्धारित किया गया है। नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा। आरोप पत्र प्रपत्र ‘क’ अलग से निर्गत किया जाएगा।

विभाग की प्रारंभिक टिप्पणी में इस कृत्य को अनुशासनहीनता और कर्तव्य में लापरवाही माना गया है। विभागीय जांच चल रही है। आगे की कार्रवाई जांच और आरोप पत्र के आधार पर तय होगी।

वीडियो में ज्ञान प्रकाश हाथ में गिलास लिए कुर्सी पर जल छिड़कते, मंत्रोच्चार करते तथा कुर्सी को प्रणाम करते दिख रहे हैं। कुछ क्लिप में पृष्ठभूमि में “शांति-शांति” और “ओम शांति” जैसे शब्द भी सुनाई देते हैं।
'शूद्रों को उच्च वर्गों की सेवा करनी चाहिए’: IIT मंडी में जन्माष्टमी पर जाति आधारित पोस्टर पर बवाल, निदेशक ने बिठाई जांच
वीडियो में ज्ञान प्रकाश हाथ में गिलास लिए कुर्सी पर जल छिड़कते, मंत्रोच्चार करते तथा कुर्सी को प्रणाम करते दिख रहे हैं। कुछ क्लिप में पृष्ठभूमि में “शांति-शांति” और “ओम शांति” जैसे शब्द भी सुनाई देते हैं।
स्वतंत्र भारद्वाज की गिरफ्तारी के बाद दलित कंटेंट क्रिएटर निशु के घर पथराव, पुलिस से मांगी सुरक्षा
वीडियो में ज्ञान प्रकाश हाथ में गिलास लिए कुर्सी पर जल छिड़कते, मंत्रोच्चार करते तथा कुर्सी को प्रणाम करते दिख रहे हैं। कुछ क्लिप में पृष्ठभूमि में “शांति-शांति” और “ओम शांति” जैसे शब्द भी सुनाई देते हैं।
'आश्वासन के 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं?' हल्द्वानी शुद्धिकरण विवाद पर खड़गे ने जेपी नड्डा को लिखा पत्र
वीडियो में ज्ञान प्रकाश हाथ में गिलास लिए कुर्सी पर जल छिड़कते, मंत्रोच्चार करते तथा कुर्सी को प्रणाम करते दिख रहे हैं। कुछ क्लिप में पृष्ठभूमि में “शांति-शांति” और “ओम शांति” जैसे शब्द भी सुनाई देते हैं।
हल्द्वानी में खरगे की सभा के बाद ‘शुद्धिकरण’ | कांग्रेस अध्यक्ष बोले- "दलित होने से मुझे छुआछूत का एहसास कराया", नड्डा बोले- जांच कराएंगे

द मूकनायक की प्रीमियम और चुनिंदा खबरें अब द मूकनायक के न्यूज़ एप्प पर पढ़ें। Google Play Store से न्यूज़ एप्प इंस्टाल करने के लिए यहां क्लिक करें.

द मूकनायक को सब्सक्राइब करें

'द मूकनायक' जनवादी पत्रकारिता करता है. यह संविधान, लोकतंत्र और सामाजिक न्याय पर चलने वाला मीडिया समूह है। अगर आप भी चाहते हैं कि 'द मूकनायक' हमेशा हाशिए पर खड़े लोगों की आवाज बुलंद करता रहे, बेजुबानों की पीड़ा दिखाते रहें तो सब्सक्राइब करें।

यहां सब्सक्राइब करें
The Mooknayak - आवाज़ आपकी
www.themooknayak.com