UP में हैंडपंप मरम्मत की फरियाद लगाने गए दलित चौकीदार को जिंदा जलाया! चंद्रशेखर आजाद बोले- ये क्रूरता की पराकाष्ठा

भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर आजाद ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा, "उत्तर प्रदेश के जिला भदोही के ज्ञानपुर क्षेत्र के पिपरगांव में दलित चौकीदार जैसलाल सरोज जी को केरोसिन डालकर जिंदा जलाने की अमानवीय और रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना पूरे समाज को झकझोर देने वाली है।
 दलित समाज से ताल्लुक रखने वाले 55 वर्षीय चौकीदार जैसलाल सरोज पर ग्राम प्रधान के पुत्र ने कथित तौर पर केरोसीन डालकर आग लगा दी, जिससे वे 80 प्रतिशत से अधिक झुलस गए।
दलित समाज से ताल्लुक रखने वाले 55 वर्षीय चौकीदार जैसलाल सरोज पर ग्राम प्रधान के पुत्र ने कथित तौर पर केरोसीन डालकर आग लगा दी, जिससे वे 80 प्रतिशत से अधिक झुलस गए।
Published on

भदोही- उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के ज्ञानपुर थाना क्षेत्र के पिपरगांव में सोमवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया। दलित समाज से ताल्लुक रखने वाले 55 वर्षीय चौकीदार जैसलाल सरोज पर ग्राम प्रधान के पुत्र ने कथित तौर पर केरोसीन डालकर आग लगा दी, जिससे वे 80 प्रतिशत से अधिक झुलस गए। प्रारंभिक उपचार के बाद वाराणसी के महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय (बीएचयू) ट्रॉमा सेंटर रेफर किए गए सरोज की मंगलवार सुबह इलाज के दौरान दर्दनाक मौत हो गई।

पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मुख्य आरोपी ग्राम प्रधान चंदादेवी के पुत्र कमलेश यादव को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक (एसपी) अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि पीड़ित के भाई बाबूराम सरोज की तहरीर पर हत्या का मामला दर्ज किया गया है। जांच में पुरानी रंजिश और जातीय विवाद का भी पता चला है। एसपी ने कहा, "पीड़ित परिवार को सुरक्षा और सरकारी सहायता सुनिश्चित की जाएगी।" एसपी ने बताया कि मरने से पूर्व जो पीड़ित द्वारा बयान दिया गया था, उसको संज्ञान में लेते हुए विवेचना आगे बढ़ाई जा रही है। पीड़ित परिवार से संपर्क स्थापित कर उनकी समस्याएं भी सुनी गईं हैं और उन्हें शासन की ओर से मुआवजा दिलाने सहित अन्य सहायता उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है।

 दलित समाज से ताल्लुक रखने वाले 55 वर्षीय चौकीदार जैसलाल सरोज पर ग्राम प्रधान के पुत्र ने कथित तौर पर केरोसीन डालकर आग लगा दी, जिससे वे 80 प्रतिशत से अधिक झुलस गए।
तमिलनाडु: दलित होने के कारण मैरिज हॉल देने से इनकार, मालिक पर एससी/एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज

हैंडपंप की पाइप से शुरू हुई कहानी, आग की लपटों में समाप्त

घटना सोमवार सुबह करीब 9 बजे की बताई जा रही है। पिपरगांव के निवासी जैसलाल सरोज, जो ज्ञानपुर कोतवाली से संबद्ध चौकीदार के रूप में सेवा दे रहे थे, गांव के एक हैंडपंप की मरम्मत के लिए पाइप लाइन लेने ग्राम प्रधान चंदादेवी के घर पहुंचे। ग्रामीणों के अनुसार, प्रधान के पति रामनायक यादव ने सरोज को धकेलते हुए कहा, "तुमने हमें वोट नहीं दिया था, सेक्रेटरी के पास जाओ।" सरोज ने इसका विरोध किया तो बहस तेज हो गई।

आरोप है कि इसी दौरान कमलेश ने सरोज पर पेट्रोल छिड़क दिया और आग लगा दी। चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण दौड़े, लेकिन तब तक सरोज के शरीर पर आग की लपटें फैल चुकी थीं। स्थानीय लोगों ने किसी तरह आग बुझाई और उन्हें महाराजा बलवंत सिंह जिला अस्पताल, ज्ञानपुर ले जाया गया। डॉक्टरों ने प्रारंभिक जांच में 80% जलने की पुष्टि की और तत्काल वाराणसी रेफर कर दिया। मंगलवार सुबह करीब 7 बजे बीएचयू में उनकी सांसें थम गईं।

पीड़ित के भाई बाबूराम सरोज ने पुलिस को दिए बयान में कहा, "भाई गांव की सेवा के लिए प्रधान के घर गए थे, लेकिन जातिगत भेदभाव और पुरानी दुश्मनी ने उन्हें जिंदा जला दिया। हम न्याय चाहते हैं।" परिवार में पत्नी, दो बेटे और एक बेटी है, जो अब विधवा और अनाथ हो गए हैं।

घटना की जानकारी मिलते ही जिला मजिस्ट्रेट शैलेष कुमार और एसपी अभिमन्यु मांगलिक सोमवार शाम पीड़ित परिवार के घर पहुंचे। डीएम ने परिवार को सांत्वना देते हुए कहा, "यह अमानवीय घटना है। दोषियों को फांसी तक की सजा दिलाई जाएगी। परिवार को 10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता और सरकारी नौकरी का प्रस्ताव दिया जाएगा।" एसपी ने घटनास्थल का मुआयना किया और फॉरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य संग्रह के निर्देश दिए।

घटना ने दलित समाज में भारी आक्रोश पैदा कर दिया है। भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर आजाद ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा, "कल उत्तर प्रदेश के जिला भदोही के ज्ञानपुर क्षेत्र के पिपरगांव में दलित चौकीदार जैसलाल सरोज जी को केरोसिन डालकर जिंदा जलाने की अमानवीय और रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना पूरे समाज को झकझोर देने वाली है। यह घटना न केवल क्रूरता की पराकाष्ठा है, बल्कि हमारे समाज और कानून व्यवस्था के लिए भी एक गंभीर चेतावनी है। 80 प्रतिशत झुलसे जैसलाल सरोज जी की आज सुबह उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। हम शोकसंतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना प्रकट करते हैं। प्रकृति से प्रार्थना है कि शोकसंतप्त परिवार को यह असहनीय दुख सहने की शक्ति प्रदान करे। हम UP सरकार से मांग करते हैं कि इस मामले के सभी आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार किया जाए और पीड़ित परिवार को शीघ्र न्याय दिलाया जाए। साथ ही परिवार को सुरक्षा और उचित मुआवजा भी दिया जाए।" अन्य सामाजिक संगठनों ने भी विरोध प्रदर्शन की चेतावनी दी है। विपक्षी दलों ने योगी सरकार पर जातिवादी हिंसा रोकने में नाकामी का आरोप लगाया है।

पुलिस ने मामले में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 109(1), 118(2) और एससी-एसटी एक्ट की धारा 3(2)(v) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। जैसलाल सरोज की मौत के बाद, मुकदमे में अब हत्या की धारा भी बढ़ा दी गई है।

 दलित समाज से ताल्लुक रखने वाले 55 वर्षीय चौकीदार जैसलाल सरोज पर ग्राम प्रधान के पुत्र ने कथित तौर पर केरोसीन डालकर आग लगा दी, जिससे वे 80 प्रतिशत से अधिक झुलस गए।
एमपी HC ने विजयपुर से आदिवासी कांग्रेस विधायक मुकेश मल्होत्रा का चुनाव किया रद्द, जानिए क्या है मामला?
 दलित समाज से ताल्लुक रखने वाले 55 वर्षीय चौकीदार जैसलाल सरोज पर ग्राम प्रधान के पुत्र ने कथित तौर पर केरोसीन डालकर आग लगा दी, जिससे वे 80 प्रतिशत से अधिक झुलस गए।
राजस्थान पुलिस मुख्यालय में जातिगत बवाल: महिला SP ने सीनियर को कहा- "काहे के डायरेक्टर...आरक्षण से बने हो!"

द मूकनायक की प्रीमियम और चुनिंदा खबरें अब द मूकनायक के न्यूज़ एप्प पर पढ़ें। Google Play Store से न्यूज़ एप्प इंस्टाल करने के लिए यहां क्लिक करें.

The Mooknayak - आवाज़ आपकी
www.themooknayak.com