खबर का असर: दलित किशोरी हत्याकांड पर 'द मूकनायक' रिपोर्ट पढ़कर एक्टिविस्ट ने UPHRC में शिकायत की, आयोग ने फिरोजाबाद SP से मांगी जाँच रिपोर्ट

द मूकनायक ने 6 नवम्बर को "UP: फिरोजाबाद में गैंगरेप पीड़िता दलित किशोरी ने 6 दिन तक मौत से जूझने के बाद तोड़ा दम, सत्ता के कथनी-करनी पर विपक्ष का सवाल" शीर्षक से समाचार प्रकाशित किया था।
आयोग ने रिपोर्ट प्रस्तुत करने की अंतिम तारीख 21 जनवरी 2027 निर्धारित की है। इसके बाद 22 जनवरी को मामले की फाइल आयोग के समक्ष पुनः प्रस्तुत की जाएगी।
आयोग ने रिपोर्ट प्रस्तुत करने की अंतिम तारीख 21 जनवरी 2027 निर्धारित की है। इसके बाद 22 जनवरी को मामले की फाइल आयोग के समक्ष पुनः प्रस्तुत की जाएगी।द मूकनायक
Published on: 

नई दिल्ली- उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में एक दलित किशोरी के साथ कथित सामूहिक दुष्कर्म और इलाज के दौरान हुई मृत्यु के मामले में शिकायतकर्ता रत्नेश प्रसाद राव की शिकायत पर उत्तर प्रदेश मानवाधिकार आयोग ने संज्ञान लिया है।

द मूकनायक ने 6 नवम्बर को "UP: फिरोजाबाद में गैंगरेप पीड़िता दलित किशोरी ने 6 दिन तक मौत से जूझने के बाद तोड़ा दम, सत्ता के कथनी-करनी पर विपक्ष का सवाल" शीर्षक से समाचार प्रकाशित किया था।

यह खबर पढ़ने के बाद रत्नेश प्रसाद राव ने मामले को उत्तर प्रदेश मानवाधिकार आयोग के समक्ष उठाया था। आयोग सदस्य ब्रज भूषण ने 13 नवंबर को पारित आदेश के तहत 17 नवंबर को नोटिस जारी करते हुए फिरोजाबाद के पुलिस अधीक्षक से मामले की जाँच कर रिपोर्ट तलब की है।

आयोग ने रिपोर्ट प्रस्तुत करने की अंतिम तारीख 21 जनवरी 2027 निर्धारित की है। इसके बाद 22 जनवरी को मामले की फाइल आयोग के समक्ष पुनः प्रस्तुत की जाएगी।

 मानवाधिकार आयोग ने SP से जाँच रिपोर्ट तलब की है.
मानवाधिकार आयोग ने SP से जाँच रिपोर्ट तलब की है.

रत्नेश प्रसाद राव ने द मूकनायक से बातचीत में कहा कि इस शिकायत के पीछे उनका उद्देश्य पीड़ित परिवार को न्याय दिलाना, निष्पक्ष जाँच सुनिश्चित कराना और दलित महिलाओं की सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर प्रशासन की जवाबदेही तय कराना है। उन्होंने मीडिया संस्थानों एवं सामाजिक संगठनों से इस मामले को प्रमुखता से उठाने की अपील की है।

रत्नेश प्रसाद राव दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ के संस्कृति अध्यक्ष (2025–26) एवं बुंदेलखंड जागृति मंच के प्रवक्ता हैं। उन्होंने बताया कि वे दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्र हैं और सामाजिक सरोकारों से जुड़े अपनी टीम के साथ सामाजिक मुद्दे उठाते रहते हैं। उन्होंने द मूकनायक के कार्यों की सराहना की और कहा कि इस महत्वपूर्ण मानवाधिकार मामले को संस्थान के मंच पर प्रमुखता से प्रकाशित किया जाए, ताकि पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की आवाज और अधिक मजबूती से उठाई जा सके।

आयोग ने रिपोर्ट प्रस्तुत करने की अंतिम तारीख 21 जनवरी 2027 निर्धारित की है। इसके बाद 22 जनवरी को मामले की फाइल आयोग के समक्ष पुनः प्रस्तुत की जाएगी।
UP: फिरोजाबाद में गैंगरेप पीड़िता दलित किशोरी ने 6 दिन तक मौत से जूझने के बाद तोड़ा दम, सत्ता के कथनी-करनी पर विपक्ष का सवाल

फिरोजाबाद के खैरगढ़ थाना क्षेत्र में 31 अक्टूबर-1 नवंबर के दौरान 16 वर्षीय दलित किशोरी के साथ कथित सामूहिक दुष्कर्म और बर्बर हमला हुआ था। किशोरी खेत में मरणासन्न हालत में मिली थी। परिजनों ने आरोप लगाया कि सामूहिक दुष्कर्म के बाद विरोध करने पर दरिंदों ने उसे बुरी तरह पीटा और मरा हुआ समझकर खेत में छोड़ दिया। गंभीर हालत को देखते हुए किशोरी को पहले जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। वहां वह बोलने की स्थिति में नहीं थी और उसकी हालत लगातार नाजुक बनी हुई थी। आखिरकार 6 नवंबर की सुबह इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 70(2), 109(1), पॉक्सो एक्ट और एससी/एसटी एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की। जांच में तीन आरोपियों की पहचान की गई, जिनमें नगला सकटू निवासी सगे भाई ऋषि और जगत के अलावा एक अन्य युवक अभिषेक शामिल था। द मूकनायक ने इस घटना की विस्तृत रिपोर्टिंग की थी।

इस अमानवीय घटना ने राजनीतिक गलियारों में भी उबाल ला दिया। आजाद समाज पार्टी के प्रमुख और नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद ने किशोरी के निधन से पहले परिजनों से बात की थी। उन्होंने 5 नवंबर को सोशल मीडिया पर लिखा था कि यह घटना बेहद गंभीर और शर्मनाक है। उन्होंने फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकदमा चलाने, परिवार को सुरक्षा और उचित आर्थिक सहायता देने की मांग उठाई थी।

आयोग ने रिपोर्ट प्रस्तुत करने की अंतिम तारीख 21 जनवरी 2027 निर्धारित की है। इसके बाद 22 जनवरी को मामले की फाइल आयोग के समक्ष पुनः प्रस्तुत की जाएगी।
वर्धा हिंदी विश्वविद्यालय में आंदोलनरत छात्रों ने फूंका कुलपति का पुतला, यूनिवर्सिटी की कार्यप्रणाली को बताया जातिवादी और दमनकारी
आयोग ने रिपोर्ट प्रस्तुत करने की अंतिम तारीख 21 जनवरी 2027 निर्धारित की है। इसके बाद 22 जनवरी को मामले की फाइल आयोग के समक्ष पुनः प्रस्तुत की जाएगी।
UP: पुलिस ने दलित महिला को हिरासत में किया प्रताड़ित, बेटे का एनकाउंटर करने की दी धमकी, CO और SHO समेत 15 पुलिसकर्मियों पर FIR का आदेश
आयोग ने रिपोर्ट प्रस्तुत करने की अंतिम तारीख 21 जनवरी 2027 निर्धारित की है। इसके बाद 22 जनवरी को मामले की फाइल आयोग के समक्ष पुनः प्रस्तुत की जाएगी।
TM Exclusive | आईआईटी बॉम्बे में छात्रों की मौतों का हवाला: एडवोकेट आनंद जोंधले ने सुप्रीम कोर्ट से की UGC इक्विटी रेगुलेशंस बहाल करने की मांग

द मूकनायक की प्रीमियम और चुनिंदा खबरें अब द मूकनायक के न्यूज़ एप्प पर पढ़ें। Google Play Store से न्यूज़ एप्प इंस्टाल करने के लिए यहां क्लिक करें.

द मूकनायक को सब्सक्राइब करें

'द मूकनायक' जनवादी पत्रकारिता करता है. यह संविधान, लोकतंत्र और सामाजिक न्याय पर चलने वाला मीडिया समूह है। अगर आप भी चाहते हैं कि 'द मूकनायक' हमेशा हाशिए पर खड़े लोगों की आवाज बुलंद करता रहे, बेजुबानों की पीड़ा दिखाते रहें तो सब्सक्राइब करें।

यहां सब्सक्राइब करें