एनएफएससी फेलोशिप अटकने से दलित शोधार्थी आर्थिक संकट में; भीम आर्मी चीफ ने उठाया मुद्दा

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री को भेजे गए पत्र में राष्ट्रीय अनुसूचित जाति छात्रवृत्ति योजना के तहत JRF और SRF शोधार्थियों की लंबित फेलोशिप राशि का तत्काल भुगतान सुनिश्चित करने की मांग की गई है।
 यह फेलोशिप उन एससी छात्रों को मिलती है जो यूजीसी या सीएसआईआर द्वारा आयोजित UGC-NET / UGC-CSIR NET-JRF परीक्षा उत्तीर्ण कर चुके होते हैं।
यह फेलोशिप उन एससी छात्रों को मिलती है जो यूजीसी या सीएसआईआर द्वारा आयोजित UGC-NET / UGC-CSIR NET-JRF परीक्षा उत्तीर्ण कर चुके होते हैं।
Published on: 

नई दिल्ली। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय की राष्ट्रीय अनुसूचित जाति फेलोशिप (एनएफएससी) के अंतर्गत देशभर के अनुसूचित जाति के शोधार्थियों को मिलने वाली फेलोशिप का भुगतान लंबे समय से लंबित है। इस देरी के कारण जूनियर रिसर्च फेलो (जेआरएफ) और सीनियर रिसर्च फेलो (एसआरएफ) दोनों श्रेणियों के शोधार्थियों को गंभीर आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

शोधार्थियों के अनुसार, जेआरएफ शोधार्थियों की पिछले दो महीने की तथा एसआरएफ शोधार्थियों की पिछले पांच महीने की फेलोशिप का भुगतान अभी तक नहीं हुआ है। संबंधित अधिकारियों से बार-बार संपर्क करने के बावजूद भुगतान में देरी के कारणों और राशि जारी किए जाने की निश्चित समय-सीमा के बारे में कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी जा रही है। संभावित भुगतान तिथियां बार-बार आगे बढ़ाई जा रही हैं, जिससे शोधार्थियों में असमंजस और निराशा की स्थिति बनी हुई है।

कार्यान्वयन एजेंसी राष्ट्रीय अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम (एनएसएफडीसी) द्वारा पर्याप्त धनराशि उपलब्ध न होने अथवा आवंटित बजट समाप्त होने को भुगतान में देरी का कारण बताया जा रहा है। यह स्थिति योजना के बजट आवंटन, वित्तीय प्रबंधन और भुगतान व्यवस्था की प्रभावशीलता पर सवाल खड़े करती है।

सांसद चंद्रशेखर आजाद ने सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार को भेजे गए पत्र में इस मुद्दे को गंभीरता से उठाया है। पत्र में कहा गया है कि अनुसूचित जाति के शोधार्थियों को उनकी स्वीकृत फेलोशिप का समय पर भुगतान न मिलना अत्यंत चिंताजनक है। सरकार की फेलोशिप योजना के अंतर्गत चयनित शोधार्थियों को प्रशासनिक उदासीनता या बजट प्रबंधन की कमियों के कारण आर्थिक संकट का सामना करने के लिए मजबूर नहीं किया जाना चाहिए।

 यह फेलोशिप उन एससी छात्रों को मिलती है जो यूजीसी या सीएसआईआर द्वारा आयोजित UGC-NET / UGC-CSIR NET-JRF परीक्षा उत्तीर्ण कर चुके होते हैं।
तमिलनाडू में अंबेडकर ओवरसीज छात्रवृत्ति पर क्या है विवाद; क्यों सरकार को जारी करने पड़े आंकड़े

पत्र में उल्लेख किया गया है कि यह फेलोशिप हजारों शोधार्थियों के लिए आर्थिक संबल होने के साथ-साथ उनकी उच्च शिक्षा और अनुसंधान कार्य को निरंतर जारी रखने का प्रमुख आधार है। दो से पांच महीने तक भुगतान लंबित रहने से उनके आवास, भोजन और अन्य दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति के साथ-साथ शोध एवं अकादमिक गतिविधियां भी बुरी तरह प्रभावित हो रही हैं। यह स्थिति अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा और शोध के क्षेत्र में प्रोत्साहित करने के सरकार के उद्देश्य के विपरीत है।

पत्र में मंत्री से निम्नलिखित कार्रवाई के निर्देश देने का अनुरोध किया गया है:

  1. एनएफएससी के अंतर्गत जेआरएफ एवं एसआरएफ शोधार्थियों की सभी लंबित फेलोशिप का तत्काल भुगतान सुनिश्चित किया जाए।

  2. फेलोशिप भुगतान में बार-बार हो रही देरी एवं धनराशि की कमी के वास्तविक कारणों की जांच कर स्थिति स्पष्ट की जाए।

  3. योजना के लिए पर्याप्त बजट का समयबद्ध आवंटन सुनिश्चित किया जाए, ताकि भविष्य में भुगतान बाधित न हो।

  4. फेलोशिप के नियमित एवं निर्बाध भुगतान के लिए पारदर्शी और समयबद्ध व्यवस्था लागू की जाए।

  5. संबंधित अधिकारियों एवं कार्यान्वयन एजेंसी की जवाबदेही निर्धारित करते हुए लंबित भुगतान के संबंध में स्पष्ट समय-सीमा तय की जाए।

पत्र में कहा गया है कि यह केवल कुछ शोधार्थियों की व्यक्तिगत समस्या नहीं, बल्कि देशभर के हजारों अनुसूचित जाति के शोधार्थियों के भविष्य और शैक्षणिक अधिकारों से जुड़ा गंभीर विषय है। आशा व्यक्त की गई है कि मंत्रालय इस विषय का तत्काल संज्ञान लेते हुए आवश्यक कार्रवाई करेगा, ताकि शोधार्थियों को आर्थिक संकट से राहत मिल सके और भविष्य में ऐसी स्थिति की पुनरावृत्ति न हो।

 यह फेलोशिप उन एससी छात्रों को मिलती है जो यूजीसी या सीएसआईआर द्वारा आयोजित UGC-NET / UGC-CSIR NET-JRF परीक्षा उत्तीर्ण कर चुके होते हैं।
गेट के बाहर करते थे पूजा, 5 दशक बाद अब दलितों को मिली तमिलनाडू के इस मंदिर में एंट्री, जानिये क्या है पूरा मामला
 यह फेलोशिप उन एससी छात्रों को मिलती है जो यूजीसी या सीएसआईआर द्वारा आयोजित UGC-NET / UGC-CSIR NET-JRF परीक्षा उत्तीर्ण कर चुके होते हैं।
एक दशक से नहीं बढ़ी SC-ST छात्रवृत्ति की आय सीमा, बहुजन संगठनों ने माना राजनीतिक इच्छाशक्ति की कमी
 यह फेलोशिप उन एससी छात्रों को मिलती है जो यूजीसी या सीएसआईआर द्वारा आयोजित UGC-NET / UGC-CSIR NET-JRF परीक्षा उत्तीर्ण कर चुके होते हैं।
यूके में SC/ST छात्रों की छात्रवृत्ति देरी से आर्थिक संकट: सांसद चंद्र शेखर के पत्र में क्या हैं प्रमुख मांगे, जानिए पूरी डिटेल

द मूकनायक की प्रीमियम और चुनिंदा खबरें अब द मूकनायक के न्यूज़ एप्प पर पढ़ें। Google Play Store से न्यूज़ एप्प इंस्टाल करने के लिए यहां क्लिक करें.

द मूकनायक को सब्सक्राइब करें

'द मूकनायक' जनवादी पत्रकारिता करता है. यह संविधान, लोकतंत्र और सामाजिक न्याय पर चलने वाला मीडिया समूह है। अगर आप भी चाहते हैं कि 'द मूकनायक' हमेशा हाशिए पर खड़े लोगों की आवाज बुलंद करता रहे, बेजुबानों की पीड़ा दिखाते रहें तो सब्सक्राइब करें।

यहां सब्सक्राइब करें