जाली दस्तावेज से दलित के खिलाफ झूठा मुकदमा? अब SC/ST एक्ट लगेगा | Kerala हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

हाईकोर्ट ने कहा, "जब यह प्रथम दृष्टया स्थापित हो जाता है कि दायर किया गया वाद... झूठा, दुर्भावनापूर्ण या तंग करने वाला है, विशेष रूप से जाली वाद दस्तावेज़ का उपयोग करके, जब इसमें प्रतिवादी अनुसूचित जाति के सदस्य हैं और वादी अनुसूचित जाति के सदस्य नहीं हैं, तो एससी और एसटी (पीओए) अधिनियम की धारा 3 (1) (क्यू) के तहत अपराध प्रथम दृष्टया आकर्षित होगा।”
यह फैसला एससी/एसटी एक्ट के तहत झूठे मुकदमों और जाली दस्तावेजों के मामलों में महत्वपूर्ण है.
यह फैसला एससी/एसटी एक्ट के तहत झूठे मुकदमों और जाली दस्तावेजों के मामलों में महत्वपूर्ण है.
Published on

कोच्चि- केरल हाईकोर्ट ने एक महत्वपूर्ण फैसले में कहा है कि अनुसूचित जाति (एससी) के सदस्य के खिलाफ जाली दस्तावेजों के साथ झूठा, दुर्भावनापूर्ण या परेशान करने वाला मुकदमा दायर करना अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम, 1989 की धारा 3(1)(q) के तहत अपराध बनता है। जस्टिस ए. बदरुदीन की एकल पीठ ने 3 फरवरी को सीआरएल.ए. नंबर 2214 ऑफ 2025 में यह फैसला सुनाया, जिसमें अपीलकर्ता 68 वर्षीय दलित व्यक्ति वेलायुधन ने ट्रिशूर के विशेष एससी/एसटी अत्याचार निवारण अदालत के आदेश को चुनौती दी थी।

मामले के अनुसार अपीलकर्ता वेलायुधन ने इरिंजालकुडा पुलिस स्टेशन में मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप था कि HIGHWAY KURIES PVT LTD और उसके प्रबंध निदेशक सुभाष ने मुकदमा दायर किया था, जिसमें एक जाली प्रॉमिसरी नोट (वाद-पत्र) पेश किया गया था। यह नोट वेलायुधन और उनके पिता द्वारा कथित रूप से हस्ताक्षरित बताया गया था, लेकिन दोनों ने लिखित बयान में इसे जाली करार दिया। मुकदमा दायर होने के बाद आरोपी पक्ष ने इसे वापस ले लिया। शिकायत में भारतीय दंड संहिता की धारा 465, 468, 471 के साथ-साथ एससी/एसटी एक्ट की धारा 3(1)(p) और 3(1)(q) के तहत अपराध दर्ज किए गए थे।

जांच के दौरान डिप्टी सुपरिंटेंडेंट ऑफ पुलिस ने 22 अक्टूबर 2024 को रिपोर्ट दाखिल की, जिसमें कहा गया कि कूरी कंपनी को शिकायतकर्ता की जाति की जानकारी नहीं थी, इसलिए एससी/एसटी एक्ट के अपराध हटाए जाएं। विशेष अदालत ने 26 अगस्त 2025 को सीआरएल.एम.पी. नंबर 1160/2024 में आवेदन खारिज कर दिया, जिसमें जांच की निगरानी की मांग की गई थी। अदालत ने कहा कि जांच अधिकारी की रिपोर्ट से पता चलता है कि आरोपी को जाति की जानकारी नहीं थी और कोई आपराधिक इरादा नहीं था।

यह फैसला एससी/एसटी एक्ट के तहत झूठे मुकदमों और जाली दस्तावेजों के मामलों में महत्वपूर्ण है.
IIM Bangalore में जातिवाद: दलित प्रोफेसर का प्रमोशन 2022 से अटका, जातिगत भेदभाव के आरोपी सहकर्मी को पेंडिंग FIR के बावजूद प्रमोशन!

हाईकोर्ट ने अपील पर सुनवाई के बाद फैसला सुनाया कि विशेष अदालत द्वारा जांच अधिकारी की रिपोर्ट को डिम्ड एक्सेप्टेंस (माना गया स्वीकृति) गलत है। अदालत ने कहा, "जब यह प्रथम दृष्टया स्थापित हो जाता है कि दायर किया गया वाद... झूठा, दुर्भावनापूर्ण या तंग करने वाला है, विशेष रूप से जाली वाद दस्तावेज़ का उपयोग करके, जब इसमें प्रतिवादी अनुसूचित जाति के सदस्य हैं और वादी अनुसूचित जाति के सदस्य नहीं हैं, तो एससी और एसटी (पीओए) अधिनियम की धारा 3 (1) (क्यू) के तहत अपराध प्रथम दृष्टया आकर्षित होगा।”

कोर्ट ने एससी/एसटी एक्ट की धारा 8(c) का हवाला दिया, जो 26 जनवरी 2016 से प्रभावी है। इसमें कहा गया है कि यदि आरोपी को पीड़ित या उसके परिवार की व्यक्तिगत जानकारी है, तो अदालत यह मान लेगी कि आरोपी को पीड़ित की जाति की जानकारी थी, जब तक विपरीत साबित न हो। कोर्ट ने टिप्पणी की, “जब कोई कुरी कंपनी चिट्टी (वीसी) के धंधे में लगी हो, सब्सक्राइबर से जान-पहचान होने के बाद, अपने कुरी ट्रांज़ैक्शन के लिए सब्सक्राइबर से डील करती हो और उसके बाद कुरी ट्रांज़ैक्शन के तहत बकाया रकम की वसूली के लिए, एक कथित जाली प्रॉमिसरी नोट के आधार पर केस करती हो, तो कुरी कंपनी को ऐसा व्यक्ति नहीं माना जा सकता जिसे केस में डिफेंडेंट की जाति की पहचान नहीं पता थी, खासकर तब जब आरोपी की जाति की पहचान के बारे में जानकारी एक अंदाज़ा लगाने वाली बात हो, जब तक कि सबूतों से इसके उलट साबित न हो जाए।”

कोर्ट ने धारा 3(1)(q) के तहत अपराध को बनाए रखा, लेकिन धारा 3(1)(p) पर अलग से टिप्पणी नहीं की। अपील को आंशिक रूप से मंजूर करते हुए कोर्ट ने विशेष अदालत के आदेश को आंशिक रूप से रद्द कर दिया। जांच की निगरानी की मांग खारिज की गई, लेकिन निर्देश दिए कि जांच अधिकारी प्रॉमिसरी नोट को कोर्ट से प्राप्त कर फोरेंसिक लैब से हस्ताक्षरों की जांच कराए। विशेषज्ञ राय प्राप्त करने के बाद फाइनल रिपोर्ट विशेष अदालत में दाखिल की जाए।

यह फैसला एससी/एसटी एक्ट के तहत झूठे मुकदमों और जाली दस्तावेजों के मामलों में महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह जाति की जानकारी के बारे में वैधानिक अनुमान को मजबूत करता है और जांच को गहन बनाने पर जोर देता है।

यह फैसला एससी/एसटी एक्ट के तहत झूठे मुकदमों और जाली दस्तावेजों के मामलों में महत्वपूर्ण है.
Rajasthan: 13 वर्षीय आदिवासी बालिका के साथ बेरहमी; POCSO, SC/ST एक्ट में केस लेकिन 3 दिन बाद भी गिरफ्तारी नहीं
यह फैसला एससी/एसटी एक्ट के तहत झूठे मुकदमों और जाली दस्तावेजों के मामलों में महत्वपूर्ण है.
Kerala: ब्रेल सिस्टम से लॉ की पढ़ाई, स्क्रीन रीडिंग सॉफ्टवेयर से बनाती नोट्स, अब तान्या नाथन सी. बनेंगी पहली दृष्टिबाधित महिला जज

द मूकनायक की प्रीमियम और चुनिंदा खबरें अब द मूकनायक के न्यूज़ एप्प पर पढ़ें। Google Play Store से न्यूज़ एप्प इंस्टाल करने के लिए यहां क्लिक करें.

The Mooknayak - आवाज़ आपकी
www.themooknayak.com