उत्तराखंड: कम किराये पर सवारी उठाई तो दलित टैक्सी ड्राईवर को जूतों की माला पहनाकर किया अपमानित, वीडियो भी बनाई!

आरोपियों ने कथित तौर पर कम किराए लेने पर गाली-गलौज, जातिसूचक शब्दों का प्रयोग, मारपीट की और 50 हजार रुपये की मांग की। विरोध करने पर प्रेम राम के गले में जूतों की माला डाल दी, मोबाइल छीन लिया और घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया।
10 जून को प्रेमराम लोहाघाट से दिल्ली जा रहे यात्रियों को पुराने दर के हिसाब से किराए पर ले जा रहे थे। देवराड़ी बैंड के पास अन्य टैक्सी चालकों ने उनका वाहन रोका।
पीड़ित चालक को कथित तौर पर अन्य टैक्सी चालकों ने मारपीट कर जूतों की माला पहनाकर सार्वजनिक रूप से अपमानित किया और घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। सोशल मीडिया
Published on

चंपावत- उत्तराखंड के चंपावत जिले के लोहाघाट क्षेत्र में कम किराए पर सवारी ले जाने के विवाद में एक दलित टैक्सी चालक के साथ शर्मनाक घटना सामने आई है। पीड़ित चालक को कथित तौर पर अन्य टैक्सी चालकों ने मारपीट कर जूतों की माला पहनाकर सार्वजनिक रूप से अपमानित किया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों के खिलाफ SC/ST एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है।

10 जून को प्रेम राम लोहाघाट से दिल्ली जा रहे यात्रियों को पुराने दर के हिसाब से किराए पर ले जा रहे थे। देवराड़ी बैंड के पास अन्य टैक्सी चालकों ने उनका वाहन रोका। आरोपियों ने कथित तौर पर कम किराए लेने पर गाली-गलौज, जातिसूचक शब्दों का प्रयोग, मारपीट की और 50 हजार रुपये की मांग की। विरोध करने पर उन्होंने प्रेम राम के गले में जूतों की माला डाल दी, मोबाइल छीन लिया और घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया।

पीड़ित ने लोहाघाट थाने में तहरीर दी है। परिवार ने बताया कि घटना से वे बेहद आहत हैं। प्रेम राम फिलहाल दिल्ली में हैं।

10 जून को प्रेमराम लोहाघाट से दिल्ली जा रहे यात्रियों को पुराने दर के हिसाब से किराए पर ले जा रहे थे। देवराड़ी बैंड के पास अन्य टैक्सी चालकों ने उनका वाहन रोका।
'TN चुनाव ने दिखाया रास्ता, अब 'सच्चा बदलाव' लाए सरकार': दलित इंजीनियर 'ऑनर किलिंग' मामले में मद्रास हाईकोर्ट ने दी SI को जमानत, जातिवाद पर की 5 बड़ी टिप्पणियाँ

लोहाघाट पुलिस ने चार आरोपियों सोहन सिंह, हरीश बोहरा, वीरेंद्र सिंह और मोहन चंद्र के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मामला एससी/एसटी एक्ट, आईटी एक्ट और बीएनएस की विभिन्न धाराओं में दर्ज किया है जिनमें (352, 351(3), 133, 126, 308(2), 309(3), 356, 152(2) आदि) शामिल हैं।

चंपावत एसपी रेखा यादव ने मामले की निगरानी खुद की है। सीओ निहारिका जांच कर रही हैं। आरोपियों की तलाश जारी है। 13 जून को पीड़ित पक्ष ने डीएम मनीष कुमार को ज्ञापन सौंपा। डीएम ने कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया और परिवहन विभाग को दिल्ली-देहरादून रूटों पर किराए की जांच के निर्देश दिए। इधर, लोहाघाट पुलिस स्टेशन पर बड़ी संख्या में लोग जमा हुए और आरोपियों के खिलाफ सख्त सजा की मांग की। एससी समुदाय ने इसे “अमानवीय” बताया।

10 जून को प्रेमराम लोहाघाट से दिल्ली जा रहे यात्रियों को पुराने दर के हिसाब से किराए पर ले जा रहे थे। देवराड़ी बैंड के पास अन्य टैक्सी चालकों ने उनका वाहन रोका।
कानपुर में इंसानियत शर्मसार: पानी की बाल्टी छूने पर दलित किशोर को निर्वस्त्र कर पीटा, जूतों पर थूक कर चटवाया
10 जून को प्रेमराम लोहाघाट से दिल्ली जा रहे यात्रियों को पुराने दर के हिसाब से किराए पर ले जा रहे थे। देवराड़ी बैंड के पास अन्य टैक्सी चालकों ने उनका वाहन रोका।
तेहरी गढ़वाल 'ऑनर किलिंग': नाबालिग बेटी का दलित दोस्त खटका तो पिता और दादा ने घर बुलवाकर किया टॉर्चर; कीलें ठोकी, नाखून उखाड़ा!
10 जून को प्रेमराम लोहाघाट से दिल्ली जा रहे यात्रियों को पुराने दर के हिसाब से किराए पर ले जा रहे थे। देवराड़ी बैंड के पास अन्य टैक्सी चालकों ने उनका वाहन रोका।
UP: देवबंद में जमीन विवाद पर दलित परिवारों के साथ हिंसा, सांसद चंद्रशेखर आजाद को पुलिस ने पीड़ितों से मिलने से रोका

द मूकनायक की प्रीमियम और चुनिंदा खबरें अब द मूकनायक के न्यूज़ एप्प पर पढ़ें। Google Play Store से न्यूज़ एप्प इंस्टाल करने के लिए यहां क्लिक करें.

द मूकनायक की मदद करें

‘द मूकनायक’ जनवादी पत्रकारिता करता है. यह संविधान, लोकतंत्र और सामाजिक न्याय पर चलने वाला मीडिया समूह है. अगर आप भी चाहते हैं कि ‘द मूकनायक’ हमेशा हाशिए पर खड़े लोगों की आवाज़ बुलंद करता रहे, बेजुबानों की पीड़ा दिखाते रहे तो सपोर्ट करें.

यहां सपोर्ट करें
The Mooknayak - आवाज़ आपकी
www.themooknayak.com