CJP ने शुरू किया 'PradhanGoBack' अभियान, 28 जून से सोनम वांगचुक करेंगे अनशन | Jantar Mantar Updates

शुक्रवार शाम को किसान नेताओं ने आन्दोलन का समर्थन किया और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग को दोहराया।
किसान नेता  गुरनाम सिंह चढूनी ने शुक्रवार को प्रोटेस्ट स्थल पर पहुँच कर समर्थन जताया।
किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी ने शुक्रवार को प्रोटेस्ट स्थल पर पहुँच कर समर्थन जताया।
Published on

नई दिल्ली- कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने रविवार, 28 जून को होने वाले बड़े प्रदर्शन से पहले अपना आंदोलन तेज करते हुए #PradhanGoBack अभियान शुरू कर दिया है। संगठन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे और छात्रों की आत्महत्या के मामलों में प्रत्येक प्रभावित परिवार को ₹1 करोड़ मुआवजा देने की मांग की।

CJP संस्थापक अभिजीत दीपके ने कहा, “निर्दोष छात्रों का खून धर्मेन्द्र प्रधान के हाथों पर है , वह असली आतंकवादी हैं। अगर नरेंद्र मोदी धर्मेन्द्र प्रधान का इस्तीफा नहीं ले सकते, तो वे भी अक्षम हैं और इन मौतों के लिए उतने ही जिम्मेदार हैं। रविवार को सोनम वांगचुक अनशन शुरू करेंगे क्योंकि इस सरकार ने निर्दोष जानों के प्रति कोई पश्चाताप या जवाबदेही नहीं दिखाई। हमारा मांग सरल है- धर्मेन्द्र प्रधान को तुरंत इस्तीफा देना चाहिए और हर आत्महत्या करने वाले छात्र के परिवार को ₹1 करोड़ मुआवजा मिलना चाहिए।”

अभिजीत दीपके ने आगे कहा, “दिल्ली पुलिस उन लोगों के घर पहुंच रही है जो पानी बांट रहे हैं, लेकिन निर्दोष पत्रकारों और प्रदर्शनकारियों पर हमला करने वाले अपराधियों पर चुप्पी साधे हुए है।” इधर, शुक्रवार शाम को किसान नेताओं ने आन्दोलन का समर्थन किया और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग को दोहराया। किसान नेता  गुरनाम सिंह चढूनी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा, "मोदी साब मान जाओ, प्रधान से इस्तिफा ले लो। वरना सारे किसान 28 को दिल्ली आ रहे हैं”। शुक्रवार को शिक्षा मंत्री के जन्मदिन के मौके पर CJP की टीम धर्मेंद्र प्रधान के लिए केक लेकर शिक्षा मंत्रालय गई और उन्हें शिक्षा मंत्री के तौर पर उनके बेहद खराब प्रदर्शन की याद दिलाई।

CJP की टीम धर्मेंद्र प्रधान के लिए केक लेकर शिक्षा मंत्रालय गई और उन्हें शिक्षा मंत्री के तौर पर उनके बेहद खराब प्रदर्शन की याद दिलाई।
CJP की टीम धर्मेंद्र प्रधान के लिए केक लेकर शिक्षा मंत्रालय गई और उन्हें शिक्षा मंत्री के तौर पर उनके बेहद खराब प्रदर्शन की याद दिलाई।

चीफ स्पोक्सपर्सन सौरव दास ने CJP टीम में चार नए प्रवक्ताओं की नियुक्ति की घोषणा की:

वैष्णवी गौर- पब्लिक पॉलिसी में मास्टर्स। केंद्र और राज्य सरकारों, अकेड़ेमिया और थिंक टैंक्स में अनुभव। आर्थिक नीति और शासन सुधारों पर फोकस।

आफरीन नवाज - एमबीए स्नातक, उद्यमी और अपनी वेंचर की संस्थापक। जन आंदोलनों में सक्रिय।

दीपक बलियान - पॉलिटिकल साइंस में मास्टर्स। पिछले आठ साल से किसान कार्यकर्ता।

रत्ना सिंह- लीगल जर्नलिस्ट और प्रैक्टिसिंग वकील। लगभग पांच साल का पत्रकारिता अनुभव, वर्तमान में हाईकोर्ट में प्रैक्टिस।

नव नियुक्त प्रवक्ता आफरीन नवाज ने 28 जून को जंतर-मंतर पर होने वाले प्रदर्शन के लिए प्रोटेस्ट कोऑर्डिनेशन कमेटी की घोषणा की। कमेटी में शामिल हैं: अंकित भारद्वाज, अक्षय शिंदे, रसिका खरात, शहरिन, प्रेमकाश मामग, जयसिंह शेरे, दुर्गेश कुहिके, मोहम्मद जुनैद, योगेश इंगले, रेखा शर्मा, विशाल सैनी, सुधीर सांगवान, विजय मल्लंगी, राम जाखड़।

प्रवक्ता दीपक बलियान ने कहा, “सभी अलग-अलग किसान, खाप और छात्र यूनियनों ने रविवार के प्रदर्शन को समर्थन दिया है। कई संगठनों से हम अभी संपर्क नहीं कर पाए हैं, वे भी हमसे जुड़ सकते हैं।”

CJP ने 28 जून को जंतर-मंतर पर बड़े पैमाने पर जन भागीदारी की अपील की है। छात्रों, अभिभावकों, शिक्षकों, किसान यूनियनों और सिविल सोसायटी के सभी सदस्यों से आह्वान किया गया है कि वे बड़ी संख्या में प्रदर्शन में शामिल हों।

#PradhanGoBack अभियान के तहत देशभर में जन जागरण शुरू किया गया है। संगठन का कहना है कि परीक्षा पेपर लीक, छात्र आत्महत्याओं और शिक्षा व्यवस्था की नाकामी के खिलाफ जवाबदेही तय करनी जरूरी है।

किसान नेता  गुरनाम सिंह चढूनी ने शुक्रवार को प्रोटेस्ट स्थल पर पहुँच कर समर्थन जताया।
Jantar Mantar Updates | पेपर लीक के खिलाफ CJP का नया अभियान: चौथे दिन डायपर डोनेशन ड्राइव, किसान भी पहुंचे
किसान नेता  गुरनाम सिंह चढूनी ने शुक्रवार को प्रोटेस्ट स्थल पर पहुँच कर समर्थन जताया।
रात को खुले में सोए, सुबह किसानों से मांगा समर्थन | जानिए जंतर मंतर से प्रोटेस्ट का लेटेस्ट अपडेट
किसान नेता  गुरनाम सिंह चढूनी ने शुक्रवार को प्रोटेस्ट स्थल पर पहुँच कर समर्थन जताया।
"किसी और देश के मिनिस्टर होते तो शर्म से..." CJP फाउंडर अभिजीत दीपके ने 'द मूकनायक' को बताया क्यों कॉकरोच कर रहे हैं जिद!

द मूकनायक की प्रीमियम और चुनिंदा खबरें अब द मूकनायक के न्यूज़ एप्प पर पढ़ें। Google Play Store से न्यूज़ एप्प इंस्टाल करने के लिए यहां क्लिक करें.

द मूकनायक की मदद करें

‘द मूकनायक’ जनवादी पत्रकारिता करता है. यह संविधान, लोकतंत्र और सामाजिक न्याय पर चलने वाला मीडिया समूह है. अगर आप भी चाहते हैं कि ‘द मूकनायक’ हमेशा हाशिए पर खड़े लोगों की आवाज़ बुलंद करता रहे, बेजुबानों की पीड़ा दिखाते रहे तो सपोर्ट करें.

यहां सपोर्ट करें
The Mooknayak - आवाज़ आपकी
www.themooknayak.com