UGC एक्ट के समर्थन में सड़कों पर उतरेगी आज़ाद समाज पार्टी–भीम आर्मी, 12 फ़रवरी को भोपाल में मुख्यमंत्री निवास का होगा घेराव

आज़ाद समाज पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं पार्टी के संस्थापक सदस्य सुनील अस्तेय ने ग्वालियर हाईकोर्ट परिसर में भारतीय संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा स्थापना के अभियान की जानकारी दी।
UGC एक्ट के समर्थन में सड़कों पर उतरेगी आज़ाद समाज पार्टी–भीम आर्मी
UGC एक्ट के समर्थन में सड़कों पर उतरेगी आज़ाद समाज पार्टी–भीम आर्मी
Published on

भोपाल। UGC एक्ट में किए गए हालिया नियम परिवर्तनों के समर्थन और उस पर लगाए गए स्टे के विरोध में आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम) एवं भीम आर्मी भारत एकता मिशन ने बड़े आंदोलन का ऐलान किया है। 12 फ़रवरी को राजधानी भोपाल में मुख्यमंत्री निवास का घेराव किया जाएगा। पार्टी नेताओं का दावा है कि इस प्रदर्शन में प्रदेशभर से हजारों कार्यकर्ता शामिल होंगे। यह घोषणा भोपाल स्थित पार्टी कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान की गई।

UGC मुद्दे पर “सड़क से संसद” तक संघर्ष का दावा

पत्रकार वार्ता में आज़ाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय कोर कमेटी सदस्य एवं DPSS के संस्थापक दामोदर यादव मंडल ने कहा कि UGC एक्ट के सवाल पर अगर किसी ने लगातार आवाज़ उठाई है तो वह पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आज़ाद हैं। यादव ने आरोप लगाया कि जहां एक ओर आज़ाद समाज पार्टी और भीम आर्मी ने सड़कों पर उतरकर स्टे के विरोध का फैसला किया है, वहीं मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस ने इस मुद्दे पर स्पष्ट रुख न अपनाकर खुद को भाजपा की बी टीम साबित किया है। उन्होंने कहा कि UGC के मुद्दे ने OBC वर्ग को भी यह समझने का अवसर दिया है कि उनका असली मित्र और विरोधी कौन है।

12 फ़रवरी को मुख्यमंत्री निवास घेराव, प्रदेशभर से जुटेंगे कार्यकर्ता

दामोदर यादव मंडल ने बताया कि आज़ाद समाज पार्टी और भीम आर्मी संगठन UGC में किए गए नियम परिवर्तनों का समर्थन करते हैं और इन्हें लागू रखने की मांग करते हैं। इसी उद्देश्य से 12 फ़रवरी को भोपाल में बड़े आंदोलन का आयोजन किया जा रहा है। भीम आर्मी भारत एकता मिशन के प्रदेश संयोजक सुनील बैरसिया पहले ही मुख्यमंत्री निवास घेराव की घोषणा कर चुके हैं। पार्टी के अनुसार, इस आंदोलन को सफल बनाने के लिए प्रदेश के विभिन्न जिलों से हजारों की संख्या में कार्यकर्ता भोपाल पहुंचेंगे।

हाईकोर्ट में बाबा साहब प्रतिमा स्थापित का अभियान

पत्रकार वार्ता में आज़ाद समाज पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं पार्टी के संस्थापक सदस्य सुनील अस्तेय ने ग्वालियर हाईकोर्ट परिसर में भारतीय संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा स्थापना के अभियान की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस उद्देश्य से दामोदर मंडल के संयोजन में नागपुर स्थित दीक्षा भूमि से संकल्प यात्रा की शुरुआत की गई थी। यात्रा का दूसरा चरण आगामी 14 फ़रवरी से भोपाल से प्रारंभ होगा। इस यात्रा के माध्यम से प्रदेशभर के हजारों कार्यकर्ताओं के साथ ग्वालियर पहुंचकर बाबा साहेब की प्रतिमा स्थापना के संकल्प को पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। साथ ही, UGC एक्ट के बदले हुए नियमों को जारी रखने की मांग को लेकर आंदोलन भी लगातार जारी रहेगा।

विरोध करने वालों पर तीखा हमला

आज़ाद समाज पार्टी युवा विंग के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अनिल गुर्जर ने कहा कि UGC नियमों में किया गया परिवर्तन OBC वर्ग के हित में है। उन्होंने आरोप लगाया कि हिंदू–हिंदू भाई-भाई का नारा देने वाले यदि इन नियमों का विरोध कर रहे हैं, तो यह सवाल उठता है कि क्या वे OBC वर्ग को हिंदू नहीं मानते। गुर्जर ने कहा कि पार्टी OBC, दलित और वंचित वर्गों के अधिकारों के लिए किसी भी कीमत पर पीछे नहीं हटेगी।

कई वरिष्ठ नेता रहे मौजूद

इस अवसर पर अमित बंसोड़, कमल सिंह कुशवाह, राजकुमार प्रजापति सहित पार्टी और संगठन के कई वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। नेताओं ने एक स्वर में 12 फ़रवरी के आंदोलन को ऐतिहासिक बनाने का आह्वान किया और कहा कि यह संघर्ष केवल UGC एक्ट तक सीमित नहीं, बल्कि सामाजिक न्याय और संवैधानिक मूल्यों की रक्षा से जुड़ा हुआ है।

UGC एक्ट के समर्थन में सड़कों पर उतरेगी आज़ाद समाज पार्टी–भीम आर्मी
MP: मैनिट में रैगिंग इस माह तीसरी शिकायत, जूनियर छात्र से मारपीट का गंभीर आरोप, जानिए क्या है मामला?
UGC एक्ट के समर्थन में सड़कों पर उतरेगी आज़ाद समाज पार्टी–भीम आर्मी
MP: महिला पटवारी से दुष्कर्म मामले में डिप्टी कलेक्टर दोषी, कोर्ट ने सुनाई 10 साल की सजा
UGC एक्ट के समर्थन में सड़कों पर उतरेगी आज़ाद समाज पार्टी–भीम आर्मी
MP इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित पानी मामला: त्रासदी में 31वीं मौत, इलाके में दहशत का माहौल

द मूकनायक की प्रीमियम और चुनिंदा खबरें अब द मूकनायक के न्यूज़ एप्प पर पढ़ें। Google Play Store से न्यूज़ एप्प इंस्टाल करने के लिए यहां क्लिक करें.

The Mooknayak - आवाज़ आपकी
www.themooknayak.com