मध्य प्रदेशः शराबबंदी और पलायन रोकने के लिए दलित-आदिवासी महिलाओं का हल्ला बोल प्रदर्शन

जागृत आदिवासी दलित संगठन ने बोकराटा भगोरिया में दारूबंदी, रोजगार दो, पलायन रोको के नारे लगाए.
शासकीय ठेके की शराब दुकान पर पहुंचकर महिला कार्यकर्ताओं ने उसे बंद करवाया।
शासकीय ठेके की शराब दुकान पर पहुंचकर महिला कार्यकर्ताओं ने उसे बंद करवाया। सौजन्य-जागृत आदिवासी दलित संगठन.

बोकराटा। मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले के बोकराटा के हाट भगोरिया में जागृत आदिवासी दलित संगठन के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार दारूबंदी की। शासकीय ठेके की शराब दुकान पर पहुंचकर महिला कार्यकर्ताओं ने उसे बंद करवाया। कार्यकर्ताओं ने बताया कि शराब एक सामाजिक बुराई है। भगोरिया में शराब पीने से झगड़े और विवाद की स्थिति पैदा होती है। इसलिए संगठन पिछले 20 वर्षों से लगातार भगोरिया के मौके पर शराबबंदी करवाता है।

महिला कार्यकर्ताओं ने बताया कि भगोरिया में शराब पीने से झगड़े और विवाद की स्थिति पैदा होती है.
महिला कार्यकर्ताओं ने बताया कि भगोरिया में शराब पीने से झगड़े और विवाद की स्थिति पैदा होती है.

संगठन कार्यकर्ताओं ने हाट में पेय और खाद्य पदार्थों की भी जांच करवाई। कुछ दुकानों पर गड़बड़ी पाई गई। जिसके बाद खराब खाद्य और पेय पदार्थों को तुरंत नष्ट किया गया। सम्बन्धित दुकानदारों को कार्रवाई करने की चेतावनी देकर छोड़ा गया। इसके अलावा हाट में लगी दुकानों और ठेलों पर तोल कांटे की जांच करके दुकानदारों को गड़बड़ी न करने की समझाइश दी।

संगठन के कार्यकर्ता मन्नो रावत ने बताया कि इस बार बोकराटा क्षेत्र के भगोरिया में लोगों की संख्या काफी कम है। हमारे लोग गुजरात और महाराष्ट्र पलायन पर है। साल में एक बार लगने वाले भगोरिया मेले में भी लोग अपने गांव नहीं आ पा रहे हैं।

हमारे लोग गुजरात और महाराष्ट्र पलायन पर है। साल में एक बार लगने वाले भगोरिया मेले में भी लोग अपने गांव नहीं आ पा रहे हैं।
हमारे लोग गुजरात और महाराष्ट्र पलायन पर है। साल में एक बार लगने वाले भगोरिया मेले में भी लोग अपने गांव नहीं आ पा रहे हैं।

ये कैसा विकास है?

कार्यकर्ता हरसिंह जमरे ने बताया कि भगोरिया पर्व आदिवासी समाज में आपसी मेलजोल बढ़ाने का एक जरिया है। लेकिन पिछले कई वर्षों से भगोरिया में लोगों की संख्या लगातार कम हो रही है। हमारे समाज के अधिकतर लोग पलायन कर गुजरात और महाराष्ट्र जा रहे हैं। हमारे नेता केवल नाचने और गाने ही भगोरिया में आते हैं। लोगों की समस्याओं और पलायन पर उनका कोई ध्यान नही हैं।

भगोरिया हाट के खत्म होने तक कार्यकर्ताओं द्वारा पूरे हाट में दारूबंदी जारी रखी। कई दुकानों पर संगठन कार्यकर्ताओं ने स्वयं जाकर भी शराब की जांच की। जिसकी वजह से बोकराटा भगोरिया हाट बिना किसी विवाद के संपन्न हुआ।

शासकीय ठेके की शराब दुकान पर पहुंचकर महिला कार्यकर्ताओं ने उसे बंद करवाया।
मध्य प्रदेशः जंगलों को बचाने के लिए चिपको केे बाद आदिवासी महिलाओं का बैठो आंदोलन!
शासकीय ठेके की शराब दुकान पर पहुंचकर महिला कार्यकर्ताओं ने उसे बंद करवाया।
मध्यप्रदेश: विधानसभा का विशेष सत्र बुलाने के लिए किसानों का हल्ला बोल
शासकीय ठेके की शराब दुकान पर पहुंचकर महिला कार्यकर्ताओं ने उसे बंद करवाया।
उत्तर प्रदेश: BJP ब्लॉक प्रमुख के किस डर से घरों पर पलायन का बोर्ड लगाने के लिए मजबूर हुए दलित परिवार?

द मूकनायक की प्रीमियम और चुनिंदा खबरें अब द मूकनायक के न्यूज़ एप्प पर पढ़ें। Google Play Store से न्यूज़ एप्प इंस्टाल करने के लिए यहां क्लिक करें.

The Mooknayak - आवाज़ आपकी
www.themooknayak.com