MP: बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में पीजी डॉक्टर के साथ बदतमीजी करने वाला भाजपा नेता गिरफ्तार

बुंदेलखंड मेडिकल कालेज पहुँचे भाजपा के युवा नेता अनिल श्रीवास्तव ने डॉक्टर व नर्स से बेड टच किया और कहा हमारे लिए जो कर सकते हो कर लेना
पुलिस ने शनिवार को फरार भाजपा नेता अनिल श्रीवास्तव (पीपरा) को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने शनिवार को फरार भाजपा नेता अनिल श्रीवास्तव (पीपरा) को गिरफ्तार किया है।
Published on

सागर- बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज (बीएमसी) सागर में एक महिला पीजी डॉक्टर के साथ कथित छेड़छाड़ और जान से मारने की धमकी का मामला सुर्ख़ियों में है। आरोपी में भाजपा युवा मोर्चा के राज्य कार्यकारिणी सदस्य अनिल श्रीवास्तवऔर उनके सहयोगी लक्ष्मी तिवारी शामिल हैं। पुलिस ने गोपालगंज थाने में दोनों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं के तहत FIR दर्ज की जिसके बाद आरोपी फरार हो गये थे।

पुलिस ने शनिवार को फरार भाजपा नेता अनिल श्रीवास्तव (पीपरा) को गिरफ्तार किया है। आरोपी को थाने लाकर पुलिस पूछताछ की। मामले में फरार एक अन्य आरोपी की तलाश की जा रही है।

घटना गुरुवार की सुबह लगभग 1-2 बजे इमरजेंसी वार्ड में हुई। आरोपियों ने एक महिला मरीज को इमरजेंसी इलाज के लिए अस्पताल लाया था। महिला डॉक्टर ड्यूटी पर थीं। शिकायत के अनुसार, आरोपी व्यक्ति व्यवहार ठीक नहीं रख रहे थे और स्टाफ को बाधित कर रहे थे। जब डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ ने आपत्ति जताई तो अनिल श्रीवास्तव ने कथित तौर पर डॉक्टर की पीठ पर अनुचित तरीके से हाथ लगाया और विरोध करने पर अस्पताल के बाहर गोली मारने की धमकी दी।

डॉक्टर की शिकायत पर FIR में छेड़छाड़, महिला की गरिमा भंग करना, गाली-गलौज, सरकारी काम में बाधा डालने और अन्य धाराएं शामिल हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है।

विरोध प्रदर्शन के बाद एफआईआर दर्ज

डॉक्टर्स और नर्सिंग स्टाफ का जोरदार प्रदर्शन

इस घटना के बाद बीएमसी के डॉक्टर्स और नर्सिंग स्टाफ ने जोरदार प्रदर्शन किया। आरोपियों पर एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तारी की मांग करते हुए बीएमसी के सामने चक्काजाम किया। जूनियर डॉक्टर्स एसोसिएशन (JUDA) ने पूरे राज्य में हड़ताल की चेतावनी दी। प्रदर्शनकारियों ने तत्काल गिरफ्तारी और मामले की तेज ट्रैक सुनवाई की मांग की। अस्पताल में सेवाएं प्रभावित हुईं। घटना की गंभीरता को देखते हुए गोपालगंज पुलिस ने कार्रवाई कर भाजपा नेता अनिल श्रीवास्तव और लक्ष्मी तिवारी के खिलाफ छेड़छाड़ समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर जांच में लिया। गोपालगंज थाना प्रभारी घनश्याम शर्मा ने बताया कि बीएमसी के मामले में आरोपी अनिल श्रीवास्तव को गिरफ्तार किया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। एक अन्य फरार आरोपी लक्ष्मी की तलाश कर रहे हैं।

पुलिस ने शनिवार को फरार भाजपा नेता अनिल श्रीवास्तव (पीपरा) को गिरफ्तार किया है।
8 जुलाई डेडलाइन, कास्ट सर्टिफिकेट नहीं बने: कर्नाटक में क्या 11 हजार SC छात्र CET की आरक्षित सीटों से रह जायेंगे वंचित?
पुलिस ने शनिवार को फरार भाजपा नेता अनिल श्रीवास्तव (पीपरा) को गिरफ्तार किया है।
"कब तक नज़रंदाज़ करेंगे? कोई भी सरकार सवाल-जवाब से ऊपर नहीं"-CJP ने प्रधानमंत्री मोदी को पत्र में क्या लिखा?

द मूकनायक की प्रीमियम और चुनिंदा खबरें अब द मूकनायक के न्यूज़ एप्प पर पढ़ें। Google Play Store से न्यूज़ एप्प इंस्टाल करने के लिए यहां क्लिक करें.

द मूकनायक की मदद करें

‘द मूकनायक’ जनवादी पत्रकारिता करता है. यह संविधान, लोकतंत्र और सामाजिक न्याय पर चलने वाला मीडिया समूह है. अगर आप भी चाहते हैं कि ‘द मूकनायक’ हमेशा हाशिए पर खड़े लोगों की आवाज़ बुलंद करता रहे, बेजुबानों की पीड़ा दिखाते रहे तो सपोर्ट करें.

यहां सपोर्ट करें
The Mooknayak - आवाज़ आपकी
www.themooknayak.com