"पढ़ाई का सपना दिखाकर रांची लाए, घर का काम करवाया और...": झारखंड विधायक पर नाबालिग के रेप का आरोप, विपक्ष हमलावर

झारखंड के सिमडेगा से कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा पर 14 वर्षीय अनाथ आदिवासी लड़की ने घर में काम करवाते हुए दुष्कर्म, धमकी और गर्भपात के गंभीर आरोप लगाए हैं। रांची के धुर्वा थाने में पॉक्सो एक्ट के तहत FIR दर्ज हो चुकी है। विधायक ने आरोपों से इनकार किया है।
शुक्रवार को भाजपा सिमडेगा जिला द्वारा पुतला दहन कर जोरदार आक्रोश जताया गया। सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने सड़क पर उतरकर पीड़िता को न्याय दिलाने, निष्पक्ष जांच और आरोपी विधायक की अविलंब गिरफ्तारी की मांग की।
शुक्रवार को भाजपा सिमडेगा जिला द्वारा पुतला दहन कर जोरदार आक्रोश जताया गया। सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने सड़क पर उतरकर पीड़िता को न्याय दिलाने, निष्पक्ष जांच और आरोपी विधायक की अविलंब गिरफ्तारी की मांग की।
Published on: 

रांची/सिमडेगा: झारखंड के सिमडेगा विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा पर शुक्रवार 13 नवंबर को रांची के धुर्वा थाने में पॉक्सो एक्ट और किशोर न्याय अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोप एक 14 वर्षीय आदिवासी नाबालिग लड़की ने लगाए हैं, जो सिमडेगा जिले की रहने वाली है और अनाथ होने के कारण दादा-दादी के साथ रहती थी।

लड़की की शिकायत के अनुसार, मई माह में उसे पढ़ाई और स्कूल में दाखिला दिलाने का वादा करके रांची लाया गया था। इसके बजाय उसे विधायक के सरकारी आवास पर घरेलू काम करने को मजबूर किया गया। उसने आरोप लगाया है कि 5 अगस्त को रांची स्थित विधायक आवास पर उसके साथ दुष्कर्म हुआ, जिसके बाद वह गर्भवती हो गई। बाद में चिकित्सकीय जांच में गर्भपात की जानकारी मिली। शिकायत में मारपीट, जान से मारने की धमकी और चुप रहने का दबाव डालने के आरोप भी शामिल हैं। कुछ रिपोर्टों में दो महिलाओं का नाम भी लिया गया है, जिनपर उसे घर से ले जाने का आरोप है।

हटिया डीएसपी नीरज कुमार ने पुष्टि की कि सिमडेगा विधायक के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और किशोर न्याय अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। पीड़िता को चिकित्सकीय जांच के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है और पुलिस उसका बयान भी दर्ज करेगी। मामला उजागर होने के बाद विपक्ष ने सरकार पर हमले तेज़ कर दिए, भाजपा सिमडेगा जिला द्वारा पुतला दहन कर जोरदार आक्रोश जताया गया। सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने सड़क पर उतरकर पीड़िता को न्याय दिलाने, निष्पक्ष जांच और आरोपी विधायक की अविलंब गिरफ्तारी की मांग की।

सिमडेगा कांग्रेस विधायक की करतूतों को उजागर करने वाले पत्रकार के खिलाफ ही मुकदमा दर्ज किए जाने की जानकारी मिली है। इतना ही नहीं, विधायक द्वारा हजारों की संख्या में अपने समर्थकों को बुलाकर शक्ति प्रदर्शन करने और पत्रकार को लगातार धमकियां देने की भी खबरें सामने आ रही हैं।
बाबूलाल मरांडी, नेता प्रतिपक्ष

क्या बोले विधायक ?

दो बार के विधायक बने भूषण बाड़ा ने आरोपों को पूरी तरह झूठा और भ्रामक बताया है। उन्होंने दावा किया कि यह राजनीतिक साजिश है और कांग्रेस से निकाले गए कुछ लोगों या विपक्षी तत्वों द्वारा लड़की को बहला-फुसलाकर झूठे बयान दिलवाए गए हैं। उन्होंने कहा कि लड़की उनके घर से जुलाई में चली गई थी और कई महीने बाद आरोप लगाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि वे कानूनी प्रक्रिया और जांच का सामना करने के लिए तैयार हैं और जांच के बाद स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। उनकी पत्नी जोसिमा खाखा ने भी आरोपों से इनकार किया है।

भाजपा ने विधायक की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की और धुर्वा थाने के बाहर प्रदर्शन किया। पार्टी ने राज्य सरकार पर आदिवासी लड़कियों की सुरक्षा सुनिश्चित न करने का आरोप लगाया। राज्य सरकार की ओर से निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया गया है।

मामले में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने सरकार पर बड़ा हमला करते हुए खूंटी में कहा: "मामले को भटकाने के लिए तरह-तरह के प्रयास चल रहे हैं, झारखंड की महिलाएं, झारखंड के बच्चे और आदिवासी बच्चियां कैसे सुरक्षित रहेंगी? मामले में POCSO के तहत FIR दर्ज है, जबकि विधायक ने आरोपों को साज़िश बताया है।"

शनिवार को मामले में नया मोड़ आया। पीड़िता के दादा ने सिमडेगा के पाकरटांड़ थाने में दो लोगों (जिनमें एक यूट्यूब कंटेंट क्रिएटर भी शामिल बताया गया) के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। आरोप है कि इन लोगों ने लड़की को अगवा कर और दबाव डालकर विधायक के खिलाफ झूठा बयान दिलवाया। पुलिस ने इन दोनों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और पॉक्सो एक्ट की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सिमडेगा एसपी ने इसकी पुष्टि की है।

पुलिस दोनों पक्षों की शिकायतों की जांच कर रही है। पीड़िता की सुरक्षा और निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने की मांग उठ रही है।

शुक्रवार को भाजपा सिमडेगा जिला द्वारा पुतला दहन कर जोरदार आक्रोश जताया गया। सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने सड़क पर उतरकर पीड़िता को न्याय दिलाने, निष्पक्ष जांच और आरोपी विधायक की अविलंब गिरफ्तारी की मांग की।
"ब्राह्मण भी CSI में जाकर पा सकता है OBC दर्जा?" ईसाई बनने के बाद BC/MBC आरक्षण के दावे पर मद्रास हाईकोर्ट करेगा गहन परीक्षण
शुक्रवार को भाजपा सिमडेगा जिला द्वारा पुतला दहन कर जोरदार आक्रोश जताया गया। सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने सड़क पर उतरकर पीड़िता को न्याय दिलाने, निष्पक्ष जांच और आरोपी विधायक की अविलंब गिरफ्तारी की मांग की।
ट्राइबल एक्टिविस्ट निशा भगत सुसाइड मामले में महिला आयोग सख्त: रहाटकर बोलीं, " जांच CBI को सौंपने से सरकार की जिम्मेदारी पूरी नहीं"
शुक्रवार को भाजपा सिमडेगा जिला द्वारा पुतला दहन कर जोरदार आक्रोश जताया गया। सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने सड़क पर उतरकर पीड़िता को न्याय दिलाने, निष्पक्ष जांच और आरोपी विधायक की अविलंब गिरफ्तारी की मांग की।
झारखण्ड चुनाव 2024: कैसे भाजपा ने एक आदिवासी मुख्यमंत्री की छवि बिगाड़ने के लिए मेटा पर करोड़ों रुपये फूंके — रिसर्च रिपोर्ट

द मूकनायक की प्रीमियम और चुनिंदा खबरें अब द मूकनायक के न्यूज़ एप्प पर पढ़ें। Google Play Store से न्यूज़ एप्प इंस्टाल करने के लिए यहां क्लिक करें.

द मूकनायक को सब्सक्राइब करें

'द मूकनायक' जनवादी पत्रकारिता करता है. यह संविधान, लोकतंत्र और सामाजिक न्याय पर चलने वाला मीडिया समूह है। अगर आप भी चाहते हैं कि 'द मूकनायक' हमेशा हाशिए पर खड़े लोगों की आवाज बुलंद करता रहे, बेजुबानों की पीड़ा दिखाते रहें तो सब्सक्राइब करें।

यहां सब्सक्राइब करें