मवाना: दिव्यांगों को राजनीतिक आरक्षण देने की मांग, सीएम योगी के नाम सौंपा गया ज्ञापन

मवाना में जन सहभागिता फाउण्डेशन ट्रस्ट ने एसडीएम के जरिए सीएम योगी को भेजा ज्ञापन, नगर निकायों और आगामी चुनावों में दिव्यांगों के लिए आरक्षण की उठाई मांग।
मवाना में दिव्यांगों को राजनीतिक आरक्षण देने की उठी मांग। जन सहभागिता फाउंडेशन ने CM योगी को ज्ञापन सौंपकर नगर निकायों में हिस्सेदारी मांगी है।
मवाना में दिव्यांगों को राजनीतिक आरक्षण देने की उठी मांग। जन सहभागिता फाउंडेशन ने CM योगी को ज्ञापन सौंपकर नगर निकायों में हिस्सेदारी मांगी है।
Published on

मवाना में दिव्यांगों का राजनीतिक प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करने की मांग तेज हो गई है। इसे लेकर जन सहभागिता फाउण्डेशन ट्रस्ट की ओर से उपजिलाधिकारी संतोष कुमार सिंह के माध्यम से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम एक ज्ञापन सौंपा गया है।

ट्रस्ट ने ज्ञापन में इस बात पर कड़ी आपत्ति जताई है कि नगर निकायों में नामित 2802 सदस्यों में से एक भी दिव्यांग नहीं है। इसे बेहद निंदनीय बताते हुए आगामी चुनावों में दिव्यांगों को राजनीतिक आरक्षण प्रदान करने की मांग की गई है ताकि उनका राजनीतिक प्रतिनिधित्व तय हो सके।

जन सहभागिता फाउण्डेशन ट्रस्ट के अध्यक्ष एम बिलाल मंसूरी के नेतृत्व में यह ज्ञापन दिया गया। उन्होंने संगठन के एक सर्वे का हवाला देते हुए बताया कि 81 प्रतिशत दिव्यांग किसी भी राजनीतिक दल को अपना हितैषी नहीं मानते हैं।

सर्वे के अन्य आंकड़ों के अनुसार, 55 प्रतिशत प्रतिभागी किसी भी पार्टी के दिव्यांग उम्मीदवार को वोट देने के इच्छुक हैं। वहीं, 94 प्रतिशत लोग दिव्यांगों को राजनीतिक आरक्षण दिए जाने के प्रबल समर्थक हैं।

बिलाल मंसूरी ने कहा कि राजस्थान, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और तमिलनाडु जैसे राज्य दिव्यांगों को नामित कर उनके राजनीतिक समावेशन पर प्रमुखता से काम कर रहे हैं। इसके विपरीत, उत्तर प्रदेश में सबसे अधिक 54 लाख दिव्यांग होने के बावजूद उन्हें नजरअंदाज किया जा रहा है।

ज्ञापन में संविधान के अनुच्छेद 243 (R) 3 का भी हवाला दिया गया है। इसमें कहा गया है कि जिस वर्ग का प्रतिनिधित्व न हो, उसे नामित करके उसकी भागीदारी सुनिश्चित की जानी चाहिए, लेकिन दिव्यांग वर्ग की उपेक्षा की जा रही है।

ट्रस्ट ने सरकार से पुरजोर अपील की है कि दिव्यांगों को नगर निकायों में नामित किया जाए और आगामी चुनावों में उनके लिए सीटें आरक्षित की जाएं।

इस ज्ञापन को सौंपने के दौरान मुख्य रूप से रियाजउद्दीन मलिक, एडवोकेट सतीश, अराफात अंसारी और अभिषेक नागर आदि मौजूद रहे।

मवाना में दिव्यांगों को राजनीतिक आरक्षण देने की उठी मांग। जन सहभागिता फाउंडेशन ने CM योगी को ज्ञापन सौंपकर नगर निकायों में हिस्सेदारी मांगी है।
ऑस्ट्रेलिया में जातिवाद के खिलाफ जंग का नया हथियार 'Caste Discrimination Register': क्या है ये अनूठी पहल | Dalit History Month
मवाना में दिव्यांगों को राजनीतिक आरक्षण देने की उठी मांग। जन सहभागिता फाउंडेशन ने CM योगी को ज्ञापन सौंपकर नगर निकायों में हिस्सेदारी मांगी है।
EPFO वाले खुद ले रहे 37 हज़ार रुपये पेंशन लेकिन EPS पेंशनभोगी मात्र 1,000 रुपये पर गुज़ारे को मजबूर! संसद में असमानता का खुलासा
मवाना में दिव्यांगों को राजनीतिक आरक्षण देने की उठी मांग। जन सहभागिता फाउंडेशन ने CM योगी को ज्ञापन सौंपकर नगर निकायों में हिस्सेदारी मांगी है।
MP में आस्था के नाम पर डर का आतंक! ग्वालियर के मंदिर में श्रद्धालु की पिटाई, पुजारी बोला- "तांत्रिक क्रिया से भस्म कर देंगे”

द मूकनायक की प्रीमियम और चुनिंदा खबरें अब द मूकनायक के न्यूज़ एप्प पर पढ़ें। Google Play Store से न्यूज़ एप्प इंस्टाल करने के लिए यहां क्लिक करें.

The Mooknayak - आवाज़ आपकी
www.themooknayak.com