जालौन: डॉ. अम्बेडकर प्रतिमाओं के सौंदर्यीकरण के लिए दलित संगठनों ने भरी हुंकार, 134 गांवों की ग्राउंड रिपोर्ट के साथ CM को सौंपा ज्ञापन

जालौन में डॉ. अम्बेडकर माह के समापन पर दलित संगठनों ने उठाई मांग, 134 गांवों में मूर्तियों के सुंदरीकरण और सुरक्षा के लिए सीएम को भेजा ज्ञापन।
Dr Ambedkar statue beautification, Dalit Adhikar Manch
डॉ. अम्बेडकर प्रतिमाओं के सुंदरीकरण और सुरक्षा को लेकर जालौन के दलित संगठनों ने सीएम को सौंपा ज्ञापन।
Published on

उरई (जालौन)। बुंदेलखंड दलित अधिकार मंच और दलित सम्मान व न्याय केंद्र द्वारा आयोजित डॉ. अम्बेडकर माह का आज समापन हो गया। इस अवसर पर सामाजिक संगठनों की टीम ने जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन सौंपा। इस ज्ञापन में पूरे उत्तर प्रदेश में स्थापित डॉ. अम्बेडकर प्रतिमाओं के सर्वेक्षण और उनके सौंदर्यीकरण की महत्वपूर्ण मांग उठाई गई है।

अम्बेडकर माह के दौरान जिले के 135 से अधिक गांवों में दलित सम्मान व न्याय सभाओं का आयोजन किया गया। समापन कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी कार्यालय पहुंची 14 सदस्यीय टीम में तहसील कोर्डिनेटर प्रदीप कुमार, सनेशराजा, उषा देवी, देवेंद्र अनिल, सचिन चौधरी, अनीता और सुरेंद्र सहित एड. निकहत प्रवीन, एड. अजय सिंह, एड. किरन मेहरा और अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे। इन कार्यकर्ताओं ने पूरे अप्रैल माह में समुदाय को शिक्षित और जागरूक करने का अभियान चलाया।

अभियान के दौरान कार्यकर्ताओं ने भारतीय संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक पाठ किया और ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों की समस्याओं का संकलन किया। ज्ञापन में बताया गया कि कई गांवों में वंचित तबके के परिवारों की सरकारी योजनाओं तक सुगम पहुंच नहीं है। इसके साथ ही विभिन्न गांवों में स्थापित बाबा साहब की प्रतिमाओं के पास गंदगी का जमावड़ा और नालियों की खराब स्थिति जैसी समस्याएं भी प्रमुखता से सामने आई हैं।

संगठन ने जिले की 134 ग्राम पंचायतों में स्थापित डॉ. अम्बेडकर की प्रतिमाओं की एक विस्तृत यथास्थिति रिपोर्ट तैयार की है। सर्वेक्षण में यह तथ्य सामने आया कि कई स्थानों पर प्रतिमाओं के सौंदर्यीकरण की तत्काल आवश्यकता है। कुछ गांवों में प्रतिमाओं की स्थापना को लेकर विवाद की स्थिति है, तो कहीं बाबा साहब के नाम पर आवंटित सरकारी और ग्राम समाज की जमीनों पर अवैध कब्जे की बात सामने आई है।

हाईकोर्ट के अधिवक्ता कुलदीप कुमार बौद्ध ने इस अवसर पर कहा कि बाबा साहब का असली सम्मान उनके सिद्धांतों पर चलने से ही संभव है। उन्होंने 7 अप्रैल 2026 को मुख्यमंत्री द्वारा मंजूर की गई 403 करोड़ रुपये की 'डॉ. अम्बेडकर मूर्ति विकास योजना' का स्वागत किया। उन्होंने जोर दिया कि इस योजना का क्रियान्वयन जमीनी स्तर पर प्रभावी ढंग से होना चाहिए ताकि मूर्तियों का उचित विकास हो सके।

ज्ञापन के माध्यम से प्रमुख रूप से मांग की गई है कि पूरे प्रदेश में स्थापित प्रतिमाओं का जिलावार सर्वेक्षण कराकर आधिकारिक सूची जारी की जाए। जनपद जालौन के चिन्हित 134 गांवों में प्रतिमाओं के पास छतरी, बाउंड्रीवाल, सीसीटीवी कैमरे और हरियाली की व्यवस्था सुनिश्चित करते हुए जल्द सौंदर्यीकरण कार्य पूरा किया जाए।

संगठनों ने यह भी मांग रखी है कि जो ग्रामीण अपने क्षेत्रों में पंचायत के माध्यम से डॉ. अम्बेडकर की प्रतिमा स्थापित करना चाहते हैं, उन्हें जिला प्रशासन की ओर से सुगमता से अनुमति और स्वीकृति प्रदान की जाए। ज्ञापन में स्पष्ट किया गया कि नई प्रतिमाओं की स्थापना सम्मानपूर्वक और प्रशासनिक सहयोग के साथ सुनिश्चित की जानी चाहिए।

Dr Ambedkar statue beautification, Dalit Adhikar Manch
आगरा में घर में घुसकर दलित युवती का अपहरण: चंद्रशेखर आजाद ने उठाया बेटियों की सुरक्षा पर सवाल, की सख्त कार्रवाई की मांग
Dr Ambedkar statue beautification, Dalit Adhikar Manch
भीषण गर्मी से श्रमिकों को बचाने के लिए केंद्र सरकार सख्त, राज्यों को जारी की नई एडवाइजरी
Dr Ambedkar statue beautification, Dalit Adhikar Manch
जब एक टांग पर हाथ जोड़े खड़े रहे दलित सरपंच: वो 11 स्तब्ध करने वाली घटनाएं जिन्होंने राजस्थान हाई कोर्ट को खाप पंचायतों के विरुद्ध सख्ती के लिए कर दिया मजबूर |TM Mega Report

द मूकनायक की प्रीमियम और चुनिंदा खबरें अब द मूकनायक के न्यूज़ एप्प पर पढ़ें। Google Play Store से न्यूज़ एप्प इंस्टाल करने के लिए यहां क्लिक करें.

द मूकनायक की मदद करें

‘द मूकनायक’ जनवादी पत्रकारिता करता है. यह संविधान, लोकतंत्र और सामाजिक न्याय पर चलने वाला मीडिया समूह है. अगर आप भी चाहते हैं कि ‘द मूकनायक’ हमेशा हाशिए पर खड़े लोगों की आवाज़ बुलंद करता रहे, बेजुबानों की पीड़ा दिखाते रहे तो सपोर्ट करें.

यहां सपोर्ट करें
The Mooknayak - आवाज़ आपकी
www.themooknayak.com