अब तक की मुख्य खबरें: पड़ोसी ने 6 महीने की बच्ची से किया रेप

राजस्थान: महिला से दुष्कर्म के आरोपी गिरफ्तार
राजस्थान: महिला से दुष्कर्म के आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली। देश भर में बीते चौबीस घंटो में महिला अपराध की अलग-अलग घटनाएं सामने आईं हैं। कहीं 6 माह की बच्ची से बलात्कार किया गया तो कहीं शादी शुदा महिला को बलात्कार के बाद निर्वस्त्र कर सड़क पर छोड़ दिया गया। वहीं एक अन्य मामले में, एक हिन्दू युवक ने मुस्लिम बनकर मुस्लिम लड़की से शादी की, बाद में उसे छोड़ दिया।

राजस्थान: महिला के साथ गैंग रेप

राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के गंगापुर थाना क्षेत्र में एक महिला शनिवार देर शाम खाना खाकर टहलने के लिए घर से बाहर निकली थी। इस दौरान अज्ञात बदमाश महिला का अपहरण कर सुनसान खण्डहर में ले गए। जहां महिला के साथ सामूहिक बलात्कार किया गया। बलात्कार के बाद आरोपी महिला को निर्वस्त्र कर सड़क पर छोड़कर भाग गए। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस महिला को अपने साथ बाअदब पुलिस थाने लाई। जहां पीड़ित महिला से घटना की जानकारी लेने के बाद आरोपियों की धरपकड़ के लिए पुलिस ने इलाके में अलग-अलग टीमें रवाना की। पुलिस ने शनिवार आधी रात दोनो आरोपियों को डिटेन कर पूछताछ के बाद रविवार सुबह गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस का दावा मर्जी से गई थी महिला

आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद गंगापुर पुलिस ने घटनाक्रम का खुलासा करते हुए सामुहिक बलात्कार की बात को तो स्वीकार किया है, लेकिन अपहरण के आरोपों को सिरे से नकारते हुए महिला के आरोपियों के साथ मर्जी से जाने का दावा किया है।

गांगपुर थानाधिकारी नरेन्द्र जैन ने द मूकनायक को बताया कि गिरफ्तार आरोपी गिरधारी गाडरी महिला का पूर्व परिचित है। घटना से पूर्व महिला और आरोपी छोटू सरगरा के फोन पर बात हुई थी। गंगापुर थानाधिकारी का दावा है कि महिला आरोपी के साथ बाइक पर बैठकर अपनी मर्जी से गई थी। रास्ते में दूसरा आरोपी गिरधारी गाडरी जो कि पहले से महिला का परिचित था इन दोनों के साथ बाइक पर पीछे बैठा था। दोनों आरोपी महिला को एक खण्डहर में ले गए। जहां दोनों ने महिला के साथ बारी-बारी से शारीरिक सम्बंध बनाए। इस दौरान छोटू सरगरा ने महिला को रातभर अपने साथ रखने की बात कही थी, लेकिन महिला नहीं मानी। रात में रोकने के लिए जोर जबरदस्ती करने पर महिला बिना कपड़ों के भागकर सडक़ पर आ गई। इस दौरान आरोपी भी घबराकर महिला को छोड़कर भाग गए। बाद में कुछ लोगों ने महिला को निर्वस्त्र सड़क पर घबराए हुए देखा तो पुलिस को सूचना देकर महिला को शॉल ओढ़ाया था।

पड़ोसी ने किया 6 महीने की बच्ची से बलात्कार, आरोपी गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश संभल जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के एक गांव पड़ोसी के द्वारा छः महीने की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी संजीव को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार पीड़िता की मां ने बताया कि गुरुवार की शाम को मेरी 6 महीने की बच्ची घर के आंगन में चारपाई पर लेटी थी। पड़ोस में रहने वाला आरोपी संजीव हमारे घर आया। आरोपी ने बच्ची की मां से पानी मांगा। मां पानी लाने गई तो आरोपी ने बच्ची को गोद में उठाकर खिलाने लगा।

पुलिस के अनुसार पीड़िता बताती है कि आरोपी को पानी देकर वह रसोई घर में काम करने में व्यस्त हो गई। इस दौरान आरोपी बच्ची को लेकर घर के बाहर बरामदे में चला गया। उसने बच्ची के साथ गंदी हरकत की। बच्ची के रोने की आवाज सुनकर वह पहुंची तो आरोपी बच्ची को तख्त पर लिटाकर भागने लगा। बच्ची के प्राइवेट पार्ट से ब्लीडिंग हो रही थी। बच्ची को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। बच्ची की मां की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बलात्कार के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

यूपी: घर से अपहरण कर किशोरी से दुष्कर्म

उत्तर प्रदेश के थाना जैथरा इलाके में दिन-दहाड़े किशोरी का घर से अपहरण कर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोपी ने पीड़िता को अपने घर ले जाकर बलात्कार किया। किशोरी की तलाशी के दौरान परिजनों को घटना की जानकारी ली। इस पर पीड़ित पिता बेटी को लेकर थाने पहुंचा। जहां पिता ने आरोपी के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।

पुलिस के अनुसार पिता ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि गुरुवार दोपहर को नाबालिग बेटी पानी भरने घर में आई थी। आरोप है कि इसी दौरान आरोपी योगेश आया और नाबालिग बेटी को उठा ले गया। पीड़िता चिल्लाई तो आरोपी ने उसका मुहँ बंद कर दिया। उठाकर अपने घर में ले गया। आरोप है कि घर में ले जाकर बेटी के साथ दुष्कर्म किया। बेटी को घर न पाकर घरवालों ने तलाश किया। गांव में कई जगह तलाश किया। बेटी का पता नहीं चला। घरवालों को शक हुआ और आरोपी के घर पहुंचे। घरवालों को देख आरोपी अपने घर से भाग गया, साथ ही आरोपी बेटी को कमरे में बंद कर गया था। आरोपी की मां ने कमरे की कुंडी खोली, जिसके बाद बेटी का पता चला। बेटी ने पूरी आपबीती बताई, जिसे सुनकर घरवालों के होश उड़ गए। पिता बेटी को साथ लेकर थाना जैथरा पहुंचे। पुलिस को घटना की जानकारी दी। पिता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

एसएचओ फूल चन्द्र का कहना है कि मामले में पिता का आरोप है कि आरोपी ने बेटी के साथ गलत काम किया। आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है। पीड़िता को मेडिकल के लिए महिला जिला अस्पताल भेजा जाएगा।

नौकरी दिलाने के बहाने संबंध बनाने का दबाव, आरोपी गिरफ्तार

गाजियाबाद, कविनगर क्षेत्र निवासी एक युवती की नौकरी लगवाने के नाम पर कार में बैठाकर ले जाने और रास्ते में छेड़छाड़ करके शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव बनाने का मामला सामने आया है। आरोपी ने घटना के बारे में किसी को बताने पर पीड़िता को धमकी भी दी है। घटना के बाद पीड़ित युवती ने कविनगर थाने में राजीव अग्रवाल के खिलाफ केस दर्ज कराया है। युवती का कहना है कि वह पूर्व में साहिबाबाद की एक कंपनी में नौकरी करती थीं। अब वह नौकरी की तलाश कर रही थी तो उनकी पूर्व सहकर्मी ने उन्हें राजीव अग्रवाल का नंबर दिया। उन्होंने उस नंबर पर संपर्क किया तो तीन सितंबर को राजीव ने उन्हें पुराना बस अड्डे पर बुलाया और कहा कि अपने दस्तावेज लेकर आना। वह उसकी नौकरी लगवा देगा।

पांच सितंबर को उसने युवती को बुलाया और अपनी वैगनआर कार में बैठाकर राजनगर की तरफ ले गया। आरोप है कि रास्ते में कार में वह उनके के साथ अश्लील हरकतें करने लगा। आरोप है कि उसने कहा कि उसे खुश करने पर ही वह नौकरी लगवाएगा। तभी आरोपी ने शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाया। एसीपी कविनगर अभिषेक श्रीवास्तव का कहना है कि मामले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

युवक ने झूठ बोलकर मुस्लिम महिला से निकाह किया, पति समेत 11 लोगों पर एफआईआर

उत्तर प्रदेश के बदायूं में एक युवक ने झूठ बोलकर मुस्लिम महिला से निकाह कर लिया। जबकि वह पहले भी पांच लड़कियों को अपने झांसे में फंसाकर शादी कर चुका है। वह मुस्लिम बनकर मुस्लिम लड़कियों को और हिन्दू बनकर हिन्दू लड़कियों को अपने जाल में फंसाता है।

पीड़ित महिला ने कोतवाली पुलिस को दी अपनी शिकायती पत्र में कहा है कि वह दातागंज की रहने वाली है। उसका निकाह हाथरस जनपद के मानिकपुर निवासी शाहरूख खां उर्फ श्याम के साथ दो मार्च 2022 को हुआ था। हैसियत के मुताबिक, दहेज में ढाई लाख रुपये कैश, 10 तोला सोना, 15 तोला चांदी और एक बोलेरो कार दी थी। निकाह के बीस दिन बाद ही उसका पति एक दूसरे समुदाय की लड़की को लेकर भाग गया। इस मामले में जब उसने अपने ससुरालियों से शिकायत की तो वे लोग भी अपने बेटे का समर्थन किए। वे लोग उल्टा उससे दहेज में दस लाख रुपये की डिमांड करने लगे। विरोध पर उससे मारपीट की और अब जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। बाद में उसे पता चला कि शाहरूख ने उसके साथ ही नहीं बल्कि झूठ बोल कर पांच अन्य युवतियों से भी शादी की है। वह मुस्लिम बनकर मुस्लिम लड़कियों को और हिन्दू बनकर हिन्दू लड़कियों को अपने जाल में फंसाता है। दहेज के नाम पर उनसे रकम और जेवर, घरेलू सामान मंगाता है।

इस मामले में दातागंज कोतवाली प्रभारी सौरभ सिंह ने शनिवार को बताया कि एक महिला ने अपने पति और ससुरालियों के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी है। उसने बताया कि झूठ बोलकर उसके पति ने उससे निकाह किया है। वो पहले भी पांच लड़कियों से शादी कर चुका है। महिला द्वारा लगाए गए आरोपों की जांच की जा रही है। दोषी पाए जाने पर उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें-
राजस्थान: महिला से दुष्कर्म के आरोपी गिरफ्तार
मणिपुर हिंसा ग्राउंड रिपोर्ट: रिलीफ कैम्प में गंभीर बीमारियों से जूझ रहीं ये कुकी महिलाएं, तीन लाख आबादी के बीच एक सरकारी अस्पताल
राजस्थान: महिला से दुष्कर्म के आरोपी गिरफ्तार
मणिपुर में सेना और पुलिस से लूटे गए हथियारों से हिंसा की आशंका!
राजस्थान: महिला से दुष्कर्म के आरोपी गिरफ्तार
मणिपुर हिंसा ग्राउंड रिपोर्ट: “किताबें और यूनिफॉर्म जल गए, हम फिर से अपने घर और स्कूल लौटना चाहते हैं”
राजस्थान: महिला से दुष्कर्म के आरोपी गिरफ्तार
मणिपुर हिंसा ग्राउंड रिपोर्ट: आदिवासियों को 'बाहरी' बताने का नैरेटिव और पहाड़ी में बसे लोगों का सच

द मूकनायक की प्रीमियम और चुनिंदा खबरें अब द मूकनायक के न्यूज़ एप्प पर पढ़ें। Google Play Store से न्यूज़ एप्प इंस्टाल करने के लिए यहां क्लिक करें.

The Mooknayak - आवाज़ आपकी
www.themooknayak.com