दिनभर की मुख्य खबरें: दंपति पर नाबालिग को बाथरूम में बन्द करने और यौन शोषण का आरोप, विदेशी महिला से छेड़छाड़

सांकेतिक तस्वीर
सांकेतिक तस्वीरफोटो साभार- सोशल मीडिया

नई दिल्ली। भारत में पिछले 12 घण्टे में महिला अपराध से जुड़े कई मामले सामने आए हैं। इन घटनाओं में महिला अपराध से जुड़ा मामला चौका देने वाला है। महाराष्ट्र के नागपुर जिले में 12 साल की नाबालिग के साथ क्रूरता की सारी हदें पार कर दी गई। नाबालिग को पांच दिन तक बाथरुम में बन्द रखा गया। उसके साथ कथित रूप से यौन सम्बन्ध बनाये गए। जब भी नाबालिग से गलती हुई तो उसकी पिटाई की गई। साथ ही उसके प्राइवेट पार्ट को सिगरेट से दागा गया। इस मामले में पुलिस ने पीड़िता को रेस्क्यू किया है। पुलिस पूरे मामले में कार्रवाई में जुट गई है। इसके अलावा झारखंड और यूपी से भी इससे मिलते-जुलते मामले सामने आए हैं।

जानिए क्या है सभी मामले?

महाराष्ट्र के नागपुर में एक 12 साल की लड़की के साथ बुरा बर्ताव किया गया और उसे कई दिनों तक बाथरूम में बंद कर रखा गया था। मामले में पुलिस को जानकारी मिलने के बाद लड़की को बचाया गया है और अब उसकी मेडिकल जांच हो रही है। कथित तौर पर, नाबालिग लड़की को पांच दिनों तक बाथरूम में बंद रखा गया था और उसके निजी अंगों सहित पूरे शरीर पर जलने और चोट के निशान के साथ उसे दयनीय स्थिति में पाया गया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ने पुलिस के हवाले से बताया कि लड़की जिसे कथित तौर पर नागपुर में एक जोड़े द्वारा घरेलू सहायिका के रूप में रखा गया था, लगातार उसका शारीरिक शोषण किया गया था।

लड़की के माता-पिता ने अपने बयान में कहा है कि जोड़े ने उनसे कहा था कि वह उनकी बेटी को नागपुर लाकर अच्छी शिक्षा और देखभाल करेंगे। दावा यह भी है कि नाबालिग कथित तौर पर चार से पांच दिन बाथरूम में बंद थी, जब जोड़ा उसे वहीं छोड़कर बेंगलुरु गए थे।

रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि काम के दौरान अगर नाबालिग से कुछ गलती हो जाती थी तो वे उसे गर्म तवे और सिगरेट से जलाते थे। ऐसे में कथित तौर पर पीड़िता के निजी अंगों पर चोट के निशान देखे गए हैं। बचाव अभियान में मदद करने वाली सामाजिक कार्यकर्ता शीतल पाटिल ने कहा कि पीड़िता की मेडिकल जांच से पता चला है कि उसके निजी अंगों सहित शरीर पर कई चोटें और जलने के निशान थे। बिजली विभाग के कर्मचारियों ने सबसे पहले लड़की को बाथरूम में बंद पाया था जब वह बाथरूम की खिड़की से झांक रही थी और बाहर निकलने की कोशिश कर रही थी। लड़की ने बिजली विभाग के कर्मचारियों से भी मदद की गुहार लगाई थी। एक अन्य पड़ोसी ने बताया कि नाबालिग बाथरूम की खिड़की से बाहर निकलना चाह रही थी, हमने उसकी मदद की और बाहर निकाल कर खाना खिलाया। इसके बाद पुलिस को इसकी जानकारी दी।

बता दें कि आरोपियों की पहचान ताहा अरमान इस्तियाक खान, उसकी पत्नी हिना और साला अजहर के रूप में हुई है। पुलिस ने ताहा अरमान इस्तियाक खान को गिरफ्तार कर लिया है और बाकी फरार है, पुलिस उनकी भी तलाश में जुट गई है।

आरोपियों के खिलाफ मानव तस्करी, बलात्कार, अप्राकृतिक यौन संबंध, धमकी, हमला का मामला दर्ज किया गया है, साथ ही यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम और किशोर न्याय अधिनियम के कई प्रावधान लागू किए गए हैं।

मेला देखकर लौट रही नाबालिग बच्ची का मनचलों ने किया अपहरण!

झारखंड, राची खलारी थाना क्षेत्र में एक नाबालिक के साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया। मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, हालांकि एक आरोपी अब भी पुलिस की गिरफ्त से दूर है।

जानकारी के अनुसार, पीड़िता अपने परिवार और पड़ोसियों के साथ मेला घूम कर परिवार और ग्रामीणों के पीछे-पीछे चल रही थी तभी चाकू की नोंक पर बच्ची को 4 आरोपियों ने अगवा कर लिया और फिर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। देर रात बच्ची निर्वस्त्र स्थिति में परिवार के लोगों को मिली। जिसके बाद पीड़िता ने मामले की जानकारी परिजनों को दी और परिजनों ने स्थानीय थाने पर मामला दर्ज कराया।

मामले की जानकारी देते हुए ग्रामीण एसपी हारीश बिन जमा ने बताया कि चार में से तीन आरोपी को पकड़ लिए गए हैं। जिसमें लपरा का रहने वाला मौसम अंसारी व सेल्टन मेंडिस तथा महावीर नगर का रहने वाला निकेश कुमार गुप्ता है। वहीं, चौथे आरोपी की तलाश जारी है।

विदेशी मूल की महिला से छेड़छाड़

लखनऊ, हजरतगंज स्थित डीजीपी आवास और पिंक बूथ- 8 के बीच शराब के नशे में चूर एक रिक्शा चालक ने विदेशी मूल की महिला से छेड़छाड़ की। यह देख कुछ लोगों ने शोर मचाया। हजरतगंज कोतवाली से कुछ दूरी पर स्थित निशात अस्पताल के पास एक विदेशी मूल की महिला परिवार संग रहती हैं। वह एक प्रतिष्ठित स्कूल की टीचर रह चुकी हैं। वह मानसिक रूप से बीमार हैं। शनिवार को वह घर से अकेले निकलीं और रायबरेली के पन्नालाल के रिक्शे पर बैठ गईं। रिक्शा चालक करीब एक घंटे तक उनको हजरतगंज इलाके में घूमाता रहा। इसके बाद डीजीपी आवास और पिंक बूथ नंबर 8 के पास पहुंचा और सन्नाटा देख महिला से छेड़छाड़ करने लगा। चालक की इस हरकत को कुछ लोगों ने देखकर शोर मचा दिया। आरोपी रिक्शा छोड़कर भागने लगा। लोगों ने दौड़कर उसे पकड़ लिया।

पिंक बूथ में पूछताछ के बाद हजरतगंज पुलिस ने महिला को सरकारी गाड़ी से सुरक्षित उनके घर पहुंचाया। वहीं आरोपी पन्नालाल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

हिमाचल प्रदेश: आदिवासी और दलित बच्चों की स्कॉलशिप हड़पने वाले 4 सरकारी कर्मचारी गिरफ्तार

आदिवासी और दलित बच्चों की स्कॉलरशिप हड़पने के आरोप में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने चार सरकारी अधिकारियों को बुधवार 30 अगस्त को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार हुए अधिकारी हिमाचल प्रदेश के उच्च शिक्षा निदेशालय में अधिकारी थे। वहीं इस पूरे घोटाले में शिक्षा निदेशालय के अलावा प्राइवेट इंस्टीट्यूशन और बैंक भी शामिल है। यह पूरा घोटाला एसटी/एससी स्कॉलरशिप से जुड़ा है। इसमें करीब 200 करोड़ का घोटाला किया गया था।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारी ने बताया कि जोसन और कुमार की एजुकेशन और स्किल डेवलपमेंट के संस्थान थे। ये संस्थान फ़र्जी दस्तावेज़ों के ज़रिए दलितों और आदिवासियों की अंडर मैट्रिकुलेशन और पोस्ट मैट्रिकुलेशन स्कॉलरशिप हड़प लेते थे। वहीं हितेश गांधी बच्चों के एकांउट से पैसे लेकर उसे इंस्टीटयूशन के एकांउट में पैसे ट्रांसफर करते थे। इन सभी को कोर्ट ने 5 दिन की हिरासत में रखा है।

यह भी पढ़ें-
सांकेतिक तस्वीर
मणिपुर हिंसा ग्राउंड रिपोर्ट: आदिवासियों को 'बाहरी' बताने का नैरेटिव और पहाड़ी में बसे लोगों का सच
सांकेतिक तस्वीर
मणिपुर हिंसा ग्राउंड रिपोर्ट: "हम गिड़गिड़ाए, लेकिन भीड़ बोली कपड़े उतारो नहीं तो तुम्हें मार डालेंगे ...!"
सांकेतिक तस्वीर
मणिपुर हिंसा ग्राउंड रिपोर्ट: चुराचांदपुर में प्रवेश के लिए सिर्फ मुस्लिम ड्राइवर ही क्यों?
सांकेतिक तस्वीर
मणिपुर हिंसा ग्राउंड रिपोर्ट: रिलीफ कैंपों के कम स्पेस में करवटों में दिन गुजारती गर्भवती महिलाएं, नवजातों की जिंदगियां दांव पर

द मूकनायक की प्रीमियम और चुनिंदा खबरें अब द मूकनायक के न्यूज़ एप्प पर पढ़ें। Google Play Store से न्यूज़ एप्प इंस्टाल करने के लिए यहां क्लिक करें.

Related Stories

No stories found.
The Mooknayak - आवाज़ आपकी
www.themooknayak.com