अब तक की मुख्य खबरें: 2022 से स्कूल के लिए निकली नाबालिगों को होटल ले जाकर किया जा रहा था रेप

अब तक की मुख्य खबरें: 2022 से स्कूल के लिए निकली नाबालिगों को होटल ले जाकर किया जा रहा था रेप

नई दिल्ली। भारत में पिछले 12 घण्टे में कई बड़ी घटनाएं प्रकाश में आई है। नई दिल्ली में दो नाबालिग लड़कियों को 2022 से स्कूल न जाकर एक होटल में ले जाकर रेप करने की घटना सामने आई है। पुलिस ने शुक्रवार को घटना संज्ञान में आने पर मामला दर्ज किया। मध्य प्रदेश में एक युवती से छेड़छाड़ की घटना में भाई द्वारा एफआईआर दर्ज करने और इस मामले में सुलह न करने पर पीटकर हत्या कर दी। इस मामले में 9 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। यूपी के गाजियाबाद में एक बच्ची से डिजिटल रेप की घटना सामने आई जबकि बिजनौर में डॉक्टरों की लापरवाही से एक प्रसूता ने अपनी जिंदगी गंवा दी।

जनिये क्या है सभी मामले?

नई दिल्ली के शाहदरा जिले के जगतपुरी थाने इलाके के एक होटल में दो लड़कियों से 2022 से रेप होने का मामला सामने आया है। पुलिस ने दोनों लड़कियों के बयान पर शुक्रवार को रेप और पॉक्सो एक्ट के तहत दो मुकदमे दर्ज कर लिए हैं। पुलिस अफसरों का दावा है कि दोनों की पहचान हो गई है, जो लड़कियों से परिचित हैं। दोनों यूपी के रहने वाले, जिनकी तलाश में पुलिस की टीमें भेजी गई हैं। सूत्रों ने बताया कि दोनों लड़कियां 15 साल की हैं, जो शाहदरा इलाके के एक स्कूल में पढ़ती हैं। इनके परिजनों को पता चला कि दोनों काफी समय से स्कूल नहीं जा रही थी। परिजनों ने पूछताछ और छानबीन की तो पता चला कि दो लड़के इन्हें जगतपुरी इलाके के एक होटल में 2022 से ले जा रहे हैं। लड़के आपस में रिश्तेदार हैं, जिनमें से एक की उम्र 20 साल तो दूसरे की 28 साल है। पुलिस को वारदात की जानकारी दी गई। जिसके बाद पुलिस ने दोनों की काउंसिलिंग और मेडिकल के बाद बयान लेकर रेप, पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज किया गया है।

पहले बहन को छेड़ा फिर भाई को मार डाला, मां को निर्वस्त्र घुमाया; सागर में दलित परिवार के साथ बर्बरता

मध्य प्रदेश के सागर जिले के खुरई विधानसभा क्षेत्र में बरोदिया नौनगर गांव का मामला है। पुलिस के मुताबिक यहां रहने वाली एक लड़की के साथ दो दिन पहले छेड़खानी हुई थी

पीड़िता ने इस संबंध में पुलिस में शिकायत दी थी। इसी मामले में आरोपी पीड़िता के परिवार पर राजीनामा के लिए दबाव बना रहे थे। इसके लिए एक पंचायत भी हुई, जिसमें पीड़िता के भाई ने घटना का विरोध किया तो आरोपियों ने वहीं पर उसकी पीट पीटकर हत्या कर दी।

आरोप है कि इसी दौरान पीड़िता की मां उसके बचाव में आगे आई तो आरोपियों ने उसे पहले निर्वस्त्र किया और फिर उसी हालत में उसे गांव में घुमा दिया। इस घटना को लेकर दोनों पक्षों में तनाव की स्थिति बनी है। पीड़ित पक्ष ने इस संबंध में पुलिस में शिकायत दी है। साथ ही ऐलान किया है कि अब मृतक का तबतक अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा, जबतक कि आरोपियों के मकान पर बुलडोजर नहीं चल जाता। फिलहाल पुलिस पीड़ित पक्ष के साथ शव के अंतिम संस्कार के लिए समझाइश कर रही है। इस मामले में पुलिस ने 9 मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें 3 आरोपियों पर हत्या, बलवा और एससीएसटी की धाराओं में केस दर्ज किया गया है।

गाजियाबाद: बच्ची से डिजिटल रेप कर रहा था चाउमीन बेचने वाला, गिरफ्तार

यूपी के गाजियाबाद जिले के मोदीनगर क्षेत्र में एक कॉलोनी में चाउमीन का ठेला लगने वाले व्यक्ति द्वारा नौ वर्षीय बच्ची से डिजिटल रेप का मामला सामने आया है। आरोपी करीब एक माह से बच्ची को परेशान कर रहा था। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

एक व्यक्ति अपनी पत्नी और नौ और तीन वर्षीय बच्ची के साथ नगर की एक काॅलोनी में किराये पर रहता है। व्यक्ति और उसकी पत्नी मजदूरी करते हैं। घर पर उनकी दोनों बेटियां अकेली रहती हैं। नौ वर्षीय बच्ची कक्षा चार में पढ़ती है। बताया गया कि बच्ची ने कई दिनों से घर बाहर निकलना बंद कर दिया और घर का दरवाजा बंद कर गुमसुम रहने लगी। परिजनों ने बच्ची को विश्वास में लेकर पूछताछ की तो वह रोने लगी। उसने आपबीती बताई। बच्ची की बातें सुनकर परिजनों के होश उड़ गए।

आरोप है कि कमरे के सामने चाउमीन का ठेला लगने वाला 35 वर्षीय व्यक्ति बच्ची के स्कूल से लौटने के बाद उसको बहकाकर अपने पास बुलाकर अश्लील हरकतें करता था। किसी से घटना का जिक्र करने पर आरोपी माता-पिता और छोटी बहन को जान से मारने की धमकी देता था। आरोपी की धमकी से बच्ची दहशत में आ गई। आरोपी करीब एक माह से बच्ची से छेड़छाड़ और अश्लील हरकत कर रहा था। बच्ची की मां ने थाने में घटना की तहरीर दी। एसीपी ज्ञानप्रकाश राय का कहना है कि तहरीर के आधार पर सतेंद्र कौशिक के खिलाफ पॉक्सो सहित अलग-अलग धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

बिजनौर चांदपुर में प्रसूता की मौत, डॉक्टर पर लापरवाही के आरोप

उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के चांदपुर मे एक महिला के इलाज के दौरान मौत हो गई। इसके बाद परिजनों ने महिला का सब रख कर डॉक्टर पर आरोप लगाकर हंगामा किया। हंगामा को देखकर डॉक्टर फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने परिवार वालों को समझा-बूझाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतका के परिजनों ने डॉक्टर की लापरवाही के आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है।

शुक्रवार को श्री राम कॉलोनी में स्थित अनमोल हेल्थ केयर अस्पताल में महिला के पति ने अपनी पत्नी को सुबह 10 बजे भर्ती करवाया था। डॉक्टर ने कहा कि महिला का ऑपरेशन होगा जिसके लिए परिवार वालों ने हामी भरती थी ऑपरेशन के बाद बच्ची पैदा होने के बाद महिला की हालत बिगड़ने लगी। महिला की हालत बिगड़ने पर हायर सेंटर ले जाने के लिए कहा गया। डॉक्टर की लापरवाही से पेशेंट की मौत हुई है। पेशेंट के मरने के बाद उसे रेफर किया है। मामले में कस्बा इंचार्ज शिव कुमार ने बताया कि मृतका के परिजनों ने तहरीर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें-
अब तक की मुख्य खबरें: 2022 से स्कूल के लिए निकली नाबालिगों को होटल ले जाकर किया जा रहा था रेप
मणिपुर हिंसा ग्राउंड रिपोर्ट: चुराचांदपुर में प्रवेश के लिए सिर्फ मुस्लिम ड्राइवर ही क्यों?
अब तक की मुख्य खबरें: 2022 से स्कूल के लिए निकली नाबालिगों को होटल ले जाकर किया जा रहा था रेप
मणिपुर हिंसा ग्राउंड रिपोर्ट: चश्मदीद का आरोप, BJP कार्यकर्ता ने घर की मेढ़ पर कुकी व्यक्ति की काटकर लगाई थी गर्दन!
अब तक की मुख्य खबरें: 2022 से स्कूल के लिए निकली नाबालिगों को होटल ले जाकर किया जा रहा था रेप
मणिपुर हिंसा ग्राउंड रिपोर्ट: रिलीफ कैंपों के कम स्पेस में करवटों में दिन गुजारती गर्भवती महिलाएं, नवजातों की जिंदगियां दांव पर

द मूकनायक की प्रीमियम और चुनिंदा खबरें अब द मूकनायक के न्यूज़ एप्प पर पढ़ें। Google Play Store से न्यूज़ एप्प इंस्टाल करने के लिए यहां क्लिक करें.

The Mooknayak - आवाज़ आपकी
www.themooknayak.com