दिल्ली: नाबालिग की रेप के बाद हत्या, मकान मालिक गिरफ्तार

सीसीटीवी कैमरे के फुटेज से हुआ खुलासा, आरोपी ने गुनाह कबूल किया
दिल्ली: नाबालिग की रेप के बाद हत्या, मकान मालिक गिरफ्तार

नई दिल्ली- देश की राजधानी दिल्ली में बलात्कार के मामले खासकर नाबालिगों के साथ होने वाले यौनिक अपराध बेकाबू हो रहे हैं. हाल ही में संदिग्ध हालत में लापता हुई 9 साल की बच्ची से रेप के बाद, उसकी गला घोंट कर हत्या का मामला सामने आया है। आरोप 52 साल के मकान मालिक पर है। इस घटना का खुलासा एक सीसीटीवी कैमरे के फुटेज से हुआ जिसमें मकान मालिक बच्ची को कार से ले जाते हुए दिखा। पुलिस ने आरोपी को इलाज के दौरान ही अस्पताल में गिरफ्तार कर लिया। शुरुआती पूछताछ में आरोपी ने अपने गुनाह को कबूल कर लिया। शव उसने मुनक नहर में फेंक दिया था। जो अभी बरामद नहीं हो सका। दो दिन से सर्च ऑपरेशन चल रहा है।

पुलिस ने बताया बच्ची अपने माता-पिता के साथ स्वरूप नगर इलाके दिल्ली में रहती थी। वह चौथी क्लास की स्टूडेंट थी। माता-पिता एक फैक्ट्री में काम करते हैं। 12 दिसंबर को परिजन फैक्ट्री से घर पहुंचे तो घर पर बेटी नहीं थी। काफी तलाशने के बाद जब वह नहीं मिली। तो परिजनों ने स्वरूप नगर थाने में गुमशुदगी की शिकायत की। पुलिस ने शिकायत पर अपहरण का मामला दर्ज कर लिया। छानबीन के दौरान पुलिस ने घर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच की।

पुलिस को एक फुटेज में 12 दिसंबर की दोपहर को 2 बजे मकान मालिक बच्ची को अपनी कार से ले जाते हुए दिखाई दिया। पुलिस 15 दिसंबर को मकान मालिक को हिरासत में लेने के लिए उसके घर पहुंची। पता चला कि वह हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया है। और उसका रोहिणी स्थित एक अस्पताल में इलाज चल रहा है। वह बयान देने की स्थिति में नहीं था। 17 दिसंबर को पुलिस ने अस्पताल में मकान मालिक से पूछताछ की, शुरुआती पूछताछ में उसने बच्ची को अगवा कर रेप करने की और उसकी हत्या करके सबको मुनक नगर में फेंकने की बात को स्वीकार कर लिया। पुलिस ने मकान मालिक के खिलाफ रेप हत्या और साक्ष्य छुपाने की धारा जोड़कर उसे गिरफ्तार कर लिया‌ 17 दिसंबर से पुलिस घटना वाले दिन की लोकेशन के आधार पर बच्चों को तलाश में जुटी है।

दिल्ली: नाबालिग की रेप के बाद हत्या, मकान मालिक गिरफ्तार
दिल्ली की इन जगहों पर निर्भया कांड जैसी घटना होने की आशंका!

घुमाने के बहाने ले गया बच्ची को

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार आरोपी मकान मालिक शादीशुदा है। पुलिस ने बताया कि उसके दो बेटे और एक बेटी है। इसकी बेटी की शादी हो चुकी है‌। पुलिस ने बताया कि बच्ची से हैवानियत करने के बाद आरोपी मकान मालिक की रोड एक्सीडेंट में गर्दन टूट गई है। इलाके में लोग आरोपी की हालत देखकर कह रहे हैं- जैसी करनी वैसी भरनी। दरअसल 15 दिसंबर को यह स्कूटर अलीपुर के रामपुर गया था। जहां स्कूटर समेत एक कटेनेर से जा टकराया। उसकी गर्दन टूट गई। उधर पुलिस ने सिटी फुटेज में मिली। जिसमें आरोपी मकान मालिकघुमाने के बहाने बच्ची को कार में बैठ कर ले जा रहा है। आरोप है कि रास्ते में उसने रेप किया। शाम 7 बजे बच्चों की हत्या के बाद शव मुनक नहर में फेंक दिया और 8 बजे घर लौटा।

डीसीडब्ल्यू ने मांगी एक्शन टेकन रिपोर्ट स्वरूप नगर में 9 साल की बच्ची के अपहरण, रेप और हत्या के मामले में दिल्ली महिला आयोग ने दिल्ली पुलिस को नोटिस दिया है आयोग की अध्यक्ष स्वामी मालिबान ने स्वरूप नगर के शो से 22 दिसंबर तक एक्शन टेकन रिपोर्ट मांगी है‌ आयोग ने FIR की कॉपी और गिरफ्तारी की जानकारी भी मांगी है। यकीन ही नहीं होता कि अब बेटी नहीं है मीडिया रिपोर्ट के अनुसार मूल रूप से यूपी के रहने वाले पीड़ित परिवार ने बताया वह करीब 6 साल से आरोपी मकान मालिक के किराए पर रह रहे हैं। बच्चे के पिता ने बताया कि उनकी एक बेटी और दो बेटे हैं। दोनों बेटे, बेटी से छोटे हैं। कभी भी ऐसा कुछ देखने को सुनने को नहीं मिला जिससे उन्हें इस व्यक्ति पर कोई शक हो। 12 दिसंबर को हम दोनों फैक्ट्री से लौटे तो बेटी घर पर नहीं थी। फिर पुलिस में सूचना दी। जांच के बाद घटना की सारी जानकारी मिली। बच्चों की मां प्रदर्शन के दौरान भी कई बार बेहोश होकर गिर गई। उन्होंने रोते हुए कहा उनकी एक ही बेटी थी। उन्हें यकीन नहीं हो रहा कि अब वह यहां नहीं है।

परिजनों और लोगों ने किया प्रदर्शन

इस घटना के विरोध में इलाके के लोगों ने मंगलवार को न 44 पर नगली पुणे के पास विरोध प्रदर्शन किया विरोध के कारण करीब 1 घंटे से अधिक समय तक हाइवे जाम रहा।

राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB) द्वारा हाल में जारी 2022 की वार्षिक रिपोर्ट में पिछले वर्ष की तुलना में महिलाओं के खिलाफ अपराधों में 4% की चिंताजनक वृद्धि हुई, जिसमें कुल 4,45,256 मामले दर्ज किए गए।

दिल्ली: नाबालिग की रेप के बाद हत्या, मकान मालिक गिरफ्तार
दिल्ली: निर्भया कांड को 11 साल, क्या महिलाओं के प्रति बदले हैं हालात?

दिल्ली के परेशान करने वाले आंकड़े

एनसीआरबी की रिपोर्ट ने भारत में महिलाओं के लिए सबसे असुरक्षित शहर के रूप में दिल्ली के चल रहे संघर्ष को प्रदर्शित किया, जिसमें शहर में 2022 में 1,204 बलात्कार के मामले दर्ज किए गए। इसके अलावा, ये मामले देश में महिलाओं के खिलाफ दर्ज किए गए कुल अपराधों का 31.20% थे, जो अनुपातहीन होने का संकेत देता है। राष्ट्रीय राजधानी में अपराधों का संकेन्द्रण। वास्तव में, 2022 में, शहर में प्रतिदिन औसतन तीन बलात्कार के मामले सामने आए, जो महिलाओं द्वारा सामना की जाने वाली लगातार भेद्यता को उजागर करता है।

महिलाओं के विरुद्ध रिपोर्ट किए गए अधिकांश अपराध विभिन्न श्रेणियों में आते हैं

31.4% मामलों में पतियों या रिश्तेदारों द्वारा क्रूर कृत्य किए गए, जो घरेलू दुर्व्यवहार की परेशान करने वाली व्यापकता पर जोर देते हैं।

महिलाओं के अपहरण और अपहरण के 19.2% मामले सामने आए, जो सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं की सुरक्षा के बारे में चिंताओं को उजागर करते हैं।

शील भंग करने के इरादे से हमला करने के 18.7% मामले सामने आए, जो महिलाओं की गरिमा को निशाना बनाने वाले अपराधों की व्यापकता को दर्शाता है।

रिपोर्ट किए गए अपराधों में बलात्कार के मामले 7.1% हैं, जो इस जघन्य अपराध की निरंतरता पर जोर देते हैं।

यूपी और राजस्थान- आंकड़ों के अनुसार 2022 में महाराष्ट्र हत्या के मामलों में उत्तर प्रदेश और बिहार के बाद तीसरे स्थान पर (2,295 पर) रहा. राजस्थान, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के बाद बलात्कार के मामलों में चौथे स्थान पर (2,904 पर) था. 2022 की आपराधिक घटनाओं पर एनसीआरबी की रिपोर्ट के अनुसार, महाराष्ट्र में साल 2022 में कुल 3,74,038 आपराधिक मामले (आईपीसी धाराओं के तहत) दर्ज किए गए। 2021 में यह आंकड़ा 3,67,218, जबकि 2020 में 3,94,017 मामले दर्ज किए गए.

मध्य प्रदेश में भी यही हालात

मध्य प्रदेश में भी लगातार बच्चों के खिलाफ ऐसी घटनाएं सामने आ रही है। ताजा मामला जबलपुर के पनागर थाना क्षेत्र का है। जहां एक गांव में रहने वाली 17 वर्षीय किशोरी को गांव के ही युवक करण सिंह पटेल ने प्यार किया, उसे गर्भवती किया और जब किशोरी ने बच्चे को जन्म दिया तो यह कहते हुए उसे छोड़ दिया कि यह बच्चा मेरा नहीं है।

मामला किशोरी के परिजनों को पता चला तो किशोरी के साथ पनागर थाना पहुंचे और करण के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसे जेल भेज दिया है। किशोरी बच्चे के साथ अभी अपने माता-पिता के साथ रह रही है। इस मामले में पुलिस डीएनए रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट में आरोपी प्रेमी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

हाल ही में जारी हुए वर्ष 2022 के राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB) के आंकड़ों के मुताबिक मध्य प्रदेश बच्चों के यौन अपराधों में तीसरे स्थान पर है।मध्य प्रदेश में यौन अपराध से बच्चों का संरक्षण अधिनियम, बाल बलात्कार, यौन उत्पीड़न और पॉक्सो अधिनियम के तहत यौन उत्पीड़न के मामले बड़ी संख्या में सामने आए हैं। इस मामले में मध्य प्रदेश देश में तीसरे स्थान पर है। प्रदेश में पिछले साल पॉक्सो संबंधित धाराओं के तहत कुल 5951 मामले दर्ज किए गए। इनमें से 3,653 मामले बलात्कार के, 2,233 मामले यौन उत्पीड़न के और 42 मामले उत्पीड़न से संबंधित थे।

दिल्ली: नाबालिग की रेप के बाद हत्या, मकान मालिक गिरफ्तार
Explainer: दलित नेता मल्लिकार्जुन खडगे को INDIA गठबंधन से प्रधानमंत्री का चेहरा बनाने का प्रस्ताव, क्या है सहयोगी दलों की राय?
दिल्ली: नाबालिग की रेप के बाद हत्या, मकान मालिक गिरफ्तार
राजस्थानः जानिए गोविंद गुरू ने आदिवासियों के हक की लड़ाई को कैसे दी धार?
दिल्ली: नाबालिग की रेप के बाद हत्या, मकान मालिक गिरफ्तार
उत्तर प्रदेशः लखनऊ विश्वविद्यालय की शोध छात्राओं को मिलेगी मैटरनिटी लीव

द मूकनायक की प्रीमियम और चुनिंदा खबरें अब द मूकनायक के न्यूज़ एप्प पर पढ़ें। Google Play Store से न्यूज़ एप्प इंस्टाल करने के लिए यहां क्लिक करें.

Related Stories

No stories found.
The Mooknayak - आवाज़ आपकी
www.themooknayak.com