अब तक की खबरें: छात्र के साथ आठ विद्यार्थियों द्वारा कुकर्म का आरोप, बिहार में पिता के सामने बेटी का रेप!

बिहार के समस्तीपुर में हुई घटना के आरोपियों को गिरफ्तार कर ले जाती हुई पुलिस
बिहार के समस्तीपुर में हुई घटना के आरोपियों को गिरफ्तार कर ले जाती हुई पुलिस

नई दिल्ली। देश में पिछले 24 घण्टे में महिला उत्पीड़न के कई मामले सामने आए हैं। उत्तर प्रदेश के शामली जिले के नवोदय विद्यालय में एक छात्र के साथ कथित तौर पर आठ छात्रों द्वारा दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई है। इससे पहले छात्र का जमकर उत्पीड़न भी किया गया था। हालांकि पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच में जुट गई है।

यूपी के अंबेडकर नगर जिले में एक विवाहिता ने दहेज न देने पर पति व ससुराल वालों मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित कर वेश्यावृत्ति कराने की कोशिश की शिकायत करते हुए एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। जबकि हैदराबाद में एक अनाथ लड़की के साथ हैवानियत की घटना सामने आई है। यहां 15 साल की लड़की के घर में 8 लड़कों का समूह घुस आया। उनमें से 3 आरोपियों ने लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। घटना रविवार को मीरपेट पुलिस स्टेशन क्षेत्र के अंदर नंदनवनम कॉलोनी में हुई। घटना से इलाके के लोगों में रोष है। गुस्साए लोगों ने पीड़िता के लिए न्याय की मांग की है। उनका कहना है कि आरोपियों के खिलाफ जल्द से जल्द कार्रवाई की जाए।

बिहार के समस्तीपुर में चलती गाड़ी में नाबालिग (16) से गैंगरेप का मामला सामने आया है। बदमाशों ने 3 किलोमीटर तक किशोरी से रेप किया। फिर सड़क किनारे अर्धनग्न हालत में फेंक दिया। पीड़िता को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराकर आगे की जांच शुरु कर दी है।

जनिये क्या है पूरा मामला?

यूपी के शामली जिले के नवोदय विद्यालय के आठ छात्रों पर सहपाठी के साथ दुष्कर्म करने का आरोप है। फिलहाल आरोपी छात्रों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। घटना की खबर से छात्रों के अभिवावकों में रोष है। वे स्कूल पर लापरवाही का आरोप लगा रहे हैं। रिपोर्ट के अनुसार, नवोदय विद्यालय के छात्रावास में आठ छात्रों पर इसी स्कूल में पढ़ने वाले एक लड़के के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। पुलिस ने बताया कि बृहस्पतिवार को पीड़ित के परिवार ने मामले में शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस से की गई शिकायत के अनुसार बीते 17 अगस्त को हॉस्टल में आठ लड़कों ने पीड़ित लड़के की पिटाई की। इतना ही नहीं उन्होंने उसे गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी और फिर उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोप है कि इन्हीं लड़कों ने 25 जुलाई को भी हॉस्टल में उसके साथ कुकर्म किया था। शामली के पुलिस अधीक्षक अभिषेक ने मीडिया को बताया कि पुलिस ने पीड़ित परिवार की शिकायत पर सभी आठ आरोपी छात्रों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पीड़ित लड़के को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। इस बीच स्कूल प्रबंधन ने सभी आरोपी छात्रों को 15 दिनों के लिए निलंबित कर दिया है और घटना की जांच के आदेश दिए हैं।

दहेज की खातिर गैर मर्दों से कराया दुष्कर्म का प्रयास

उत्तर प्रदेश के अंबेडकर नगर जिले के में आलापुर थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली विधवा महिला ने अपनी बेटी की शादी सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र के मीरा सराय निवासी अजय कुमार के साथ दो साल पहले की थी। अजय का पूरा परिवार दिल्ली में रहकर काम करता है तो शादी के कुछ दिन बाद ही पति उसे भी दिल्ली ले गया। यहां सास, ससुर दहेज में बाइक की मांग करने लगे जिस पर विवाहिता ने मां को विधवा होने का वास्ता दिया, लेकिन ससुरारीजन नहीं माने। आरोप है कि विवाहिता को गैर मर्दों के साथ गलत काम को मजबूर करने लगे। विवाहिता ने इसका कई बार विरोध किया तो ससुरालियों ने तेल छिड़कर उसको जान से मारने की कोशिश की। इससे परेशान विवाहित मायके आ गई और अपनी मां को पूरी बात बताई। मां बेटी को लेकर थाने पहुंची, लेकिन थाने में इनकी सुनवाई नहीं हुई। पीड़िता ने कोर्ट का सहारा लिया। कोर्ट ने मुकदमा दर्ज कर विवेचना करने का आदेश थाना पुलिस को दिया, तो पुलिस ने पति अजय कुमार, ससुर रघुवर, सास रेखा, मौसिया सास बबिता, चचिया ससुर शनि व चचिया सास मलिका के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, दुष्कर्म का प्रयास, दुष्कर्म, मारपीट, जान से मारने की कोशिश अन्य संगीत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू की है।

हैदराबाद में अनाथ लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म

हैदराबाद में एक अनाथ लड़की के साथ हैवानियत की घटना सामने आई है। यहां 15 साल की लड़की के घर में 8 लड़कों का समूह घुस आया। उनमें से 3 आरोपियों ने लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। घटना रविवार को मीरपेट पुलिस स्टेशन क्षेत्र के अंदर नंदनवनम कॉलोनी में हुई। घटना से इलाके के लोगों में रोष है। गुस्साए लोगों ने पीड़िता के लिए न्याय की मांग की है। उनका कहना है कि आरोपियों के खिलाफ जल्द से जल्द कार्रवाई की जाए।

शिकायत के अनुसार, 8 लड़के उसके घर में जबरदस्ती घुस आए। उनमें से तीन ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। वे नशे में थे। पुलिस के अनुसार, जब लड़की मदद के लिए चिल्लाने लगी तब वे भाग गए। फिलहाल पुलिस ने कई संदिग्धों को पकड़ लिया है और मुख्य आरोपी की तलाश कर रही है।

पिता-पुत्री को नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाई, फिर रेप कर डाला

समस्तीपुर में चलती गाड़ी में नाबालिग (16) से गैंगरेप का मामला सामने आया है। बदमाशों ने 3 किलोमीटर तक किशोरी से रेप किया। फिर सड़क किनारे अर्धनग्न हालत में फेंक दिया। घटना के वक्त उसके पिता भी साथ थे, लेकिन पिता को बदमाशों ने पहले ही बेहोश कर फेंक दिया था। लोगों ने दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया। 3 दिन तक दोनों बेहोश थे। होश में आए तो मामले का खुलासा हुआ। पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों को अरेस्ट किया है। जानकारी के मुताबिक पिता पुत्री समस्तीपुर के रहने वाले हैं। घटना 16 अगस्त की रात की है। दोनों रात करीब 1 बजे कोलकाता से समस्तीपुर जंक्शन पहुंचे थे। जंक्शन से बाहर निकलते ही यशवंत कुमार (30) नामक शख्स पास आकर पूछा-कहां जाना है? इसपर गांव का नाम बताया तो यशवंत ने कहा हम अपने घर पूसा जा रहे है और आप मेरे साथ चल सकते हैं।

नाबालिग के पिता अपनी बेटी के साथ उसके बोलेरो गाड़ी में बैठ गए। बोलेरो में पहले से दो और व्यक्ति मो. सलाउद्दीन (55) और मो. अलाउद्ददीन (30) बैठे हुए थे। रास्ते में मुक्तापुर के पास बोलेरो में बैठे एक शख्स ने बाप-बेटी को कोल्ड ड्रिंक पीने के लिए दिया। पीने के बाद दोनों बेहोश हो गए। इसके बाद स्टेशन से 27 किलोमीटर की दूरी पर पिता को बेहोशी की हालत में बदमाशों ने पूसा रोड में सड़क किनोर फेंक दिया। इसके बाद तीन में से दो बदमाशों ने चलती गाड़ी में बारी-बारी से रेप किया।3 किलोमीटर तक उसके साथ रेप किया। फिर स्टेशन से 30 किलोमीटर की दूरी पर मुजफ्फरपुर के सकरा थाना इलाके में सड़क किनारे फेंक दिया। 17 अगस्त की सुबह ग्रामीणों ने बेहोश नाबालिग को देखा तो सदर अस्पताल में भर्ती कराया। उसी दिन कुछ दूरी पर पूसा रोड से मिला अधेड़ शख्स भी बेहोशी की हालत में सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। 20 अगस्त को दोनों होश में आए।

होश में आने के बाद पता चला कि दोनों पिता-पुत्री हैं। नाबालिग ने पुलिस से गैंगरेप की शिकायत की। नाबालिग की शिकायत पर समस्तीपुर पुलिस ने तीनों नामजद बदमाशों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार बदमाशों के पास से वह गाड़ी भी बरामद किया है, जिसपर घटना को अंजाम दिया था।

यह भी पढ़ें-
बिहार के समस्तीपुर में हुई घटना के आरोपियों को गिरफ्तार कर ले जाती हुई पुलिस
मणिपुर हिंसा ग्राउंड रिपोर्ट पार्ट 2: रिलीफ कैंपों के कम स्पेस में करवटों में दिन गुजारती गर्भवती महिलाएं, नवजातों की जिंदगियां दांव पर
बिहार के समस्तीपुर में हुई घटना के आरोपियों को गिरफ्तार कर ले जाती हुई पुलिस
Ground Report मणिपुर हिंसा: स्थिति सामान्य फिर भी डर क्यों है बरकरार ?
बिहार के समस्तीपुर में हुई घटना के आरोपियों को गिरफ्तार कर ले जाती हुई पुलिस
राजस्थान: गांव- कस्बों की वंचित परिवारों की बेटियां बनेंगी सॉफ्टवेयर प्रोग्रामर

द मूकनायक की प्रीमियम और चुनिंदा खबरें अब द मूकनायक के न्यूज़ एप्प पर पढ़ें। Google Play Store से न्यूज़ एप्प इंस्टाल करने के लिए यहां क्लिक करें.

The Mooknayak - आवाज़ आपकी
www.themooknayak.com