कर्नाटक: विवाहिता से रेप कर पैसे लूटे, शिकायत पर बदनाम करने की धमकी; भाजयुमो नेता गिरफ्तार

पीड़िता के पति का दोस्त बनकर इंस्टाग्राम पर की दोस्ती, फिर किया बलात्कार; आरोपी युवा मोर्चा नेता गिरफ्तार
आरोपी भरत बी.एस. को पुलिस ने रविवार देर रात बेंगलुरु में अपने एक दोस्त के घर से गिरफ्तार कर लिया।
आरोपी भरत बी.एस. को पुलिस ने रविवार देर रात बेंगलुरु में अपने एक दोस्त के घर से गिरफ्तार कर लिया।आरोपी के खिलाफ पेपर टाउन थाने में 15 मई को एफआईआर दर्ज कराई गई थी, जिसके बाद से वह फरार था।
Published on

बंगलुरु- कर्नाटक के भद्रावती शहर में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है जहाँ भाजपा युवा मोर्चा के ग्रामीण अध्यक्ष और एक प्रैक्टिसिंग वकील भरत बी.एस. पर 23 वर्षीय विवाहित महिला के साथ बलात्कार करने और उसे बदनाम करने की धमकी देने का आरोप लगा है। आरोपी को पुलिस ने बेंगलुरु से गिरफ्तार कर लिया है।

आरोपी भरत बी.एस. रविवार देर रात बेंगलुरु में अपने एक दोस्त के घर से छिपा हुआ पाया गया। पीएसआई कुमार के नेतृत्व वाली पुलिस टीम ने उसे दबोच लिया। इसके बाद उसे भद्रावती लाया गया और न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। आरोपी के खिलाफ पेपर टाउन थाने में 15 मई को एफआईआर दर्ज कराई गई थी, जिसके बाद से वह फरार था।

पीड़िता और उसके पति द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार, भरत ने इंस्टाग्राम पर महिला के पति का दोस्त बनकर उससे दोस्ती की। वह दंपति की किराने की दुकान पर भी गया और कथित तौर पर बार-बार उसका यौन उत्पीड़न किया। घटना 11 अप्रैल को हुई, जब पीड़िता के पति ने उसे कहा कि उसका दोस्त भरत उनके घर आएगा और उससे कुछ पैसे दे देना। महिला अकेली थी और पैसे देने की तैयारी कर रही थी, तब भरत ने कथित तौर पर उसके साथ बलात्कार किया। पुलिस के अनुसार, उसने फिर धमकी दी कि अगर उसने किसी को बताया तो वह उसकी इज्जत खराब कर देगा और पैसे लेकर चला गया। शिकायत के अनुसार 25 अप्रैल को वह फिर दम्पत्ति के दुकान पर लौटा और दोबारा महिला का यौन उत्पीड़न करने का प्रयास किया।

यह मामला तब सामने आया जब पीड़िता के पति ने अपनी पत्नी का फोन चेक करते समय देखा कि उसने भरत को इंस्टाग्राम पर ब्लॉक कर दिया गया है। पूछताछ करने पर पत्नी रो पड़ी और उसने सारी आपबीती सुनाई। इसके बाद दंपति ने महिला के व्हाट्सएप पर भरत से बात की और उसके इरादों की पुष्टि की, जिसके बाद उन्होंने पुलिस में औपचारिक शिकायत दर्ज कराई। एफआईआर दर्ज होने के बाद भरत फरार हो गया था। पुलिस ने बेंगलुरु में छापा मार कर उसे गिरफ्तार कर लिया। भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत बलात्कार, आपराधिक धमकी और महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाने का मामला दर्ज किया गया है। जांच जारी है।

आरोपी भरत बी.एस. को पुलिस ने रविवार देर रात बेंगलुरु में अपने एक दोस्त के घर से गिरफ्तार कर लिया।
बच्ची के बलात्कार-हत्या पर शोक में डूबा तमिलनाडु लेकिन प्रेस ब्रीफिंग में मुस्कुराती दिखीं आईजी! मंत्री पर भी उठे सवाल
आरोपी भरत बी.एस. को पुलिस ने रविवार देर रात बेंगलुरु में अपने एक दोस्त के घर से गिरफ्तार कर लिया।
महाराष्ट्र के AMRUT ड्रोन मिशन में 'EWS' के नाम पर भेदभाव; दलित-आदिवासी-ओबीसी को क्यों नहीं ट्रेनिंग का अवसर?

द मूकनायक की प्रीमियम और चुनिंदा खबरें अब द मूकनायक के न्यूज़ एप्प पर पढ़ें। Google Play Store से न्यूज़ एप्प इंस्टाल करने के लिए यहां क्लिक करें.

द मूकनायक की मदद करें

‘द मूकनायक’ जनवादी पत्रकारिता करता है. यह संविधान, लोकतंत्र और सामाजिक न्याय पर चलने वाला मीडिया समूह है. अगर आप भी चाहते हैं कि ‘द मूकनायक’ हमेशा हाशिए पर खड़े लोगों की आवाज़ बुलंद करता रहे, बेजुबानों की पीड़ा दिखाते रहे तो सपोर्ट करें.

यहां सपोर्ट करें
The Mooknayak - आवाज़ आपकी
www.themooknayak.com