राजस्थान: जोधपुर में आरएलपी महिला मोर्चा पूर्व जिलाध्यक्ष की हत्या, झुंझुनूं में युवती का गला रेता

महिला अत्याचार के बढ़ते मामलों पर नहीं लग रहा अंकुश
हत्या
हत्यासाभार- इंटरनेट/ सांकेतिक फोटो

जयपुर। राजस्थान में महिला उत्पीड़न के मामले लगातार बढ़ रहे है। शुक्रवार रात जोधुपर और झुंझुनूं में दो अलग-अलग हत्याओं ने प्रदेश की कानून व्यवस्था को कटघरे में खड़ा कर दिया। राज्य के मुख्यमंत्री के गृह जिला जोधपुर में राष्ट्रीय लोतांत्रिक पार्टी महिला मोर्चा की पूर्व जिलाध्यक्ष सुमन बेनिवाल की हत्या का मामला सामने आया है, जबकि झुंझुनूं के गुढा थाना इलाके में एक घर में घुसकर २० वर्षीय युवती की हत्या कर दी गई। पुलिस के अनुसार आरएलपी महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष का हत्यारोपी उसका पति निकला, जबकि झुंझुनूं के गुढा थाना इलाके में हासलसर गांव में युवती का हत्यारोपी इसी गांव का एक युवक है। पुलिस के अनुसार प्रारम्भिक पड़ताल में सामने आया है कि हासलसर का यह युवक युवती से प्रेम करता था।

पति ने ही पत्थर से सर कुचल कर उतारा मौत के घाट

जोधपुर ईस्ट में माता का थान पुलिस थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (आरएलपी) की पूर्व महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष सुमन बेनीवाल (35) की घर के अंदर हत्या कर दी गई। हत्या का आरोप पति रमेश बेनीवाल पर है। पुलिस ने आरोपी को डिटेन कर लिया है। पुलिस ने बताया कि पत्नी की हत्या के बाद आरोपी पति रातभर शव के पास बैठा रहा। शनिवार दोपहर 12 बजे पहुंची पुलिस ने पति को गिरफ्तार कर लिया। घटनास्थल से एफएसएल की टीम ने महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए हैं।

पुलिस के अनुसार पति-पत्नी इन दिनों माता का थान इलाके में किराए के घर में रह रहे थे। दोनों के बीच लम्बे समय से अनबन थी। पति कभी-कभी ही घर पर आता था। रमेश शुक्रवार रात घर आया तो पत्नी ने दरवाजा नहीं खोला। तीन घंटे तक पति दरवाजा खुलवाने का प्रयास करता रहा। पुलिस ने बताया कि आधी रात बाद रमेश घर में घुसा। इसके बाद पति-पत्नी में तकरार हुई। इस दौरान पति ने दरवाजे के पास रखे एक बड़े से पत्थर से पत्नी पर वार किया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

पत्नी की हत्या के बाद पति ने साले गोरधना राम को फोन कर बताया कि सुमन रात देर से आई थी। मैंने उसके लिए खाना भी बनाया था। उसने खाना नहीं खाया। मुझ से बात भी नहीं कर रही थी। इस लिए उसको मार दिया है। बहन की हत्या की सूचना पर गोरधनाराम ने अपने परिजनों को सूचना दी। इसके बाद पीहर पक्ष के लोग घटना स्थल पहुंचे। जहां आरोपी रमेश ने दरवाजा नहीं खोला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोपहर 12 बजे दरवाजा खुलवाया।

पुलिस ने बताया कि आरोपी रमेश मतोडा क्षेत्र के नोसर गांव का रहने वाला है। पत्नी सुमन ओसियां के खावडा की है। 15 साल पहले दोनों की शादी हुई थी। दोनों के दो बेटे 12 वर्षीय महावीर व आठ वर्षीय हरिकिशन कुड़ी इलाके के हॉस्टल में रहकर पढ़ते हैं।

जानकारी के अनुसार सुमन जोधपुर के एक पेट्रोलपम्प पर काम करती थी। 7 महीने पहले ही उसने आरएलपी पार्टी जॉइन की थी। रमेश फर्नीचर का काम करता है। दो से तीन महीने में ही एक बार घर आता था। पुलिस के अनुसार मृतका के परिजनों की तरफ से हत्या के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी रमेश को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है।

चाकू से गला रेता

राजस्थान के ही झुंझुनूं जिले के गुढा पुलिस थाना इलाके में हासरलसर गांव में शुक्रवार रात एक बजे गांव के ही एक युवक ने घर में सो रही 20 वर्षीय युवती के गले पर चाकू से वार कर हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी युवक ने भी अपने एक रिश्तेदार के घर जाकर आत्महत्या कर ली। सुसाइड से पूर्व आरोपी ने सोशल मीडिया पर युवती का अपने साथ फोटा लगाकर लिखा (माय लाइफ) एक जगह लिखा (जो मेरे है। बस मेरा है और किसी का नहीं हो सकता)। मैं किसी से समझौता नहीं कर सकता। ऐसे में पुलिस प्रेम प्रसंग मानकर भी जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार आरोपी धर्मपाल शादीशुदा था, जबकि अविवाहित युवती अभी पढ़ाई कर रही थी।

पुलिस के अनुसार युवक और युवती एक ही गांव के थे। प्रारम्भिक जांच में प्रेम प्रसंग की बात सामने आई है। युवती के घर वाले राजी नहीं थे। युवती की शादी दूसरी जगह करना चाह रहे थे। युवक इस बात से नाराज था। युवती के हत्या के बाद सुसाइड से पहले युवक ने सोशल मीडिया पर नाराजगी का इजहार भी किया था।

इस सम्बंध में मृतका के परिजनों की रिपोर्ट पर हत्या का मामला दर्ज किया गया है। उधर मामले की गम्भीरता को देखते हुए गांव में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार घटना के बाद से ही गांव में तनाव है।

यह भी पढ़ें-
हत्या
महाराष्ट्र: "जिस गांव में बाबा साहब के नाम को हटाया गया, उस गांव में नहीं रहना"
हत्या
मध्य प्रदेश: चुनाव मैदान में उतर सकता है बहुजन संगठनों का तीसरा मोर्चा
हत्या
मध्य प्रदेशः पंचायतों का तुगलकी फरमान-"मवेशी खुले छोड़े तो 25 जूते मारेंगे, एक हजार रुपए जुर्माना वसूला जाएगा"

द मूकनायक की प्रीमियम और चुनिंदा खबरें अब द मूकनायक के न्यूज़ एप्प पर पढ़ें। Google Play Store से न्यूज़ एप्प इंस्टाल करने के लिए यहां क्लिक करें.

Related Stories

No stories found.
The Mooknayak - आवाज़ आपकी
www.themooknayak.com