बीएसपी में हुई निष्कासित नेताओं की वापसी, मायावती ने सौंपी अहम जिम्मेदारी; जानें क्या है पार्टी का मास्टरप्लान

यूपी के बाहर पार्टी को मजबूत करने के लिए मायावती का बड़ा दांव, निष्कासित नेताओं की कराई घर वापसी और सौंपे अहम पद।
बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती
बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती
Published on

लखनऊ: बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) से अनुशासनहीनता और पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में निकाले गए पूर्व राष्ट्रीय समन्वयक रणधीर सिंह बेनीवाल की घर वापसी हो गई है। पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने उन्हें इसी साल अगस्त महीने में वरिष्ठ नेता अशोक सिद्धार्थ के साथ निष्कासित कर दिया था। हालांकि, अशोक सिद्धार्थ अभी भी पार्टी से बाहर चल रहे हैं।

पार्टी में वापस आते ही बेनीवाल को फिर से एक बड़ी और अहम भूमिका दी गई है। उन्हें कुछ चुनिंदा राज्यों में पार्टी संगठन को मजबूत करने की जिम्मेदारी के साथ केंद्रीय समन्वयक (सेंट्रल कोऑर्डिनेटर) नियुक्त किया गया है। यह कदम उत्तर प्रदेश के बाहर बीएसपी के विस्तार और उसे नई ऊर्जा देने की व्यापक रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है।

बेनीवाल के अलावा एक और कद्दावर नेता की भी पार्टी में वापसी हुई है। साल 2007 में मायावती के नेतृत्व वाली उत्तर प्रदेश सरकार में पूर्व मंत्री और विधान परिषद के पूर्व सदस्य रहे धर्मवीर अशोक को भी पार्टी ने अपना लिया है। आपको बता दें कि धर्मवीर को भी अप्रैल में इन्हीं आरोपों के तहत बाहर का रास्ता दिखाया गया था, जिसके बाद अगस्त में उनकी बहाली हुई।

पार्टी सूत्रों का कहना है कि मायावती इस समय राष्ट्रीय और राज्य स्तर पर संगठन का तेजी से विस्तार कर रही हैं। इसी कड़ी में वापसी करने वाले कई नेताओं को केंद्रीय समन्वयक बनाया जा रहा है। इन समन्वयकों को कैडर मजबूत करने, जनसंपर्क अभियान चलाने और आवंटित राज्यों में पार्टी का जनाधार बढ़ाने का अहम काम सौंपा गया है।

इसी विस्तार योजना के तहत मेरठ के नेता मोहित आनंद और नितिन सिंह को भी केंद्रीय समन्वयक नामित किया गया है। गौरतलब है कि नितिन सिंह को भी पिछले साल निष्कासित कर दिया गया था और कुछ महीने बाद ही उनकी भी ससम्मान बहाली कर दी गई थी।

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती
हल्द्वानी 'शुद्धिकरण' विवाद: मल्लिकार्जुन खड़गे की रैली स्थल को पवित्र करने के मामले में नैनीताल पुलिस ने दर्ज की FIR
बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती
'मोडानी' के दबाव में जिम्मेदारी से भाग रहा जनजातीय मंत्रालय? आदिवासियों व ग्राम सभा के अधिकारों की अनदेखी पर कांग्रेस का हमला
बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती
मणिपुर में 6 नागरिकों की हत्या पर भड़का यूएनसी, प्रमुख नेशनल हाईवे पर अनिश्चितकालीन नाकेबंदी शुरू

द मूकनायक की प्रीमियम और चुनिंदा खबरें अब द मूकनायक के न्यूज़ एप्प पर पढ़ें। Google Play Store से न्यूज़ एप्प इंस्टाल करने के लिए यहां क्लिक करें.

द मूकनायक को सब्सक्राइब करें

'द मूकनायक' जनवादी पत्रकारिता करता है. यह संविधान, लोकतंत्र और सामाजिक न्याय पर चलने वाला मीडिया समूह है। अगर आप भी चाहते हैं कि 'द मूकनायक' हमेशा हाशिए पर खड़े लोगों की आवाज बुलंद करता रहे, बेजुबानों की पीड़ा दिखाते रहें तो सब्सक्राइब करें।

यहां सब्सक्राइब करें
The Mooknayak - आवाज़ आपकी
www.themooknayak.com