Bihar में रोजेदार महिला की दर्दनाक मौत! मुखिया से इंसाफ मांगने गई तो खंभे से बांधकर पीटा, पानी की बजाय पिलाया...

परिजनों के अनुसार, पीटते-पीटते उनकी हालत बिगड़ने पर उन्होंने पानी मांगा, लेकिन उन्हें कथित रूप से शराब में पेशाब मिलाकर पिलाया गया।
घटना का वीडियो और ऑडियो क्लिप जिसमें परिजन घटना का बयान दे रहे हैं, तेजी से वायरल हो रहा है।
घटना का वीडियो और ऑडियो क्लिप जिसमें परिजन घटना का बयान दे रहे हैं, तेजी से वायरल हो रहा है।सोशल मीडिया
Published on

मधुबनी– जिले के घोघरडीहा थाना क्षेत्र के अमही पंचायत में 25 फरवरी को एक आमानवीय और दर्दनाक घटना सामने आई है। 38 वर्षीय रोशन खातून पत्नी मो. शहाबुद्दीन, मुखिया कुमारी देवी के पास जमीन संबंधी विवाद का न्याय मांगने गई थीं। आरोप है कि मुखिया परिवार के सदस्यों ने उन्हें खंभे से बांधकर बुरी तरह पीटा। परिवार का दावा है कि रोजे की हालत में पानी मांगने पर उन्हें पेशाब और शराब मिलाकर पिलाया गया। लगातार इलाज के बाद 1 मार्च को पटना के पीएमसीएच में उनकी मौत हो गई।

रोशन खातून 25 फरवरी सुबह करीब 9 बजे मुखिया कुमारी देवी के दलान पर अपनी शिकायत लेकर पहुंचीं। वहां मुखिया के पति दिनेश सिंह, बेटे मंगनु सिंह समेत 12-15 परिजन मौजूद थे। कहासुनी के बाद आरोपियों ने कथित तौर पर उन्हें खंभे से बांध दिया और लाठियों-डंडों से पिटाई की। परिजनों के अनुसार, पीटते-पीटते उनकी हालत बिगड़ने पर उन्होंने पानी मांगा, लेकिन रोजेदार होने के बावजूद उन्हें परिजनों के अनुसार, पीटते-पीटते उनकी हालत बिगड़ने पर उन्होंने पानी मांगा, लेकिन उन्हें कथित रूप से शराब में पेशाब मिलाकर पिलाया।

पुलिस के पहुंचने पर दोनों पक्षों को थाने ले जाया गया। रोशन खातून को चार-पांच घंटे बाद पीआर बॉन्ड पर छोड़ दिया गया। हालत बिगड़ने पर रोशन को घोघरडीहा PHC, फिर फुलपरास, दरभंगा DMCH, निजी अस्पताल और अंत में पटना PMCH रेफर किया गया, जहां 1 मार्च को उनकी मौत हो गई। घटना का वीडियो और ऑडियो क्लिप जिसमें परिजन घटना का बयान दे रहे हैं, तेजी से वायरल हो रहा है।

मृतका के देवर मो. रुस्तम ने 28 फरवरी रात FIR दर्ज कराई। इसमें मुखिया कुमारी देवी, उनके पति दिनेश सिंह, बेटे मंगनु सिंह सहित 17 लोगों को मारपीट, बंधक बनाने और गंभीर चोट पहुंचाने के आरोप में नामजद किया गया है।

1 मार्च शाम को मुखिया के बेटे मंगनु सिंह को फुलपरास से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। DSP अमित कुमार ने जांच की पुष्टि की है। खातून के परिजन पूर्ण न्याय की मांग कर रहे हैं। उन्होंने कहा, “मुखिया परिवार ने अमानवीय अत्याचार किया। पुलिस ने समय पर मेडिकल नहीं कराया, वरना जान बच सकती थी।” वे सभी आरोपियों की गिरफ्तारी और सख्त सजा चाहते हैं।

घटना का वीडियो और ऑडियो क्लिप जिसमें परिजन घटना का बयान दे रहे हैं, तेजी से वायरल हो रहा है।
दलित-बहुजन प्रतीकों पर हमला: JNU में दीवारों से मिटाई रोहित वेमुला की पेंटिंग, आंबेडकर नारे, संविधान प्रस्तावना खुरची!
घटना का वीडियो और ऑडियो क्लिप जिसमें परिजन घटना का बयान दे रहे हैं, तेजी से वायरल हो रहा है।
कर्नाटक: 56,000 सरकारी भर्तियों में आंतरिक आरक्षण पर कांग्रेस में रार, दलित नेताओं में ठनी
घटना का वीडियो और ऑडियो क्लिप जिसमें परिजन घटना का बयान दे रहे हैं, तेजी से वायरल हो रहा है।
वर्ण व्यवस्था की पैरोकार मेघा लवारिया बोली- "फाइनेंस काम से शूद्र, झाड़ू लगाऊँगी तो वैश्य"; खुद माना कभी वेद-पुराण और मनुस्मृति नहीं पढ़ी!

द मूकनायक की प्रीमियम और चुनिंदा खबरें अब द मूकनायक के न्यूज़ एप्प पर पढ़ें। Google Play Store से न्यूज़ एप्प इंस्टाल करने के लिए यहां क्लिक करें.

The Mooknayak - आवाज़ आपकी
www.themooknayak.com