Telangana में कैंसर बना बीमारी और मृत्यु का एक प्रमुख कारण, सरकार ने किया बड़ा ऐलान

तेलंगाना में कैंसर अब ‘नोटिफिएबल डिजीज’, हर केस एक महीने में रिपोर्ट करना अनिवार्य
मेहदी नवाज जंग इंस्टीट्यूट ऑफ ऑन्कोलॉजी एंड रीजनल कैंसर सेंटर (MNJIORCC), हैदराबाद को इस अधिसूचना के तहत राज्य का कैंसर केयर सेंटर ऑफ एक्सीलेंस बनाया गया है।
मेहदी नवाज जंग इंस्टीट्यूट ऑफ ऑन्कोलॉजी एंड रीजनल कैंसर सेंटर (MNJIORCC), हैदराबाद को इस अधिसूचना के तहत राज्य का कैंसर केयर सेंटर ऑफ एक्सीलेंस बनाया गया है। सटीक और व्यापक डेटा की कमी के कारण राज्य में कैंसर की वास्तविक स्थिति, इसके प्रकार, भौगोलिक और जनसांख्यिकीय भिन्नताओं तथा जोखिम कारकों का सही आकलन नहीं हो पा रहा था।
Published on

हैदराबाद- तेलंगाना सरकार ने कैंसर को राज्य में अधिसूचित रोग (Notifiable Disease) घोषित कर दिया है। स्वास्थ्य, चिकित्सा एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा 6 अप्रेल को जारी गजट अधिसूचना के तहत अब राज्य के सभी सरकारी और निजी स्वास्थ्य संस्थानों में निदान किए गए हर कैंसर के मामले को एक महीने के अंदर अनिवार्य रूप से रिपोर्ट करना होगा। यह कदम राज्य में कैंसर के बढ़ते बोझ को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।

सरकार के अनुसार, गैर-संचारी रोगों का बोझ लगातार बढ़ रहा है और कैंसर अब गंभीर रूप से मृत्यु और विकलांगता का कारण बन गया है। सटीक और व्यापक डेटा की कमी के कारण राज्य में कैंसर की वास्तविक स्थिति, इसके प्रकार, भौगोलिक और जनसांख्यिकीय भिन्नताओं तथा जोखिम कारकों का सही आकलन नहीं हो पा रहा था। इस अधिसूचना का मुख्य उद्देश्य राज्य स्तर पर एक मजबूत कैंसर निगरानी प्रणाली (Surveillance System) विकसित करना है, ताकि कैंसर की घटना (incidence), प्रसार (prevalence) और मृत्यु दर (mortality) का सही अनुमान लगाया जा सके।

अधिसूचना के अनुसार, कैंसर के सभी मामले- चाहे इन-सीटू (in situ) हों या इनवेसिव (invasive) को निदान या पंजीकरण के एक महीने के अंदर राज्य के ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से रिपोर्ट करना अनिवार्य है। यह नियम निम्नलिखित सभी संस्थानों पर लागू होता है:

सरकारी (सहित स्वायत्त), निजी और सहकारी अस्पताल, मेडिकल कॉलेज अस्पताल, ईएसआई, एआईआईएमएस, रेलवे, उद्योग, सैन्य अस्पताल आदि

पॉलीक्लिनिक, नर्सिंग होम और हॉस्पिस जो कैंसर उपचार या देखभाल प्रदान करते हैं

पैथोलॉजी और रेडियोलॉजी इमेजिंग लैबोरेटरीज़

जन्म और मृत्यु पंजीकरण विभाग (Registrar of Births and Deaths)

गैर-सरकारी संगठन (एनजीओ), बीमा कंपनियां (सरकारी या निजी)

कैंसर मामलों पर डेटा एकत्र करने वाली कोई भी अन्य सरकारी या निजी योजना या कार्यक्रम

अब पूरे राज्य के लिए एक समान और अनिवार्य कैंसर रजिस्ट्री प्रणाली लागू की जा रही है।

हर स्वास्थ्य सुविधा को अब एक निर्धारित प्रोफॉर्मा में कैंसर रजिस्टर बनाए रखना होगा, जिसमें पुराने और नए दोनों मामलों का रिकॉर्ड रखा जाएगा। जिला चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (DMHO) अपने क्षेत्राधिकार में आने वाली सभी संस्थाओं से रिपोर्टिंग सुनिश्चित करेंगे। राजीव आरोग्यश्री स्वास्थ्य योजना से जुड़े सभी अस्पतालों को ऑटोमैटिक रूप से पोर्टल पर लॉगिन क्रेडेंशियल्स दिए जाएंगे। अन्य सभी अस्पतालों और संस्थानों को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करके लॉगिन क्रेडेंशियल्स प्राप्त करने होंगे।

मेहदी नवाज जंग इंस्टीट्यूट ऑफ ऑन्कोलॉजी एंड रीजनल कैंसर सेंटर (MNJIORCC), हैदराबाद को इस अधिसूचना के तहत राज्य का कैंसर केयर सेंटर ऑफ एक्सीलेंस बनाया गया है। यह संस्थान रिपोर्ट किए गए सभी मामलों की समय-समय पर जांच (scrutiny) और सत्यापन (validation) करेगा तथा जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त जानकारी संबंधित अस्पताल से मंगवाएगा। MNJIORCC नियमित रूप से भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के राष्ट्रीय कैंसर रजिस्ट्री को डेटा भेजेगा।

सरकार ने स्पष्ट किया है कि इस प्रक्रिया के तहत एकत्रित सभी जानकारी सख्ती से गोपनीय रखी जाएगी। यह डेटा केवल सार्वजनिक स्वास्थ्य उद्देश्यों जैसे निगरानी, शोध और नीति निर्माणके लिए ही उपयोग किया जाएगा। किसी भी व्यक्ति की व्यक्तिगत पहचान संबंधी जानकारी किसी को भी प्रकट नहीं की जाएगी। डेटा को सुरक्षित तरीके से संग्रहित और प्रसारित किया जाएगा।

वर्तमान में राज्य में केवल निजाम इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (NIMS) और MNJIORCC में ही संस्थागत स्तर पर कैंसर रजिस्ट्री चल रही थी। अब पूरे राज्य के लिए एक समान और अनिवार्य कैंसर रजिस्ट्री प्रणाली लागू की जा रही है।

इस कदम से कैंसर की रोकथाम, स्क्रीनिंग, प्रारंभिक जांच, उपचार सुविधाओं की योजना, पैलिएटिव और पुनर्वास सेवाओं तथा साक्ष्य-आधारित नीतियों के निर्माण में काफी मदद मिलेगी। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का मानना है कि समय पर और सटीक डेटा उपलब्ध होने से राज्य सरकार बेहतर संसाधन प्रबंधन और प्रभावी हस्तक्षेप कर सकेगी।

मेहदी नवाज जंग इंस्टीट्यूट ऑफ ऑन्कोलॉजी एंड रीजनल कैंसर सेंटर (MNJIORCC), हैदराबाद को इस अधिसूचना के तहत राज्य का कैंसर केयर सेंटर ऑफ एक्सीलेंस बनाया गया है।
Assam Elections 2026: आदिवासियों के अधिकारों की गारंटी दो, वरना भाजपा को वोट नहीं- असम में आदिवासी संगठन का एलान
मेहदी नवाज जंग इंस्टीट्यूट ऑफ ऑन्कोलॉजी एंड रीजनल कैंसर सेंटर (MNJIORCC), हैदराबाद को इस अधिसूचना के तहत राज्य का कैंसर केयर सेंटर ऑफ एक्सीलेंस बनाया गया है।
महापुरुषों के सम्मान में यूपी सरकार का बड़ा कदम: 'डॉ. बीआर अंबेडकर मूर्ति विकास योजना' को मिली मंजूरी

द मूकनायक की प्रीमियम और चुनिंदा खबरें अब द मूकनायक के न्यूज़ एप्प पर पढ़ें। Google Play Store से न्यूज़ एप्प इंस्टाल करने के लिए यहां क्लिक करें.

The Mooknayak - आवाज़ आपकी
www.themooknayak.com