ऐतिहासिक कदम! ओडिशा में SC/ST स्टूडेंट्स के 20 फीसदी आरक्षण को बढ़ाकर किया 38.75%, OBC के लिए पहली बार 11.25 % रिजर्वेशन

यह नई आरक्षण व्यवस्था राज्य में मेडिकल और टेक्निकल एजुकेशन के पाठ्यक्रमों में लागू होगी।
अब एसटी छात्रों को 12 प्रतिशत की जगह 22.50 प्रतिशत आरक्षण, एससी छात्रों को 8 प्रतिशत की जगह 16.25 प्रतिशत आरक्षण मिलेगा। साथ ही सामाजिक एवं शैक्षणिक रूप से पिछड़े वर्ग (एसईबीसी/ओबीसी) के लिए पहली बार 11.25 प्रतिशत आरक्षण की व्यवस्था की गई है।
अब एसटी छात्रों को 12 प्रतिशत की जगह 22.50 प्रतिशत आरक्षण, एससी छात्रों को 8 प्रतिशत की जगह 16.25 प्रतिशत आरक्षण मिलेगा। साथ ही सामाजिक एवं शैक्षणिक रूप से पिछड़े वर्ग (एसईबीसी/ओबीसी) के लिए पहली बार 11.25 प्रतिशत आरक्षण की व्यवस्था की गई है।एआई निर्मित चित्र
Published on

भुवनेश्वर: ओडिशा में चिकित्सा और तकनीकी शिक्षा में छात्रों को अब ज्यादा आरक्षण मिलेगा। राज्य सरकार ने मेडिकल और इंजीनियरिंग पाठ्यक्रमों में एससी, एसटी छात्रों के लिए आरक्षण बढ़ाने का बड़ा फैसला लिया है। साथ ही ओबीसी (एसईबीसी) स्टूडेंट्स को भी 11.25 फीसदी रिजर्वेशन दिया जाएगा।

4 अप्रैल को मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में यह प्रस्ताव पास हो गया। अब एसटी छात्रों को 12 प्रतिशत की जगह 22.50 प्रतिशत आरक्षण, एससी छात्रों को 8 प्रतिशत की जगह 16.25 प्रतिशत आरक्षण मिलेगा। साथ ही सामाजिक एवं शैक्षणिक रूप से पिछड़े वर्ग (एसईबीसी/ओबीसी) के लिए पहली बार 11.25 प्रतिशत आरक्षण की व्यवस्था की गई है। कुल आरक्षण 50 प्रतिशत की सीमा के अंदर रहेगा। गौरतलब है कि ओडिशा में SC और ST की कुल आबादी करीब 40% है और संवैधानिक प्रावधान के अनुसार राज्यों को उनकी आबादी के अनुपात में उनके लिए सीटें आरक्षित करना आवश्यक है।

इस फैसले से इंजीनियरिंग में कुल 44,579 सीटों में एसटी छात्रों की सीटें 5,349 से बढ़कर 10,030 हो जाएंगी, जबकि एससी की सीटें 7,244 और एसईबीसी की 5,015 हो जाएंगी। मेडिकल कोर्स (यूजी+पीजी) की कुल 2,421 सीटों में एसटी के लिए 545, एससी के लिए 393 और एसईबीसी के लिए 272 सीटें आरक्षित होंगी।

यह नयी आरक्षण व्यवस्था राज्य मेडिकल और टेक्निकल एजुकेशन से जुड़े कालेज, आईटीआई, पॉलिटेक्निक तथा इंजीनियरिंग, मेडिसिन, फार्मेसी, कृषि, आर्किटेक्चर आदि पाठ्यक्रमों में लागू होगी। ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन लेवल के सर्टिफिकेट, डिप्लोमा और डिग्री कोर्स में भी लागू की जाएगी, सरकार का कहना है कि यह बदलाव अगले शैक्षणिक सत्र से लागू होगा और इससे पिछड़े वर्गों के छात्रों को उच्च शिक्षा के बेहतर अवसर मिलेंगे।

कानून मंत्री पृथ्वीराज हरिचंदन ने इस मुद्दे पर कहा कि ओडिशा सरकार ने एससी, एसटी और ओबीसी वर्गों को पर्याप्त आरक्षण देने का महत्वपूर्ण और अनोखा निर्णय लिया है। उन्होंने कहा, “ एससी और एसटी को मिलाकर 20 फीसदी आरक्षण दिया जाता था और ओबीसी के लिए तो आरक्षण था भी नहीं, अब हम पूरी आरक्षण व्यवस्था को पुनर्गठित कर रहे हैं। एसटी और एससी का आरक्षण बढ़ाया जाएगा और पिछड़े वर्ग (बैकवर्ड क्लास) के लिए भी आरक्षण शुरू किया जाएगा।”

इस फैसले का एससी, एसटी और ओबीसी समुदायों के कई प्रमुख सामाजिक कार्यकर्ताओं और पिछड़ा वर्ग संगठनों ने स्वागत किया है। उन्होंने इसे सामाजिक न्याय की दिशा में ऐतिहासिक कदम बताया और कहा कि इससे हजारों छात्र-छात्राओं को मेडिकल और इंजीनियरिंग जैसे कोर्स में प्रवेश मिल सकेगा। हालांकि विपक्षी दलों बीजेडी और कांग्रेस के कुछ नेताओं ने इसे अपर्याप्त बताते हुए ओबीसी के लिए 27 प्रतिशत आरक्षण की मांग दोहराई है। कुल मिलाकर यह फैसला ओडिशा की शिक्षा व्यवस्था को अधिक समावेशी बनाने वाला माना जा रहा है।

जानिए कितना आरक्षण मिलेगा अब:

  • एसटी: 22.50%

  • एससी: 16.25%

  • एसईबीसी/ओबीसी: 11.25%

सरकार का दावा है कि इससे राज्य में सामाजिक समानता मजबूत होगी और पिछड़े वर्गों का प्रतिनिधित्व बढ़ेगा।

अब एसटी छात्रों को 12 प्रतिशत की जगह 22.50 प्रतिशत आरक्षण, एससी छात्रों को 8 प्रतिशत की जगह 16.25 प्रतिशत आरक्षण मिलेगा। साथ ही सामाजिक एवं शैक्षणिक रूप से पिछड़े वर्ग (एसईबीसी/ओबीसी) के लिए पहली बार 11.25 प्रतिशत आरक्षण की व्यवस्था की गई है।
Dalit History Month | आईआईएम अहमदाबाद से RTI में चौंकाने वाला खुलासा- 100 भरे फैकल्टी पदों में 99 सवर्ण, एक भी दलित/आदिवासी नहीं!
अब एसटी छात्रों को 12 प्रतिशत की जगह 22.50 प्रतिशत आरक्षण, एससी छात्रों को 8 प्रतिशत की जगह 16.25 प्रतिशत आरक्षण मिलेगा। साथ ही सामाजिक एवं शैक्षणिक रूप से पिछड़े वर्ग (एसईबीसी/ओबीसी) के लिए पहली बार 11.25 प्रतिशत आरक्षण की व्यवस्था की गई है।
Dalit History Month | शैक्षणिक संस्थानों में जातिगत भेदभाव और आत्महत्याओं को लेकर सवाल पर सरकार का गोलमोल जवाब; सुसाइड के कारणों में 'जाति' नहीं, ये कारण गिनाए

द मूकनायक की प्रीमियम और चुनिंदा खबरें अब द मूकनायक के न्यूज़ एप्प पर पढ़ें। Google Play Store से न्यूज़ एप्प इंस्टाल करने के लिए यहां क्लिक करें.

The Mooknayak - आवाज़ आपकी
www.themooknayak.com