राजस्थान में जातिवाद: सीकर मंदिर समारोह में पहले कहा 'यज्ञ में दलितों को नहीं बिठाएंगे', वीडियो वायरल होने पर बिना शर्त माफी मांगी!

रींगस के एक निजी कॉलेज के निदेशक का विवादस्पद बयान, भारी सामाजिक दबाव और आलोचना के बाद सार्वजनिक रूप से माफी मांगी।
वीडियो में बाबूलाल यादव कहते सुनाई देते हैं कि आगामी यज्ञ-हवन वैदिक परंपरा के अनुसार आयोजित किया जा रहा है, इसलिए इसमें अनुसूचित जाति के सदस्य नहीं बैठ सकते।
वीडियो में बाबूलाल यादव कहते सुनाई देते हैं कि आगामी यज्ञ-हवन वैदिक परंपरा के अनुसार आयोजित किया जा रहा है, इसलिए इसमें अनुसूचित जाति के सदस्य नहीं बैठ सकते। ग्राफिक- आसिफ निसार/ द मूकनायक
Published on

सीकर- राजस्थान के सीकर जिले के शाहपुरा ठिकरिया स्थित तेजाजी मंदिर में आयोजित सर्व समाज की एक बैठक के दौरान तेजल शिक्षण संस्थान, रींगस के निदेशक बाबूलाल यादव ने एक अत्यंत विवादित बयान दिया। वीडियो में वे कहते सुनाई देते हैं कि आगामी यज्ञ-हवन वैदिक परंपरा के अनुसार आयोजित किया जा रहा है, इसलिए इसमें अनुसूचित जाति के सदस्य नहीं बैठ सकते।

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि आर्य समाज की परंपरा में भले ही सभी को बैठने का अधिकार हो, लेकिन यह समारोह वैदिक परंपरा से हो रहा है, इसलिए इसमें एससी समाज का कोई भी व्यक्ति नहीं बैठेगा। उन्होंने विशेष रूप से महिलाओं को भी इसमें नहीं बिठाये जाने की बात की। उन्होंने इस भेदभाव को वैदिक परंपरा का हवाला देते हुए उचित ठहराने की कोशिश की और यह भी कहा कि लेडीज चाहें तो कलश यात्रा में शामिल हो सकती हैं, लेकिन यज्ञ में उन्हें स्थान नहीं दिया जाएगा। इसके बाद उन्होंने सभा में मौजूद लोगों से पूछा कि जिन्हें यह मंजूर हो वे हाथ उठाएं, और वहाँ उपस्थित कई लोगों ने हाथ भी उठा दिए।

जैसे ही यह वीडियो सोशल मीडिया पर फैला, दलित संगठनों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों में व्यापक आक्रोश उमड़ पड़ा। लोगों ने इसे न केवल जातिवाद की घटिया मानसिकता बताया, बल्कि भारतीय संविधान के अनुच्छेद 17 का सीधा उल्लंघन भी करार दिया, जो अस्पृश्यता को पूरी तरह प्रतिबंधित करता है। यह भी उल्लेखनीय रहा कि बयान देने वाले व्यक्ति का शिक्षा जगत से सीधा जुड़ाव है, जिसने इस विवाद को और गहरा कर दिया। वीडियो वायरल होने और भारी सामाजिक दबाव के बाद बाबूलाल यादव ने सार्वजनिक रूप से माफी मांगी।

राजस्थान में ऐसे मामले कभी-कभी सुर्खियां बनते रहे हैं, हालांकि संविधान Article 17 के तहत अछूतप्रथा निषिद्ध है और सभी नागरिकों को धार्मिक गतिविधियों में समान अधिकार प्राप्त है।

भारी सामाजिक दबाव और आलोचना के बाद बाबूलाल यादव ने सार्वजनिक रूप से माफी मांगी। उन्होंने अपने बयान को गलत स्वीकार करते हुए कहा कि उनसे अनजाने में भूल हुई लेकिन उनका इरादा किसी की भावना को ठेस पहुँचाने का नहीं था। उन्होंने कहा कि वे सभी वर्गों की सामाजिक- धार्मिक भावना का सम्मान करते हैं और वे बिना शर्त माफ़ी मांग रहे हैं, इस विवाद को यहीं विराम दिया जाये। कई लोगों का कहना है कि केवल माफी मांग लेने से यह मामला खत्म नहीं होना चाहिए और SC/ST अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी होनी चाहिए।

यह घटना एक बार फिर यह सवाल खड़ा करती है कि कानूनों और संवैधानिक प्रावधानों के बावजूद जमीनी हकीकत में जातिगत भेदभाव की जड़ें कितनी गहरी हैं। फिलहाल मामले में किसी आधिकारिक पुलिस कार्रवाई की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन सामाजिक दबाव और चर्चा जारी है।

वीडियो में बाबूलाल यादव कहते सुनाई देते हैं कि आगामी यज्ञ-हवन वैदिक परंपरा के अनुसार आयोजित किया जा रहा है, इसलिए इसमें अनुसूचित जाति के सदस्य नहीं बैठ सकते।
जब एक टांग पर हाथ जोड़े खड़े रहे दलित सरपंच: वो 11 स्तब्ध करने वाली घटनाएं जिन्होंने राजस्थान हाई कोर्ट को खाप पंचायतों के विरुद्ध सख्ती के लिए कर दिया मजबूर |TM Mega Report
वीडियो में बाबूलाल यादव कहते सुनाई देते हैं कि आगामी यज्ञ-हवन वैदिक परंपरा के अनुसार आयोजित किया जा रहा है, इसलिए इसमें अनुसूचित जाति के सदस्य नहीं बैठ सकते।
राजस्थान: भिवाड़ी में दलित नाबालिग से पुलिस की बर्बरता, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने सरकार को घेरा

द मूकनायक की प्रीमियम और चुनिंदा खबरें अब द मूकनायक के न्यूज़ एप्प पर पढ़ें। Google Play Store से न्यूज़ एप्प इंस्टाल करने के लिए यहां क्लिक करें.

द मूकनायक की मदद करें

‘द मूकनायक’ जनवादी पत्रकारिता करता है. यह संविधान, लोकतंत्र और सामाजिक न्याय पर चलने वाला मीडिया समूह है. अगर आप भी चाहते हैं कि ‘द मूकनायक’ हमेशा हाशिए पर खड़े लोगों की आवाज़ बुलंद करता रहे, बेजुबानों की पीड़ा दिखाते रहे तो सपोर्ट करें.

यहां सपोर्ट करें
The Mooknayak - आवाज़ आपकी
www.themooknayak.com