VBA का मुंबई में महाआंदोलन: प्रकाश आंबेडकर का सरकार पर तीखा हमला- "मोदी अमेरिका की धुनों पर..."

“मुद्रा मोदी से मुजरा मोदी आंदोलन” में मुंबई और उपनगरों से हजारों कार्यकर्ता शामिल हुए।
वंचित बहुजन आघाड़ी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एड. प्रकाश आंबेडकर ने आंदोलन का नेतृत्व किया।
वंचित बहुजन आघाड़ी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एड. प्रकाश आंबेडकर ने आंदोलन का नेतृत्व किया। चित्र- प्रकाश आंबेडकर
Published on

मुंबई : एपस्टीन फाइल्स में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कथित उल्लेख और अमेरिका के साथ चल रहे ‘एकतरफा’ व्यापार समझौते को लेकर देश में राजनीतिक तापमान चरम पर है। इसी बीच सोमवार को मुंबई में वंचित बहुजन आघाड़ी ने छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (सीएसएमटी) परिसर में विशाल महाआंदोलन आयोजित किया। आंदोलनकारियों ने जोरदार नारेबाजी की- “मोदी हटाओ, देश बचाओ”।

वंचित बहुजन आघाड़ी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एड. प्रकाश आंबेडकर ने आंदोलन का नेतृत्व किया। मातंग मुक्ति सेना समेत कई सामाजिक संगठनों ने इस प्रदर्शन को पूरा समर्थन दिया। कार्यकर्ताओं ने एपस्टीन फाइल्स में मोदी के नाम के उल्लेख की पारदर्शी जांच की मांग की और अमेरिका के साथ हो रहे व्यापार करार को देश की आर्थिक हितों के खिलाफ बताया।

आंदोलन में मुंबई और उपनगरों से हजारों कार्यकर्ता शामिल हुए और सरकार से जवाब मांगा ।
आंदोलन में मुंबई और उपनगरों से हजारों कार्यकर्ता शामिल हुए और सरकार से जवाब मांगा ।

आंदोलन को संबोधित करते हुए एड. प्रकाश आंबेडकर ने कहा, “भारत एक बार फिर गुलामी की ओर बढ़ रहा है। अमेरिका के साथ यह व्यापार समझौता देशहित के सर्वथा विरुद्ध है।” उन्होंने आरएसएस-इजराइल संबंधों, केंद्र की विदेश नीति और व्यापार समझौतों की भी तीखी आलोचना की। आंबेडकर ने मांग की कि प्रधानमंत्री मोदी एपस्टीन मामले पर जनता के सामने स्पष्ट खुलासा करें।

आंबेडकर ने खाड़ी देशों में कार्यरत भारतीयों की सुरक्षा को लेकर भी गंभीर चिंता जताई। उन्होंने कहा, “दो करोड़ से ज्यादा भारतीय खाड़ी देशों में काम कर रहे हैं। अगर अंतरराष्ट्रीय तनाव बढ़ा तो उनकी सुरक्षा खतरे में पड़ सकती है।” उन्होंने मीडिया पर भी सवाल उठाया- “देश का प्रधानमंत्री दूसरे देश के सामने नाचता है, लेकिन मीडिया के मालिक यह सवाल नहीं पूछते। लोगों का गुस्सा अब शिगेला पहुंच चुका है, क्या आप इसे दिखाएंगे?”

आंबेडकर ने देश में गरीबी रेखा के नीचे रह रही बड़ी आबादी का मुद्दा उठाते हुए सरकार से अपील की कि वह जनता के बुनियादी मुद्दों पर ध्यान केंद्रित करे।

भले ही वंचित बहुजन आघाड़ी की मौजूदगी अभी सीमित है, लेकिन राष्ट्रीय दलों, विशेष रूप से कांग्रेस को हमसे सीखना चाहिए। हमने वह करने और ज़ोर-शोर से बोलने का साहस दिखाया है, जो ये राष्ट्रीय दल पिछले 12 वर्षों में नहीं कर पाए हैं!
प्रकाश आंबेडकर

आंबेडकर ने मंगलवार को एक पोस्ट में कहा, "वंचित बहुजन आघाड़ी ने मोदी के खिलाफ जन-आक्रोश की नींव रखी और ज़ोर-शोर से कहा कि मोदी अमेरिका की धुनों पर मुजरा कर रहे हैं! भले ही वंचित बहुजन आघाड़ी की मौजूदगी अभी सीमित है, लेकिन राष्ट्रीय दलों, विशेष रूप से कांग्रेस को हमसे सीखना चाहिए। हमने वह करने और ज़ोर-शोर से बोलने का साहस दिखाया है, जो ये राष्ट्रीय दल पिछले 12 वर्षों में नहीं कर पाए हैं! पिछले साल, वंचित बहुजन आघाड़ी ने औरंगाबाद में RSS के खिलाफ एक जन-मोर्चा निकाला था, जिसने उन्हें हिला कर रख दिया था। कल के वंचित के आंदोलन ने मोदी के खिलाफ जन-आक्रोश की नींव रख दी है।"

वंचित बहुजन अघाड़ी राज्य अध्यक्ष, रेखाताई ठाकुर ने कहा, " भारत की विदेश नीति अलगाववादी रही है। लेकिन नरेंद्र मोदी ने देश को अमेरिका के सामने झुका दिया है। हमारा देश गुलामी की ओर बढ़ रहा है। हम यहां जवाब मांगने के लिए एकत्रित हुए हैं।"

आंदोलन में मुंबई और उपनगरों से हजारों कार्यकर्ता शामिल हुए। सीएसएमटी परिसर में भारी पुलिस बंदोबस्त तैनात किया गया था। प्रदर्शन में प्रियदर्शी तेलंग, उत्कर्षा रुपवते, समेत अनेक प्रमुख पदाधिकारी और सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

वंचित बहुजन आघाड़ी ने केंद्र सरकार से इन दोनों मुद्दों पर तत्काल स्पष्ट रुख अपनाने और पारदर्शी जांच कराने की मांग की है।

वंचित बहुजन आघाड़ी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एड. प्रकाश आंबेडकर ने आंदोलन का नेतृत्व किया।
“तुम चमा%$ हो... LLB तुम्हारा काम नहीं” : चूरू लॉ कॉलेज में प्रोफेसर पर जातिगत टॉर्चर का आरोप, छात्रा ने SC/ST एक्ट में FIR दर्ज कराई
वंचित बहुजन आघाड़ी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एड. प्रकाश आंबेडकर ने आंदोलन का नेतृत्व किया।
Ayatollah Ali Khamenei की मौत पर क्यों जश्न मना रही हैं ईरानी महिलाएं? महसा अमीनी को क्यों किया जा रहा याद?

द मूकनायक की प्रीमियम और चुनिंदा खबरें अब द मूकनायक के न्यूज़ एप्प पर पढ़ें। Google Play Store से न्यूज़ एप्प इंस्टाल करने के लिए यहां क्लिक करें.

The Mooknayak - आवाज़ आपकी
www.themooknayak.com