आज दिन भर की खबरें: रक्षाबंधन के दिन नहीं जाने दिया बहन के घर तो पत्नी ने बेटी के साथ किया सुसाइड

ठाणे के घोड़बंदर रोड पर 28 वर्षीय महिला प्रियंका मोहिते ने एक साल की बेटी के साथ अपनी बालकनी से कूदकर आत्महत्या कर ली।
ठाणे के घोड़बंदर रोड पर 28 वर्षीय महिला प्रियंका मोहिते ने एक साल की बेटी के साथ अपनी बालकनी से कूदकर आत्महत्या कर ली।

नई दिल्ली। भारत में पिछले 12 घण्टे में महिला अपराध से जुड़े कई मामले सामने आए हैं, जिनमें मध्य प्रदेश, दिल्ली और मुम्बई से घटनाएं हैं। इन सभी मामलों में पुलिस कार्रवाई में जुटी है।

जानिए क्या हैं सभी मामले?

मुम्बई के ठाणे जिले में 26 साल की एक महिला ने अपने अपार्टमेंट में कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। इस घटना में उसकी एक साल की बेटी की भी मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, महिला रक्षाबंधन मनाने के लिए अपनी बहन के घर जाना चाहती थी, मगर उसके पति ने मना कर दिया। इस बात को लेकर दोनों में बहस शुरू हो गई जो बाद में झगड़े में बदल गई। महिला का कहना था कि वह रक्षाबंधन के लिए बहन के घर जाना चाहती है मगर उसके पति ने कहा कि एक साल की बेटी को लेकर बाहर जाना अभी ठीक नहीं है। बाहर भीड़ है। बच्ची को परेशानी हो सकती है। इसी बात को लेकर दोनों में झगड़ा हुआ जिसके बाद महिला ने अपनी जान दे दी।

पुलिस के मुताबिक, प्रियंका मोहित अपने पति महेश और बेटी ध्रुवी के साथ घोड़बंदर रोड पर जॉय स्क्वायर पर रहती थी। एक अधिकारी ने कहा कि वह रक्षा बंधन मनाने के लिए बुधवार को सतारा में अपनी बहन के घर जाना चाहती थी, लेकिन उसके पति ने एक साल की बेटी के साथ यात्रा नहीं करने की सलाह दी। इससे दोनों के बीच झगड़ा होने लगा। पुलिस ने आगे कहा कि गुरुवार रात उनके बीच फिर से झगड़ा हुआ जिसके बाद महिला ने आत्महत्या कर ली। मां-बेटी को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। कासारवाडवली पुलिस ने आकस्मिक मृत्यु रिपोर्ट (एडीआर) दर्ज की है।

85 साल की महिला के साथ हैवानियत

देश की राजधानी दिल्ली से शुक्रवार को एक बेहद शर्मनाक घटना सामने आई है। यहां 85 साल की एक बुजुर्ग महिला के साथ किसी हैवान ने हैवानियत की हदें पार कर दी। बुजुर्ग महिला के साथ न सिर्फ जबरन दुष्कृत्य किया गया है, बल्कि शरीर का ऐसा कोई अंग नहीं छोड़ा, जहां जख्म न दिया हो। इस घटना का पता चलने के बाद दिल्ली महिला आयोग की प्रमुख स्वाति मालीवाल ने पीड़ित बुजुर्ग से मिलकर उसका हाल जाना।

85 साल की रेप पीड़िता से मिली दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल
85 साल की रेप पीड़िता से मिली दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवालफोटो साभार- सोशल मीडिया

मिली जानकारी के अनुसार अलसुबह करीब 4 बजे यहां एक झुग्गी में अकेली रह रही 85 साल की एक बुजुर्ग महिला के साथ एक युवक ने झुग्गी में घुसकर जबर-जनाह की है। जबरदस्ती का विरोध करने पर आरोपी ने इस महिला के चेहरे पर मुक्का मारा। इस घटना का पता चलने के बाद दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने अपनी एक सहयोगी सदस्य वंदना सिंह के साथ के पास पहुंचकर उसकी हालत जानी। बताया जा रहा है कि चेहरे और प्राइवेट पार्ट्स समेत इस महिला के शरीर का कोई अंग नहीं है, जहां चोट के निशान न हों। दिल्ली महिला आयोग ने पुलिस से पुख्ता कार्रवाई की मांग की है।

पति ने पत्नी को बेरहमी से पीटा

मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में रक्षाबंधन पर मायके जाने की बात पर दंपती के बीच विवाद हो गया। विवाद में पति ने पत्नी की बेरहमी से पिटाई कर दी। मारपीट में महिला को गंभीर चोट आई है। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। मामला चांदामेटा का है। महिला की हालत गंभीर होने पर पुलिस बयान नहीं ले पाई है। जानकारी के अनुसार गांगीवाड़ा निवासी पूनम परतेती अपनी छोटी बहन कंचन परतेती को लेने चांदामेटा पहुंची थी। कंचन अपने साथ बेटा और बेटी को भी मायके ले जाना चाहती थी। कंचन के पति मयूर वैश्य ने बच्चों को साथ ले जाने से इनकार कर दिया था। इस बात पर दंपती के बीच विवाद हो गया था। मयूर ने कंचन के साथ मारपीट शुरू कर दी। पूनम परतेती ने बीच बचाव का प्रयास किया। कंचन को इलाज के लिए परासिया अस्पताल में भर्ती किया गया। कमर और रीढ की हड्डी में चोट आने से प्राथमिक इलाज के बाद महिला को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। चांदामेटा पुलिस के अनुसार पीड़िता को अधिक चोट आने से उसके बयान दर्ज नहीं किए जा सके हैं।

यह भी पढ़ें-
ठाणे के घोड़बंदर रोड पर 28 वर्षीय महिला प्रियंका मोहिते ने एक साल की बेटी के साथ अपनी बालकनी से कूदकर आत्महत्या कर ली।
उत्तर प्रदेश: बीच रास्ते में नमाज पढ़वाने की दी इजाजत, ट्वीट करना बना मोहित यादव की आत्महत्या का कारण! ग्राउंड रिपोर्ट
ठाणे के घोड़बंदर रोड पर 28 वर्षीय महिला प्रियंका मोहिते ने एक साल की बेटी के साथ अपनी बालकनी से कूदकर आत्महत्या कर ली।
मणिपुर हिंसा ग्राउंड रिपोर्ट: आदिवासियों को 'बाहरी' बताने का नैरेटिव और पहाड़ी में बसे लोगों का सच
ठाणे के घोड़बंदर रोड पर 28 वर्षीय महिला प्रियंका मोहिते ने एक साल की बेटी के साथ अपनी बालकनी से कूदकर आत्महत्या कर ली।
मणिपुर हिंसा ग्राउंड रिपोर्ट: चुराचांदपुर में प्रवेश के लिए सिर्फ मुस्लिम ड्राइवर ही क्यों?
ठाणे के घोड़बंदर रोड पर 28 वर्षीय महिला प्रियंका मोहिते ने एक साल की बेटी के साथ अपनी बालकनी से कूदकर आत्महत्या कर ली।
मणिपुर हिंसा ग्राउंड रिपोर्ट: रिलीफ कैंपों के कम स्पेस में करवटों में दिन गुजारती गर्भवती महिलाएं, नवजातों की जिंदगियां दांव पर

द मूकनायक की प्रीमियम और चुनिंदा खबरें अब द मूकनायक के न्यूज़ एप्प पर पढ़ें। Google Play Store से न्यूज़ एप्प इंस्टाल करने के लिए यहां क्लिक करें.

The Mooknayak - आवाज़ आपकी
www.themooknayak.com