अब तक की खबरें: सुप्रीम कोर्ट की महिला वकील की हत्या, बाथरूम में मिल शव

फोटो : सांकेतिक
फोटो : सांकेतिक

नई दिल्ली। देश भर में बीते चौबीस घंटों में महिला अत्याचार की कई घटनाएं सामने आई है। यूपी के नोएडा में सुप्रीम कोट की 60 वर्षीय महिला वकील की घर के बाथरूम में लाश मिली है। आगरा में तलाक शुदा महिला के साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाने तथा श्रद्धा की तरह टुकड़े करने की धमकी देने का मामला साने आया है।

यूपी: नोएडा में सुप्रीम कोर्ट की महिला वकील की हत्या

उत्तर प्रदेश के नोएडा में सुप्रीम कोट की महिला अधिवक्ता की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। महिला वकील का खून से सना शव उन्हीं के घर के बाथरूम में मिला है। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

सुप्रीम कोट की वकील रेनू सिंघल (60) नोएडा सेक्टर 30 में रहती है। जहां घर के बाथरूम में खून से सना शव मिला है। शव मिलने के बाद महिला के भाई और अन्य परिजनों ने पुलिस को मौके पर बुलाकर दरवाजा खुलवाया। गेट खोल कर देखने पर रेनू सिंघल का शव मिला।

परिजनों ने बताया कि रेनू सिंघल सुप्रीम कोर्ट में वकील थीं। वह यहां अपने पति के साथ अकेले रहती थीं। फिलहाल पति मकान में मौजूद नहीं है। रेनू सिंघल के भाई ने हत्या की आशंका जताई है। हत्या की सूचना पर सुप्रीम कोर्ट के कई वकील मौके पर पहुंच गए। परिजनों ने बताया कि मृतक के पति का भी कोई सुराग नहीं लग रहा है। पुलिस भी मृतक के पति की तलाश में जुट गई है। सूत्रों के मुताबिक प्रॉपर्टी बेचने को लेकर पति-पत्नी में आए दिन विवाद होता था। डीसीपी नोएडा हरीश चंद्र ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। दोनों दरवाजों को तोड़कर शव बाहर निकाला गया। पति को फोन मिलाया जा रहा है, लेकिन फोन स्विच ऑफ है। डीसीपी ने बताया कि पूरे मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

यूपी: तलाकशुदा महिला को बंधक बनाकर लूटी आबरू

उत्तर प्रदेश के आगरा में एक युवक ने तलाकशुदा महिला का हमदर्द बनकर पहले बंधक बनाया। इसके बाद आरोपी ने दुष्कर्म किया। जबरदस्ती शारीरिक सम्बंध बनाने के बाद आरोपी ने महिला का दो बार गर्भपात भी करवा दिया। हालांकि, इसी बीच पीड़िता ने एक पुत्री को भी जन्म दिया। अब आरोपी फोटो, वीडियो वायरल करने के साथ ही जान से मारने की धमकी दे रहा है। पीड़िता ने पुलिस से मदद की गुहार लगाई है।

मामला ट्रांस यमुना थाना क्षेत्र का है। क्षेत्र की रहने वाली महिला ने थाने में तहरीर देकर बताया कि आठ साल पहले इसका पति से तलाक हो चुका है। इसके बाद थाना क्षेत्र के रहने वाले वीरेन्द्र शर्मा पुत्र संतोष शर्मा से उसकी मुलाकात तीन साल पूर्व हुई थी। इसके बाद वह घर पर आने लगा। सन 2019 में एक दिन वह रात के समय घर में घुस आया। उसके ही घर में उसे बंधक बना लिया और उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। इसके बाद उसे मरा हुआ समझकर सुबह भाग गया। फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर चुप करा दिया। इसके बाद वह लगातार दुष्कर्म करता रहा। इससे वह गर्भवती हो गई। उसने एक पुत्री को भी जन्म दिया। अब आरोपी तेजाब डालने और श्रद्धा हत्याकांड की तरह 35 टुकड़े करने की धमकी दे रहा है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज जांच शुरू कर दी है।

यूपी: पड़ोसी ने किया दुष्कर्म

गाजियाबाद के विजयनगर थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में युवती को होटल के कमरे में बुलाकर आरोपी ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। विरोध करने पर आरोपी ने युवती को जान से मारने की धमकी दी। कॉलोनी निवासी युवती की मां ने बताया कि अलीगढ़ के चंडौस निवासी रवि उर्फ रविंद्र ने उनकी बेटी से नजदीकी बना ली। कुछ दिन वह उनके पड़ोस में भी रहा। आरोपी उनकी बेटी से बात करने लगा। एक दिन उसने होटल के कमरे में बुलाकर उनकी बेटी से दुष्कर्म किया। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की। आरोपी ने धमकी दी कि उसने यह बात किसी को बताई तो उसको जान से मार देगा।

पीड़िता ने ज्यादा परेशान होकर इसकी जानकारी अपने परिवार को दी। आपत्ति जताने पर परिवार को भी आरोपी अंजाम भुगतने की धमकी देने लगा। इसके बाद तहरीर मिलने पर आरोपी के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की। एसीपी ने बताया कि आरोपी रविंद्र को दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया गया।

मध्य प्रदेश: पत्थरबाजी के आरोप में रस्सी से बांध अर्धनग्न परेड

मध्य प्रदेश के इंदौर के सदर बाजार थाना क्षेत्र में पुराने मामले में राजीनामा की बात को लेकर दो पक्षों में विवाद के बाद पत्थरबाजी हो गई। दोनों तरफ पत्थर चलाए गए। इससे सदर बाजार में फरातफरी मच गई। जानकारी के अनुसार शांति बहाली के लिए पुलिस ने प्रारंभिक तौर पर दोनों पक्षों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर दोनों पक्षों के आधा दर्जन अधिक आरोपियों को पकड़ कर रस्सी से हाथ बांध कर अर्धनग्न अवस्था में क्षेत्र में पब्लिक के बीच घुमाया। पुलिस ने आरोपियों से घटना स्थल पर ले जाकर मौके पर पड़े पत्थर भी उठवाए तथा आमजन से माफी भी मंगवाई। रस्सी से बंधे अर्धनग्न लोगों को बाजार में घुमाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियों को लेकर सोशल मीडिया पर लोग पुलिस पर एक तरफ कार्रवाई के आरोप लगा रहे हैं। कुछ लोग केवल मुस्लिम पक्ष के लोगों को बाजार में अर्धनग्न घुमाने का आरोप लगा रहे हैं।

हालाँकि, पुलिस ने इन आरोपों को नकार दिया है। पुलिस का कहना है कि सदर बाजार थाना क्षेत्र के जूना रिसाले में पुरानी रंजिश और क्षेत्र में अपने दबदबे को लेकर भय फैलने के उद्देश्य से आतंक मचाया था। पत्थरबाजी के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए जुबेर, मोहमद अमजद, मोईन कुरेशी, वसीम, मोहसिन, मसरूफ, शाहरूख नमक बदमाशों को पकड़ा और घटना स्थल पर ले गइ। जहां बदमाशों से फेंके हुए पत्थर उठवाए और रहवासियों से माफी भी मंगवाई। आरोपियों ने क्षेत्र के रहवासी और व्यापारियों के सामने आगे से ऐसी हरकत न करने की कसम खाई। थाना सदर बाजार के थाना प्रभारी सतीश पटेल ने बताया कि ''दो गुटों में विवाद के चलते पत्थरबाजी की गई थी। जिसके बाद पुलिस ने दोनों पक्षों के आरोपियों को गिरफ्तार कर पत्थर उठवाए और उनका जुलूस निकाला। फिलहाल पुलिस अन्य बदमाशों की भी तलाश में जुटी हुई है।"

यह भी पढ़ें-
फोटो : सांकेतिक
मणिपुर हिंसा ग्राउंड रिपोर्ट: रिलीफ कैम्प में गंभीर बीमारियों से जूझ रहीं ये कुकी महिलाएं, तीन लाख आबादी के बीच एक सरकारी अस्पताल
फोटो : सांकेतिक
मणिपुर हिंसा ग्राउंड रिपोर्ट: “किताबें और यूनिफॉर्म जल गए, हम फिर से अपने घर और स्कूल लौटना चाहते हैं”
फोटो : सांकेतिक
मणिपुर में सेना और पुलिस से लूटे गए हथियारों से हिंसा की आशंका!
फोटो : सांकेतिक
मणिपुर हिंसा ग्राउंड रिपोर्ट: आदिवासियों को 'बाहरी' बताने का नैरेटिव और पहाड़ी में बसे लोगों का सच
फोटो : सांकेतिक
मणिपुर हिंसा ग्राउंड रिपोर्ट: चुराचांदपुर में प्रवेश के लिए सिर्फ मुस्लिम ड्राइवर ही क्यों?

द मूकनायक की प्रीमियम और चुनिंदा खबरें अब द मूकनायक के न्यूज़ एप्प पर पढ़ें। Google Play Store से न्यूज़ एप्प इंस्टाल करने के लिए यहां क्लिक करें.

The Mooknayak - आवाज़ आपकी
www.themooknayak.com