आज दिन भर की खबरें: मुस्लिम युवती की प्रेमजाल में फंसाकर हत्या

आज दिन भर की खबरें: मुस्लिम युवती की प्रेमजाल में फंसाकर हत्या
Image Source- The Sunday Guardian

नई दिल्ली। बीते 12 घन्टे में देश के अलग-अलग राज्यों से महिला उत्पीड़न व हत्या की घटनाएं सामने आई है। उत्तर प्रदेश के बरेली जनपद में एक कलयुगी बेटे ने अवैध संबंधों में रोड़ा बन रही अपनी ही मां की हत्या कर दी। जांच के बाद पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया। दिल्ली के खजूरीवास में अवैध संबंध होने के शक में पति ने 35 वर्षीय पत्नी की हत्या कर दी। हत्या के बाद पति गायब है। राजस्थान के जयपुर एसएमएस अस्पताल में कार्यरत महिलाकर्मी के साथ छेड़छाड़ के आरोप में गांधीनगर पुलिस थाने में युवक के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई है। झारखण्ड में 22 वर्षीय मुस्लिम युवती को प्रेमजाल में फंसा कर हत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया है।

अवैध संबंधों में रोड़ा बनी मां की हत्या

उत्तर प्रदेश के बरेली जनपद में एक कलयुगी बेटे ने छोटे भाई की पत्नी के साथ अवैध सम्बन्धों में रोड़ा बन रही अपनी मां की ही हत्या कर दी। मां की हत्या के आरोप में पुलिस बड़े बेटे तोताराम को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार 10 अगस्त को तहगंज पश्चिम थाना क्षेत्र के पाँवड़िया के जंगल में एक महिला का शव मिला था। पुलिस ने शव की शिनाख्त के लिए आस-पास पूछताछ की तो मृतक की पहचान गौटिया थाना शाही क्षेत्र के गांव मुबारकपुर निवासी शांति देवी के रूप में हुई। शव की पहचान महिला के बेटे राजकुमार ने की थी। पुलिस ने शव कब्जे में कर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया तथा प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी। जांच के दौरान पुलिस को मिली पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला की गला दबा कर हत्या करने का खुलासा हुआ था। इसके बाद पुलिस ने गहनता से जांच पड़ताल शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने मृतक महिला के दोनों बेटों से कई बार पूछताछ की, लेकिन राज नहीं खुला।

पुलिस को मुखबिर तंत्र से पता चला कि मृतक महिला के बेटे तोताराम का अपने छोटे भाई राजकुमार की पत्नी से अवैध संबंध है। इस पर पुलिस ने तोताराम को एक बार फिर गिरफ्त में लेकर कड़ाई से पूछताछ की तो उसने तोते की तरह सारे राज उगल दिए। आरोपी ने बताया कि उसकी मां ने छोटे भाई की पत्नी के साथ संदिग्ध हालत में पकड़ लिया। मां हमारे मिलने के बीच रोड़ा बन रही थी। इस लिए उसने मां की गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

आज दिन भर की खबरें: मुस्लिम युवती की प्रेमजाल में फंसाकर हत्या
मणिपुर हिंसा ग्राउंड रिपोर्ट: रिलीफ कैम्प में गंभीर बीमारियों से जूझ रहीं ये कुकी महिलाएं, तीन लाख आबादी के बीच एक सरकारी अस्पताल

अवैध सम्बन्ध के शक में पत्नी की हत्या

दिल्ली के खजूरीवास इलाके में रह रही 35 वर्षीय महिला के किसी अन्य व्यक्ति से अवैध संबंध होने के शक के आधार पर पति ने गला दबा कर हत्या कर दी। मृतका की 15 वर्षीय बेटी के रोने की आवाज सुनी तो पड़ोसियों ने रविवार देर शाम पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। जहां पुलिस को घर का दरवाजा अंदर से बंद मिला। मकान मालिक को बुलाकर उसकी मौजूदगी में बंद कमरे को खुलवाया गया। कमरे के अंदर महिला का शव बिस्तर के नीचे पड़ा था। पूरे कमरे में खून के धब्बे थे। माथे पर चोट लगी थी।

मृतका की 15 वर्षीय बेटी ने पुलिस को बताया कि 16 सितंबर को दोपहर बाद से ही उसकी मां नजर नहीं आ रही थी। उसी दिन से लड़की का सौतेला पिता सुनील दिखाई नहीं दिया। पुलिस ने स्थानीय लोगों से पूछताछ की तो पता चला कि पति सुनील पत्नी पर किसी अन्य व्यक्ति के साथ अवैध संबंध होने का संदेह करता था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच झगड़े होते रहते थे। पुलिस ने शव कब्जे में कर मोर्चरी में रखवाया है। वहीं आरोपी की तलाश में जुट गई है।

अस्पताल की महिलाकर्मी से छेड़छाड़ का आरोप

राजस्थान के जयपुर में स्थित सवाईमान सिंह चिकित्सालय (एसएमएस) में कार्यरत एक महिला कर्मचारी के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। घटना को लेकर पीड़िता ने रहीम नाम के एक युवक पर आरोप लगाते हुए गांधीनगर पुलिस थाने में शिकायत दी है। जानकारी के अनुसार पीड़िता एसएमएस अस्पताल में नौकरी करती है। अस्पताल से घर आने जाने के दौरान आरोपी रहीम उसे परेशान करता रहता है। गांधीनगर थाना क्षेत्र के झालाना डूंगरी इलाके में आरोपी ने ऑटो रिक्शा में बैठने के दौरान खींचने की कोशिश की। पीड़िता के चिल्लाने पर आरोपी वहां एक पर्ची पटक कर भाग गया। पर्ची में आरोपी के मोबाइल नम्बर भी लिखे हैं। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज जांच शुरू कर दी है।

मुस्लिम युवती को प्रेम जाल में फंसाया फिर हत्या कर दी

झारखण्ड के रांची से खबर है। रांची के पुदांग ओपी क्षेत्र में सना परवीन नाम की 22 वर्षीय युवती की हत्या का मामला सामने आया है। युवती कडरू स्थित एक फाइनेंस कंपनी में काम करती थी। हत्या का आरोप मृतका के 43 वर्षीय प्रेमी राजीव कुमार गुप्ता पर लगा है। मृतका की बहन ने पुदांग ओपी में लिखित तहरीर देकर पहले प्रेम जाल में फंसाने व फिर हत्या करने का आरेप लगाया है। सना का शव परिजनों को 15 सितम्बर को अस्पताल में मिला था।

पुलिस के अनुसार 22 वर्षीय युवती सना परवीन पुदांग में ही आरोपी युवक के साथ लिव इन में रह रही थी। वह जमशेदपुर के परसूडीह थानांतर्गत मखदूमपुर की रहने वाली है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। घटना का पता चलने पर मस्लिम संगठनों ने हस्तक्षेप कर हत्या का मामला दर्ज करवाया है।

Also Read-

आज दिन भर की खबरें: मुस्लिम युवती की प्रेमजाल में फंसाकर हत्या
मध्य प्रदेशः कारम डेम को टूटे हुए एक साल, आदिवासी परिवारों को अब तक नहीं मिला मुआवजा!
आज दिन भर की खबरें: मुस्लिम युवती की प्रेमजाल में फंसाकर हत्या
राजस्थान: हिन्दी दिवस पर आदिवासी, दलित समाज की बेटियों को राज्य स्तरीय सम्मान

द मूकनायक की प्रीमियम और चुनिंदा खबरें अब द मूकनायक के न्यूज़ एप्प पर पढ़ें। Google Play Store से न्यूज़ एप्प इंस्टाल करने के लिए यहां क्लिक करें.

The Mooknayak - आवाज़ आपकी
www.themooknayak.com