
नई दिल्ली- फेम इंडिया पत्रिका और एशिया पोस्ट ने संयुक्त रूप से “सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026” सर्वेक्षण के प्रारंभिक परिणाम जारी कर दिए हैं। देशभर के करीब 800 जिलों में कार्यरत जिलाधिकारियों और डिप्टी कमिश्नरों के कामकाज का मूल्यांकन करने के बाद लगभग 100 चुनींदा अधिकारियों की सूची तैयार की गई है। इस सूची में शामिल होने वाले प्रमुख नामों में मंजूनाथ भजन्त्री और टीना डाबी भी हैं।
फेम इंडिया की ओर से बताया गया है कि चयन में प्रशासनिक क्षमता, सुशासन, संकट प्रबंधन, जनसंपर्क, नवाचार, जवाबदेही और विकास कार्यों जैसे 10 प्रमुख मानकों को आधार बनाया गया। विशेषज्ञों की राय, ग्राउंड रिपोर्ट और मीडिया विश्लेषण को भी इसमें शामिल किया गया। इन अधिकारियों को फेम इंडिया पत्रिका में विशेष स्थान दिया जाएगा।
प्रारंभिक सूची में आंध्र प्रदेश, असम, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, ओडिशा, कर्नाटक, केरल, छत्तीसगढ़, झारखंड, तमिलनाडु, तेलंगाना, त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल, पंजाब, बिहार, मणिपुर, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, मेघालय, राजस्थान, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश सहित कई राज्यों के जिलाधिकारियों को शामिल किया गया है।
झारखंड कैडर के 2011 बैच के आईएएस अधिकारी मंजूनाथ भजन्त्री इस प्रतिष्ठित सूची में शामिल होने वाले प्रमुख नामों में से एक हैं। वर्तमान में रांची के डिप्टी कमिश्नर के पद पर तैनात भजन्त्री आईआईटी बॉम्बे से कंप्यूटर साइंस में बीटेक की डिग्री प्राप्त कर चुके हैं। उन्होंने नवंबर 2024 में रांची की जिम्मेदारी संभाली और इसके बाद से जिले में सुशासन और जनसरोकारों से जुड़े कार्यों में उल्लेखनीय योगदान दिया है।
भजन्त्री की कार्यशैली में तकनीकी नवाचार और प्रभावी क्रियान्वयन की छाप साफ दिखती है। ग्रामीण विकास, आजीविका संवर्धन और जिला प्रशासन को मजबूत बनाने में उनकी भूमिका सराहनीय रही है। इससे पहले वे झारखंड स्टेट रूरल लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी के सीईओ के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। रांची जैसे बड़े और चुनौतीपूर्ण जिले में उनका शांतिपूर्ण व कुशल प्रबंधन उन्हें इस सूची में जगह दिलाने का प्रमुख कारण माना जा रहा है।
झारखंड के लिए यह गर्व का विषय है कि राज्य से कई अधिकारियों का चयन हुआ है, जिनमें भजन्त्री का नाम विशेष रूप से चर्चित है।
राजस्थान कैडर की 2015 बैच की टॉपर आईएएस अधिकारी टीना डाबी भी इस प्रारंभिक सूची में शामिल हैं। वतर्मान में वे टोंक कलेक्टर के रूप में कार्यरत हैं। यूपीएससी में ऑल इंडिया रैंक 1 हासिल करने वाली डाबी ने बाड़मेर जैसे सूखाग्रस्त और सीमावर्ती जिले में जल संरक्षण व विकास कार्यों का उत्कृष्ट मॉडल पेश किया है।
बाड़मेर में टीना डाबी के नेतृत्व में लाखों वर्षा जल संचयन संरचनाओं का निर्माण किया गया, जिससे महिलाओं को पानी के लिए लंबी दूरी तय करने की मजबूरी समाप्त हुई। जिले को राष्ट्रीय जल पुरस्कार मिलना और पूरे देश के लिए मिसाल बनना उनकी दूरदर्शी कार्ययोजना का परिणाम है। 2024 में बाड़मेर कलेक्टर के रूप में पदभार संभालने के बाद उन्होंने स्वच्छता, जनसेवा और प्रशासनिक पारदर्शिता पर भी विशेष ध्यान दिया।
टीना डाबी की सक्रिय फील्ड विजिट और जनसंपर्क की शैली युवा अधिकारियों के लिए प्रेरणादायक है। बाड़मेर में उनके कार्यकाल को सफल माना जा रहा है, जिसके चलते उन्हें सूची में स्थान मिला।
सूची पात्रता के अनुक्रम में नहीं, बल्कि वर्णाक्षर के अनुसार है-
उत्तराखंड
1- नितिन सिंह भदौरिया (ऊधम सिंह नगर)
2- प्रशांत आर्य (उत्तरकाशी)
3- मयूर दीक्षित (हरिद्वार)
4- ललित मोहन रयाल (नैनीताल)
5- विशाल मिश्रा (रुद्रप्रयाग)
आंध्र प्रदेश
1- ए. तमीम अंसारिया (गुंटूर)
2- जी. लक्ष्मीश (एनटीआर जिला)
3- डीके बालाजी (कृष्णा)
असम
1- अनामिका तिवारी (मोरीगांव)
2- बिक्रम कैरी (डिब्रूगढ़)
3- सुमित सत्तावन (तिनसुकिया)
4- स्वप्नील पॉल (कामरूप मेट्रोपॉलिटन)
उत्तर प्रदेश
1- अंजनी कुमार सिंह (मैनपुरी)
2- अस्मिता लाल (बागपत)
3- अविनाश सिंह (बरेली)
4- राजेंद्र पेंसिया (संभल)
5- रविन्द्र कुमार (आजमगढ़)
6- विजय कुमार सिंह (मेरठ)
7- विशाख जी अय्यर (लखनऊ)
8- सत्येंद्र कुमार (वाराणसी)
ओडिशा
1- अमृत रुतुराज (खोरधा)
2- दत्तात्रेय भाऊसाहेब शिंदे (कटक)
3- वी. कीर्ति वासन (गंजाम)
4- सुभंकर मोहापात्र (सुंदरगढ़)
कर्नाटक
1- जगदीश जी (बेंगलुरु अर्बन)
2- दर्शन एच वी (दक्षिण कन्नड़)
3- स्वरूपा टीके (उडुपी)
केरल
1- अनु कुमारी (तिरुवनंतपुरम)
2- जी. प्रियंका (कोच्चि)
3- प्रेम कृष्णन एस (पथानमथिट्टा)
छत्तीसगढ़
1- गौरव कुमार सिंह (रायपुर)
2- दिव्या उमेश मिश्रा (बालोद)
3- संबित मिश्रा (बीजापुर)
झारखंड
1- आदित्य रंजन (धनबाद)
2- दिनेश कुमार यादव (गढ़वा)
3- मंजूनाथ भजन्त्री (रांची)
4- रवि आनंद (जामताड़ा)
5- आर. रोनिता (खूंटी)
6- हेमंत सती (साहिबगंज)
तमिलनाडु
1- डी. स्नेहा (कांचीपुरम)
2- पवनकुमार जी गिरियप्पनवार (कोयंबटूर)
3- रश्मि सिद्धार्थ जागड़े (चेन्नई)
तेलंगाना
1- मिक्किलिनेनी मनु चौधरी (मेदचल-मल्काजगिरी)
2- हरिचंदना दासरी (हैदराबाद)
3- सी. नारायण रेड्डी (रंगारेड्डी)
त्रिपुरा
1- चांदनी चंद्रन (नॉर्थ त्रिपुरा)
2- रिंकू लाथर (गोमती)
3- विशाल कुमार (वेस्ट त्रिपुरा)
प. बंगाल
1- पी. दीपप प्रिया (हावड़ा)
2- पोन्नामबलम एस (पश्चिम बर्धमान)
3- हरिशंकर पैनिकर (दार्जिलिंग)
4- शिल्पा गौरसिरिया (उत्तर 24 परगना)
पंजाब
1- आशिका जैन (होशियारपुर)
2- कोमल मित्तल (मोहाली)
3- दीपशिखा शर्मा (फिरोजपुर)
4- हिमांशु अग्रवाल (जालंधर)
बिहार
1-आनंद शर्मा (मधुबनी)
2- उदिता सिंह (रोहतास)
3- दीपेश कुमार (सहरसा)
4- डॉ. थियागराजन एस.एम. (पटना)
5- वैभव श्रीवास्तव (सारण)
6- विवेक रंजन मैत्रेय (सीवान)
7- शशांक शुभंकर (गया)
8- सुब्रत कुमार सेन (मुजफ्फरपुर)
मणिपुर
1- धरुन कुमार एस (चुराचंदपुर)
2- मयांग्लाम्बम राजकुमार (इम्फाल वेस्ट)
मध्य प्रदेश
1- कौशलेंद्र विक्रम सिंह (भोपाल)
2- रजनी सिंह (नरसिंहपुर)
3- राघवेंद्र सिंह (जबलपुर)
4- सतीश कुमार एस (सतना)
5- शिवम वर्मा (इंदौर)
महाराष्ट्र
1- अमोल जगन्नाथ येडगे (कोल्हापुर)
2- आयुष प्रसाद (नासिक)
3- जितेंद्र डूडी (पुणे)
4- किशन नारायणराव जावले (रायगढ़)
5- सौरभ कटियार (मुंबई उपनगरीय)
मेघालय
1- अभिनव कुमार सिंह (वेस्ट जयंतिया)
2- विभोर अग्रवाल (वेस्ट गारो हिल्स)
3- रोसेटा मैरी कुर्बाह (ईस्ट खासी हिल्स)
राजस्थान
1- अंकित (डूंगरपुर)
2- अलोक रंजन (चित्तौड़गढ़)
3- अरुण गर्ग (झुंझुनूं)
4- जितेंद्र कुमार सोनी (जयपुर)
5- टीना डाबी (बाड़मेर)
6- मुकुल शर्मा (सीकर)
हरियाणा
1- अजय कुमार (गुरुग्राम)
2- आयुष सिन्हा (फरीदाबाद)
3- नेहा सिंह (सोनीपत)
4- सतपाल शर्मा (पंचकुला)
हिमाचल प्रदेश
1- अनुपम कश्यप (शिमला)
2- अपूर्व देवगन (मंडी)
3- गंधर्वा राठौड़ (हमीरपुर)
4- मनमोहन शर्मा (सोलन)
5- हेमराज बैरवा (कांगड़ा)
एजीएमयूटी कैडर
1- अंकित यादव (नॉर्थ गोआ)
2- लक्ष्य सिंघल (दक्षिण दिल्ली)
3- मेकला चैतन्य प्रसाद (दक्षिण-पश्चिम दिल्ली)
4- विशाखा यादव (कुरुंग कुमे, अरुणाचल)
5- सलोनी राय (उधमपुर/ उत्तरी दिल्ली)
6- सनी कुमार सिंह (नई दिल्ली)
यह सर्वे न केवल उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अधिकारियों को प्रोत्साहित करता है, बल्कि पूरे प्रशासनिक तंत्र के लिए एक बेंचमार्क भी प्रस्तुत करता है। अंतिम सूची में शामिल होने वाले अधिकारियों को फेम इंडिया पत्रिका में विस्तृत रूप से कवर किया जाएगा।
देशभर के इन चुनिंदा प्रशासकों ने चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में भी जनकल्याण और विकास को प्राथमिकता दी है। मंजूनाथ भजन्त्री और टीना डाबी जैसे अधिकारी साबित करते हैं कि सक्षम नेतृत्व से किसी भी जिले को बेहतर बनाया जा सकता है।
द मूकनायक की प्रीमियम और चुनिंदा खबरें अब द मूकनायक के न्यूज़ एप्प पर पढ़ें। Google Play Store से न्यूज़ एप्प इंस्टाल करने के लिए यहां क्लिक करें.
‘द मूकनायक’ जनवादी पत्रकारिता करता है. यह संविधान, लोकतंत्र और सामाजिक न्याय पर चलने वाला मीडिया समूह है. अगर आप भी चाहते हैं कि ‘द मूकनायक’ हमेशा हाशिए पर खड़े लोगों की आवाज़ बुलंद करता रहे, बेजुबानों की पीड़ा दिखाते रहे तो सपोर्ट करें.
यहां सपोर्ट करें