धीरेंद्र शास्त्री की ‘हिंदू राष्ट्र’ यात्रा पर रोक की मांग, दामोदर यादव बोले- अनुमति मिली तो 14 अक्टूबर से निकालेंगे ‘बहुजन राष्ट्र’ यात्रा

आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय कोर कमेटी सदस्य ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मुख्यमंत्री मोहन यादव को लिखा पत्र; कहा- भारत का संविधान पंथनिरपेक्ष राष्ट्र की व्यवस्था देता है, धार्मिक सद्भाव बिगड़ने की आशंका
धीरेंद्र शास्त्री की ‘हिंदू राष्ट्र’ यात्रा पर रोक की मांग, दामोदर यादव बोले- अनुमति मिली तो 14 अक्टूबर से निकालेंगे ‘बहुजन राष्ट्र’ यात्रा
Published on

भोपाल। बागेश्वर धाम के प्रमुख धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की प्रस्तावित यात्रा को लेकर मध्य प्रदेश में राजनीतिक विवाद शुरू हो गया है। आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के नेता दामोदर यादव मंडल ने मंगलवार को भोपाल में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की प्रस्तावित यात्रा पर सवाल उठाए। उन्होंने मुख्यमंत्री मोहन यादव से यात्रा को अनुमति नहीं देने और इस पर तत्काल रोक लगाने की मांग की है।

दामोदर यादव ने मुख्यमंत्री को 21 सितंबर को लिखे पत्र में कहा है कि बागेश्वर धाम में आयोजित एक सार्वजनिक कार्यक्रम में धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी 11 अक्टूबर को बुंदेलखंड क्षेत्र में यात्रा निकालने की घोषणा की है। उनके अनुसार, इस यात्रा का उद्देश्य भारत को हिंदू राष्ट्र बनाना बताया गया है।

दामोदर यादव ने अपने पत्र में कहा कि भारत का संविधान देश को पंथनिरपेक्ष राष्ट्र के रूप में स्थापित करता है। ऐसे में किसी धर्म विशेष को भारत का राष्ट्रधर्म बनाने की मांग को लेकर यात्रा निकाले जाने पर उन्होंने आपत्ति जताई।

उन्होंने मुख्यमंत्री से कहा कि ऐसी यात्रा से समाज में धार्मिक और सामाजिक तनाव बढ़ने की आशंका है। पत्र में उन्होंने सवाल उठाया कि यदि मुस्लिम, ईसाई, जैन, बौद्ध या अन्य धर्मों के धर्मगुरु भी अपने-अपने धर्म को भारत का राष्ट्रधर्म घोषित कराने की मांग को लेकर इसी तरह यात्राएं निकालने लगें, तो देश और प्रदेश में इसका क्या प्रभाव पड़ेगा।

यात्रा की अनुमति मिली तो हम भी निकालेंगे बहुजन राष्ट्र यात्रा

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान दामोदर यादव ने कहा कि यदि प्रशासन धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की प्रस्तावित यात्रा को अनुमति देता है, तो उनकी पार्टी भी इसका राजनीतिक और वैचारिक जवाब देगी।

उन्होंने मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में स्पष्ट किया है कि यदि धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को यात्रा निकालने की अनुमति दी जाती है, तो 14 अक्टूबर से छतरपुर से बुंदेलखंड क्षेत्र में ‘बहुजन राष्ट्र’ के निर्माण की मांग को लेकर यात्रा निकाली जाएगी।

दामोदर यादव ने मुख्यमंत्री से मांग की कि संबंधित अधिकारियों को निर्देशित कर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की प्रस्तावित यात्रा को किसी भी प्रकार की अनुमति न दी जाए और यात्रा पर तत्काल रोक लगाई जाए। उन्होंने अपने पत्र की प्रतिलिपि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी भेजी है।

बुंदेलखंड में बढ़ सकता है राजनीतिक टकराव

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की प्रस्तावित यात्रा और उसके जवाब में आजाद समाज पार्टी की ओर से घोषित की गई संभावित यात्रा के बाद बुंदेलखंड में इस मुद्दे को लेकर राजनीतिक गतिविधियां बढ़ सकती हैं। हालांकि, यात्रा की अनुमति और प्रशासन की ओर से इस संबंध में कोई निर्णय हुआ है या नहीं, यह संबंधित प्रशासनिक आदेशों के बाद ही स्पष्ट होगा।

फिलहाल दामोदर यादव ने अपने बयान और पत्र के जरिए मुख्यमंत्री के सामने दो टूक मांग रखी है कि धर्म आधारित राष्ट्र की मांग को लेकर प्रस्तावित यात्रा को अनुमति नहीं दी जाए।

धीरेंद्र शास्त्री की ‘हिंदू राष्ट्र’ यात्रा पर रोक की मांग, दामोदर यादव बोले- अनुमति मिली तो 14 अक्टूबर से निकालेंगे ‘बहुजन राष्ट्र’ यात्रा
MP: गरबा में मुस्लिमों की एंट्री पर रामेश्वर शर्मा का बयान, बोले- ‘अकेले क्यों आते हो, बहन-बेटियों को भी लाओ, हमारे छोरे तैयार हैं’
धीरेंद्र शास्त्री की ‘हिंदू राष्ट्र’ यात्रा पर रोक की मांग, दामोदर यादव बोले- अनुमति मिली तो 14 अक्टूबर से निकालेंगे ‘बहुजन राष्ट्र’ यात्रा
MP: पन्ना में मझगांय बांध के खिलाफ ‘चिता आंदोलन’ नौवें दिन भी जारी, अब शुरू हुआ ‘मिट्टी सत्याग्रह’
धीरेंद्र शास्त्री की ‘हिंदू राष्ट्र’ यात्रा पर रोक की मांग, दामोदर यादव बोले- अनुमति मिली तो 14 अक्टूबर से निकालेंगे ‘बहुजन राष्ट्र’ यात्रा
MP: सागर जहरीली शराब कांड! नकली शराब के अंतरराज्यीय नेटवर्क का खुलासा, 36 मौतों के बाद सामने आया VIDEO

द मूकनायक की प्रीमियम और चुनिंदा खबरें अब द मूकनायक के न्यूज़ एप्प पर पढ़ें। Google Play Store से न्यूज़ एप्प इंस्टाल करने के लिए यहां क्लिक करें.

द मूकनायक को सब्सक्राइब करें

'द मूकनायक' जनवादी पत्रकारिता करता है. यह संविधान, लोकतंत्र और सामाजिक न्याय पर चलने वाला मीडिया समूह है। अगर आप भी चाहते हैं कि 'द मूकनायक' हमेशा हाशिए पर खड़े लोगों की आवाज बुलंद करता रहे, बेजुबानों की पीड़ा दिखाते रहें तो सब्सक्राइब करें।

यहां सब्सक्राइब करें
The Mooknayak - आवाज़ आपकी
www.themooknayak.com