रांची BIT मेसरा: छात्रा पर ब्लेड हमला, छात्रों ने कैंपस बंद कर किया विरोध प्रदर्शन – क्या प्रशासन करेगा तुरंत कार्रवाई?

रांची बीआईटी मेसरा छात्रा पर हमला: छात्रों का विरोध, सुरक्षा में सुधार और दोषियों की गिरफ्तारी की मांग.
रांची बीआईटी मेसरा छात्रा पर हमला | छात्रों का विरोध और सुरक्षा सुधार की मांग
रांची बीआईटी मेसरा छात्रा पर हमला | छात्रों का विरोध और सुरक्षा सुधार की मांग
Published on

रांची। रांची के मेसरा स्थित बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (बीआईटी) की छात्रा से छेड़छाड़ और ब्लेड से किए गए हमले की घटना के विरोध में हजारों छात्र आंदोलित हैं। वे इसे लेकर बुधवार देर रात से ही कैंपस में प्रदर्शन कर रहे हैं।

गुरुवार को छात्रों ने सभी कक्षाओं का बहिष्कार करते हुए विरोध प्रदर्शन जारी रखा। आंदोलित छात्र कैंपस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम की मांग कर रहे हैं।

छात्रों का कहना है कि जब तक कॉलेज प्रबंधन सुरक्षा के ठोस उपाय नहीं करता और दोषियों को पकड़ने की दिशा में ठोस कार्रवाई नहीं होती, आंदोलन जारी रहेगा।

एमबीए की एक छात्रा बुधवार रात कैंपस के गेट से बाहर निकली थी, तभी असामाजिक तत्वों ने उससे छेड़खानी की और विरोध करने पर ब्लेड से हमला कर दिया। वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल छात्रा को तत्काल एक नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। फिलहाल उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

घटना से छात्रों में भारी आक्रोश है। उनका कहना है कि बाहरी लोगों का कैंपस में प्रवेश और इस तरह की वारदात सीधे तौर पर प्रशासन की लापरवाही को दर्शाता है। छात्रों का आरोप है कि अगर सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम होते तो यह घटना नहीं होती।

पुलिस मौके पर पहुंची और छात्रों को शांत करने की कोशिश की। लेकिन, छात्र अपनी मांगों पर अड़े रहे।

उन्होंने कहा कि यह सिर्फ एक छात्रा पर हमला नहीं, बल्कि पूरे छात्र समुदाय की सुरक्षा से जुड़ा सवाल है। इस मामले पर अब तक संस्थान प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। हालांकि, संस्थान के कई अधिकारी आंदोलित छात्रों से वार्ता करने पहुंचे हैं। वे उन्हें समझाने की कोशिश कर रहे हैं।

छात्रों का कहना है कि पहले आरोपितों की गिरफ्तारी हो, इसके बाद ही वार्ता होगी। उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर इस मामले में तत्काल कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन तेज किया जाएगा।

रांची बीआईटी मेसरा छात्रा पर हमला | छात्रों का विरोध और सुरक्षा सुधार की मांग
दूसरी औरत से शादी के चक्कर में पति ने दिया 'तलाक-ए-अहसान', JK हाईकोर्ट ने कहा- 'किसी भी हाल में...'
रांची बीआईटी मेसरा छात्रा पर हमला | छात्रों का विरोध और सुरक्षा सुधार की मांग
UP के हमीरपुर में डकैती: पीड़ित ने 2 हमलावरों को पहचाना, पुलिस बोली- मुख्य आरोपी की मौजूदगी संदिग्ध, नहीं हुई FIR
रांची बीआईटी मेसरा छात्रा पर हमला | छात्रों का विरोध और सुरक्षा सुधार की मांग
चित्रदुर्गा कांड: दलित छात्रा की हत्या के बाद जिंदा जलाया, प्रेमी हिरासत में – दुष्कर्म की भी आशंका

द मूकनायक की प्रीमियम और चुनिंदा खबरें अब द मूकनायक के न्यूज़ एप्प पर पढ़ें। Google Play Store से न्यूज़ एप्प इंस्टाल करने के लिए यहां क्लिक करें.

The Mooknayak - आवाज़ आपकी
www.themooknayak.com