ऐतिहासिक उपलब्धि: मोनाली महेदिया बनीं अमेरिका के प्लास्टिक सर्जरी रेजीडेंसी प्रोग्राम में चयनित होने वाली पहली दलित महिला

यह रेजीडेंसी प्रोग्राम चिकित्सा जगत के सबसे प्रतिस्पर्धात्मक और कठिन कार्यक्रमों में से एक माना जाता है।
डॉ. मोनाली महेदिया
डॉ. मोनाली महेदिया
Published on

नई दिल्ली: दलित समाज के लिए गर्व और प्रेरणा का क्षण है — गुजरात की डॉ. मोनाली महेदिया ने इतिहास रचते हुए अमेरिका के इंटीग्रेटेड प्लास्टिक सर्जरी रेजीडेंसी प्रोग्राम में चयन पाकर पहली दलित महिला बनने का गौरव प्राप्त किया है। यह रेजीडेंसी प्रोग्राम चिकित्सा जगत के सबसे प्रतिस्पर्धात्मक और कठिन कार्यक्रमों में से एक माना जाता है।

हर साल अमेरिका में केवल लगभग 200 नए प्लास्टिक सर्जन प्रशिक्षित होते हैं। इनमें से सिर्फ 1 से 5 सीटें अंतरराष्ट्रीय छात्रों को दी जाती हैं, जो कुल चयन का केवल 0.5% से 2.5% हिस्सा होती हैं। डॉ. महेदिया ने न सिर्फ इस कठिन परीक्षा में सफलता प्राप्त की, बल्कि उन्हें सीधे दूसरे वर्ष में प्रवेश भी मिला है, जिससे वे आगामी 5 वर्षों में प्लास्टिक सर्जन बन जाएंगी।

गुजरात के अहमदाबाद की रहने वाली डॉ. महेदिया ने बी.जे. मेडिकल कॉलेज से अपनी शिक्षा पूरी की। वे न केवल पहली दलित हैं जिन्हें इस विशिष्ट प्रोग्राम में स्थान मिला है, बल्कि अपने कॉलेज की पहली छात्रा भी हैं जिन्होंने यह उपलब्धि हासिल की है। यह उनके संघर्ष, दृढ़ता और शैक्षणिक उत्कृष्टता का प्रतीक है।

अपने अनुभव साझा करते हुए डॉ. महेदिया ने कहा:

एक दलित महिला और भारत की अंतरराष्ट्रीय मेडिकल ग्रेजुएट के रूप में अमेरिका के सबसे प्रतिस्पर्धात्मक प्लास्टिक सर्जरी रेजीडेंसी में स्वीकार किया जाना सिर्फ मेरी व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं है — यह शिक्षा की मुक्ति देने वाली शक्ति का प्रमाण है। मैं सावित्रीबाई फुले, ज्योतिबा फुले और बाबासाहेब आंबेडकर जैसे महानायकों की विरासत पर खड़ी हूं, जिन्होंने हमारे समाज की दिशा को न्याय, गरिमा और शिक्षा के अधिकार के लिए संघर्ष करके बदल दिया। उनकी प्रेरणा ने मुझे सपने देखने का साहस, संघर्ष करने की शक्ति और विपरीत परिस्थितियों में भी आगे बढ़ने की आग दी।

डॉ. महेदिया ने अपनी सफलता का श्रेय अपने परिवार, मार्गदर्शकों, मित्रों और समुदाय से मिले निःस्वार्थ सहयोग को दिया। उन्होंने यह आशा जताई कि उनकी कहानी देश और दुनिया के अन्य दलित युवाओं को अपने सपनों को पूरा करने की प्रेरणा देगी।

उनकी यह ऐतिहासिक सफलता सिर्फ एक व्यक्तिगत विजय नहीं है, बल्कि यह पूरे समुदाय के लिए आशा और गर्व का प्रतीक है — यह साबित करता है कि संकल्प, समर्थन और शिक्षा की ताकत से कोई भी सपना दूर नहीं।

डॉ. मोनाली महेदिया
TM Exclusive: MP यूथ कांग्रेस चुनाव की घोषणा, संख्या अनुपात के अनुसार नहीं मिला प्रतिनिधित्व, SC/ST के लिए सिर्फ 7 सीटें आरक्षित!
डॉ. मोनाली महेदिया
यूँ गुज़री है अब तलक: किसी एक स्त्री की नहीं, बल्कि अनेक स्त्रियों की आत्मकथा
डॉ. मोनाली महेदिया
तेजस्वी ने भ्रष्टाचार को लेकर सरकार को घेरा, कहा- हर टेंडर में मंत्री का 30 फीसदी कमीशन तय

द मूकनायक की प्रीमियम और चुनिंदा खबरें अब द मूकनायक के न्यूज़ एप्प पर पढ़ें। Google Play Store से न्यूज़ एप्प इंस्टाल करने के लिए यहां क्लिक करें.

द मूकनायक को सब्सक्राइब करें

'द मूकनायक' जनवादी पत्रकारिता करता है. यह संविधान, लोकतंत्र और सामाजिक न्याय पर चलने वाला मीडिया समूह है। अगर आप भी चाहते हैं कि 'द मूकनायक' हमेशा हाशिए पर खड़े लोगों की आवाज बुलंद करता रहे, बेजुबानों की पीड़ा दिखाते रहें तो सब्सक्राइब करें।

यहां सब्सक्राइब करें
The Mooknayak - आवाज़ आपकी
www.themooknayak.com