तेजस्वी ने भ्रष्टाचार को लेकर सरकार को घेरा, कहा- हर टेंडर में मंत्री का 30 फीसदी कमीशन तय

तेजस्वी यादव ने कहा कि अब कितना भी दम लगा लें, उनकी सरकार नहीं बनने वाली है। इसलिए आनन-फानन में टेंडर निकाला जा रहा है।
बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव
बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव
Published on

पटना। बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने शनिवार को भ्रष्टाचार को लेकर नीतीश कुमार की सरकार पर जोरदार सियासी हमला बोला। उन्होंने साफ लहजे में कहा कि भ्रष्टाचार का आलम है कि सभी विभागों में ताबड़तोड़ टेंडर निकाला जा रहा है, जिसमें सभी विभागीय मंत्रियों का 30 प्रतिशत कमीशन तय है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि इससे उन्हें चुनाव का खर्च भी निकालना है।

पटना में एक प्रेस वार्ता में बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि अब कितना भी दम लगा लें, उनकी सरकार नहीं बनने वाली है। इसलिए आनन-फानन में टेंडर निकाला जा रहा है। मात्र तीन महीने की कैबिनेट की बैठक में 76 हजार करोड़ रुपए की ही स्वीकृति मिली है। इसमें अधिकतर योजनाएं निर्माण से जुड़ी हुई हैं।

बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि सरकार वार्षिक रूप से हर साल 25 से 30 हजार करोड़ रुपए लोन की राशि चुकाती है। ब्याज का तो छोड़ दीजिए। बिहार सरकार सरकारी खजाने से चुनाव को लेकर यात्रा और राजनीतिक प्रचार कर रही है। जनता इसका जवाब मांग रही है। अब महिला संवाद किया जा रहा है, जिसके लिए 600 वैन दिल्ली से यहां बुलाए गए हैं। नल जल में भी बहुत बड़ा घोटाला हुआ है। अभी तक कई गांवों में नल जल नहीं पहुंचा है।

तेजस्वी यादव ने राज्य में वित्तीय अराजकता पैदा होने का आरोप लगाते हुए कहा कि सभी कार्यों को आने वाली अगली सरकार को पूरा करना होगा, वह राशि कहां से आएगी। बिहार के ठेकेदारों को कोई टेंडर नहीं मिल रहा, बाहर के लोग बिहार आकर काम करेंगे।

राजद नेता तेजस्वी यादव ने कई अन्य विभागों का हवाला देते हुए कहा कि केंद्र की सरकार ने अब तक बिहार को क्या मदद की है, यह तो बताएं। बिहार में यह कहानी सिर्फ विभागों की है। इसके अलावा सीओ, थाना और अन्य कार्यालयों में भ्रष्टाचार ने सारे रिकॉर्ड तोड़ चुके हैं। यहां रिश्वतखोरी, दलाली ये सब चरम पर है। हर जगह पर हर लेवल पर भ्रष्टाचार बढ़ चुका है।

(With inputs from IANS)

बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव
भाषा के प्रति नफरत अनुचित, गुड गवर्नेंस वही जो संविधान के अनुसार चले: मायावती
बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव
आगरा: घोड़ी चढ़ने और बैंड बजाने पर दलित दूल्हे की बारात पर हमला, शादी समारोह में तनाव
बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव
MP पदोन्नति फार्मूला विवाद: अजाक्स ने उठाई गोरकेला ड्राफ्ट लागू करने की मांग, सरकार के प्रस्ताव पर जताई आपत्ति

द मूकनायक की प्रीमियम और चुनिंदा खबरें अब द मूकनायक के न्यूज़ एप्प पर पढ़ें। Google Play Store से न्यूज़ एप्प इंस्टाल करने के लिए यहां क्लिक करें.

द मूकनायक को सब्सक्राइब करें

'द मूकनायक' जनवादी पत्रकारिता करता है. यह संविधान, लोकतंत्र और सामाजिक न्याय पर चलने वाला मीडिया समूह है। अगर आप भी चाहते हैं कि 'द मूकनायक' हमेशा हाशिए पर खड़े लोगों की आवाज बुलंद करता रहे, बेजुबानों की पीड़ा दिखाते रहें तो सब्सक्राइब करें।

यहां सब्सक्राइब करें
The Mooknayak - आवाज़ आपकी
www.themooknayak.com