दनकौर में क्या प्रेमी युगल को कोर्ट मैरिज करने पर गांव आने से रोका गया, क्या है सच्चाई?

नोएडा के दनकौर में एक प्रेमी युगल ने परिजनों की मर्जी के खिलाफ कोर्ट मैरिज कर ली। विरोध जताते हुए ग्रामीणों ने दोनों को गांव में नहीं घुसने का तुगलकी फरमान सुना डाला।
दनकौर में क्या प्रेमी युगल को कोर्ट मैरिज करने पर गांव आने से रोका गया, क्या है सच्चाई?

नई दिल्ली। नोएडा के दनकौर उपनगर कोतवाली क्षेत्र में प्रेमी युगल करीब दो माह पहले घर से अचानक लापता हो गया था। युवती के परिजन की शिकायत पर पुलिस युवक के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर दोनों की तलाश कर रही थी। मुखबिर की सूचना पर गत बुधवार को पुलिस दोनों को तलाश कर कोतवाली ले आई। प्रेमी युगल ने पुलिस को बताया कि वह दोनों बालिग हैं और गाजियाबाद कोर्ट में शादी कर ली है। इसके बाद दोनों के परिजन भी कोतवाली पहुंच गए।

लड़का लड़की दोनों के घर वालों ने लड़के और लड़की को समझाने का खूब प्रयास किया, लेकिन वह नहीं मान रहे हैं। जब उन्होंने घर वालों की बात नहीं मानी तो घर वालों ने उन्हें अपने साथ नहीं रखने का फरमान सुना दिया।

द मूकनायक ने दनकौर एसएचओ संजय सिंह से बात की। वह बताते हैं कि जैसे ही मीडिया में बात चल रही है कि गांव वालों ने युगल को गांव में आने से मना किया है। यह सरासर गलत बात है। यह जरूर हुआ है कि लड़का और लड़की के दोनों के ही परिवारों ने उनको अपनाने से मना कर दिया है।

दोनों परिवारों का मानना है कि दोनों एक ही गोत्र के हैं। आपस में पड़ोसी है तो कैसे शादी कर सकते हैं। इसलिए उनके घरवाले उनको अपनाना नहीं चाहते। अभी थोड़ी नई बात है। तो दोनों ही परिवारों में अभी गुस्सा है। यह लड़का लड़की कोई अपराधी नहीं है। पुलिस मामले में उचित कार्रवाई कर रही है। युगल के परिवारजनों सहित आस-पास के लोगों को पाबंद किया गया है।

दनकौर में क्या प्रेमी युगल को कोर्ट मैरिज करने पर गांव आने से रोका गया, क्या है सच्चाई?
यूपी में दलित महिला से बलात्कार के दोषी को आजीवन कारावास, बिहार में महिला शिक्षक की पिटाई
दनकौर में क्या प्रेमी युगल को कोर्ट मैरिज करने पर गांव आने से रोका गया, क्या है सच्चाई?
जातीय हिंसा के बीच मणिपुर कैबिनेट ने शराब पर प्रतिबंध हटाया, फैसले पर समुदाय ने क्या कहा..
दनकौर में क्या प्रेमी युगल को कोर्ट मैरिज करने पर गांव आने से रोका गया, क्या है सच्चाई?
प्रो. लक्ष्मण यादव को नौकरी से निकाला, जानिए क्या है पूरा मामला?

द मूकनायक की प्रीमियम और चुनिंदा खबरें अब द मूकनायक के न्यूज़ एप्प पर पढ़ें। Google Play Store से न्यूज़ एप्प इंस्टाल करने के लिए यहां क्लिक करें.

Related Stories

No stories found.
The Mooknayak - आवाज़ आपकी
www.themooknayak.com